NSS Group of Ramgarh College Ramgarh

NSS Group of Ramgarh College Ramgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS Group of Ramgarh College Ramgarh, Ramgarh college ramgarh cantt, Ramgarh.

01/06/2020
रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका स्मृति भारद्वाज ने योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता ...
01/06/2020

रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका स्मृति भारद्वाज ने योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताएं।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विकास कुमार ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी क...
28/05/2020

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विकास कुमार ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी के सहयोग से लॉक डाउन में गरीबी का मार झेल रहे 50 लोगों को राशन उपलब्ध करवाकर उनकी सहायता की । विकास कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सभी गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध करता है, कि वे अपना सामाजिक दायित्व निभाना कदापि नहीं भूले। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य से छोटे हो या बड़े, बुजुर्ग सब का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी (Pia)अपने आसपास के घरों के बाहर सेनीटाइजर का ...
28/05/2020

रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी (Pia)अपने आसपास के घरों के बाहर सेनीटाइजर का छिड़काव करते हुए...

लॉक डाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसीलिए रामगढ़ कॉलेज के एन एस एस स्वयंसेवक सचिन साव अपने आस-पास के बच्चों को...
24/05/2020

लॉक डाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसीलिए रामगढ़ कॉलेज के एन एस एस स्वयंसेवक सचिन साव अपने आस-पास के बच्चों को निःशुल्क पढाते हुए...

रामगढ़ महिला महाविद्यालय रामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविका पूजा कुमारी ने भिक्षाटन करने वाले महिला को सम्मान प...
24/05/2020

रामगढ़ महिला महाविद्यालय रामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविका पूजा कुमारी ने भिक्षाटन करने वाले महिला को सम्मान पूर्वक भोजन करवाया साथ ही उनसे कहा आपको जब भी भूख लगे मेरे घर आ सकते हैं,


रामगढ़ कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक सचिन साव ने पेंटिंग के द्वारा लोगों को कोरोना वाइरस से बचाव के प्रति जागरूक किय...
09/05/2020

रामगढ़ कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक सचिन साव ने पेंटिंग के द्वारा लोगों को कोरोना वाइरस से बचाव के प्रति जागरूक किया...

05/05/2020
*मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर को रक्तदान कर मिशाल बने एन एस एस स्वयंसेवक विकास कुमार*देश में फैले कोरोना वायरस के  महामार...
05/05/2020

*मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर को रक्तदान कर मिशाल बने एन एस एस स्वयंसेवक विकास कुमार*

देश में फैले कोरोना वायरस के महामारी के बीच भी कई ऐसे लोग हैं जो किसी की भी सहायता करने के लिए सदैव तत्पर हैं.
इस महामारी के बीच कोई गरीब असहायों को आर्थिक तो कोई भोजन देकर सहायता कर रहा है, वहीं इस विषम परिस्थिति में कई लोग बल्ड बैंक में रक्त देकर भी असहायों की मदद कर रहे हैं.
शहर में सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच पुलिस की गश्त तेज़ हो गई है, और लोग घर से निकलने में डर रहे हैं. जिस कारण से ब्लड बैंक में रक्त की समस्या उतपन्न हो जा रही है तो वहीं ऐसे मौके पर भी कई लोग मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विकास कुमार ने आपातकालीन सूचना प्राप्त होने पर रक्तदान कर एक मजदूर की जान बचाई । इसे संयोग ही माने की आज मजदूर दिवस भी है। अतः इस प्रकार की संकट के हर घड़ी में सहायता के लिए तत्पर और तैयार रहने वाले स्वयंसेवक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें आठों पहर यानी 24 घंटे राष्ट्र के लिए समर्पित रहते है। उन्होंने साथ ही साथ बताया की उन्हें विनोबा भावे विश्विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रुफीना तिर्की से मार्गदर्शन प्राप्त होते रहता है और इससे पहले भी आपातकाल में रक्तदान करने वाले वरिष्ठ स्वयंसेवक शशिकांत कुमार सिंह से प्रेरणा प्राप्त हुई ।
उन्होंने ये भी बताया कि ब्लड बैंक में भी रक्तदान करने वालों को जाते के साथ ही पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है, उसके बाद ही रक्तदान के लिए अनुमति दी जा रही है.
वहाँ पर पूरे परिसर को समय समय पर सेनेटाइज किया जा रहा है. इसलिए हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है, भयमुक्त होकर रक्तदान करें अगर हम इस विषम परिस्थिति में किसी की जान बचा ले इससे बड़ा सहयोग हमारे लिए और कुछ नहीं हो सकता, इसलिए ही रक्तदान को महादान भी कहा जाता है।

   Ramgarh college ramgarhराष्ट्रीय सेवा योजना ,विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामगढ महाविद्यालय के स्वयं...
05/05/2020


Ramgarh college ramgarh

राष्ट्रीय सेवा योजना ,विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामगढ महाविद्यालय के स्वयंसेविका #स्मृति_भारद्वाज के द्वारा #योग करके लोगों को इस कोरोना रूपी महामारी से बचने के लिए और सभी को #शारीरिक और #मानसिक रूप से स्वस्थ एंव ऊर्जावान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि घर में रहते हुए भी योग प्राणायाम कसरत इत्यादि करते रहे ताकि शारीरिक और मानसिक #स्फूर्ति बना रहे साथ ही योग हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।
घर में रहे सुरक्षित रहे।


रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविका पिया कुशवाहा ने हाथों में मेहंदी रच  लोगों को आरोग्य सेतु...
05/05/2020

रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविका पिया कुशवाहा ने हाथों में मेहंदी रच लोगों को आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है , वहीं रामगढ़ कॉलेज के स्वयंसेवक सचिन साव करा रहे हैं पक्षियों को भोजन

Address

Ramgarh College Ramgarh Cantt
Ramgarh
829122

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Group of Ramgarh College Ramgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share