23/09/2026
एक स्वर, एक लय में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, रामगढ़ में 25 हजार लोगों को जोड़ने की तैयारी
वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को पूरे देश में एक साथ, एक लय और एक स्वर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामगढ़ जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की कार्ययोजना को लेकर रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार एवं जनजातीय शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री दिलीप पहान तथा स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आचार्य-दीदी जी एवं पूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित की गई।