JAC board Pariksha 10th class

JAC board Pariksha 10th class Uttam India development 🇮🇳🇮🇳

JAC board pariksha preparation

07/09/2023

Q. सोडियम कार्बोनेट क्या है ? (JAC 2024)🇮🇳
उतर- क्षारक

04/09/2023

Q. आंख के रंगीन भाग को क्या कहते हैं
(JAC 2024)🇮🇳
उतर- आइरिस

04/09/2023

1. रासायनिक समीकरण क्या है? एक उदाहरण देकर समझाएँ।

उत्तर : किसी रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से उस प्रतिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है।

उदाहरण- H₂ + Cl₂→ HCI

2. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? इसका एक उदाहरण दें।

उत्तर : संतुलित रासायनिक समीकरण वह है जिसमें समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है। उदाहरणार्थ,

H₂ + Cl₂ → 2HCI

हाइड्रोजन क्लोरीन हाइड्रोजन क्लोराइड

चूँकि इसमें दोनों ओर हाइड्रोजन एवं क्लोरीन में प्रत्येक के परमाणुओं की संख्या 2 है, अतः यह एक संतुलित रासायनिक समीकरण है।

27/08/2023

1. आसवित जल विद्युत चालन क्यों नहीं होता जबकि वर्षा जल होता है?
[JAC 2010 (S),2012 (A)]

उत्तर : वर्षा जल में CO₂, SO₂ जैसी गैसें घुली होती हैं जो कार्बोनिक अम्ल (H₂CO₃), सल्फ्यूरस अम्ल (H₂SO₃) आदि बनती है। इनका आयनों में विच्छेदन होता है। इसीलिए वर्षा जल में विद्युत का चालन होता है। आसवित जल में घुलनशील लवण या गैसें नहीं होती इसलिए इसका आयनीकरण नहीं होता और इसमें विद्युत का चालन नहीं होता।

26/08/2023

Q. एक ऐसे अधातु का उदाहरण दें जो द्रव अवस्था में रहती है।
[JAC 2020 (A)]
उत्तर : ब्रोमीन (Br)

23/08/2023

Q. निम्न रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए-
(a) हाइड्रोजन + नाइट्रोजन → अमोनिया
(b) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
(c) मिथेन + ऑक्सीजन→ कार्बन डाइऑक्साइड + जल
[JAC 2018 (A)]

उत्तर : (a)3H₂ + N₂ → 2NH₃
(b) Na + H₂O → NaOH + H₂
(c) CH₄ + 2O₂ + CO₂ + 2H₂O

23/08/2023

Q. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-
(a) N₂ + H₂ → NH₃
(b) H₂S + O₂ → H₂O + SO₂
(c) MnO₂ + HCl → MnCl₂ + Cl₂ + H₂O
[JAC 2013 (A)]
उत्तर : (a) N₂ + 3H₂ →2NH₃
(b) 2H₂S + 3O₂ → 2H₂O + 2SO₂
(c) MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + Cl₂ + 2H₂O

23/08/2023

Q. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-

(a) N₂ (g) + H₂ (g) ____गर्म→ NH₃ (g)

(b) Pb(NO₃)₂ (s) ____गर्म→ PbO(s) + NO₂ (g) + O₂ (g)

(c) Na (s) + H₂O(I) → NaOH (aq) + H₂ (g) [JAC 2016 (A)]

उत्तर : (a) N₂(g) + 3H₂(g) ____गर्म→ 2NH₃(g)

(b) 2Pb(NO₃)₂(s)_____गर्म→ 2PbO(s) + 4NO2(8) + O2(g)

(c) 2Na(s) + 2H₂O(I) → 2NaOH (aq) + H₂(g)

23/08/2023

Q. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-
(a) H₂ +Cl₂ →HCl
(b) Na + O₂ → Na₂O
(c) Fe + H₂O→ Fe₃O₄ + H₂ [JAC 2017(A)]

उत्तर : (a) H₂ + Cl₂ → 2HCI
(b) 4Na + O₂ → 2Na₂O
(c)3Fe+ 4H₂O→ Fe₃O₄+4H₂

23/08/2023

Q. 2H₂ + O₂ → 2H₂O में अभिक्रिया के प्रकार की पहचान करें।
[JAC 2018 (A)]

उत्तर : विद्युत वियोजन अभिक्रिया।

23/08/2023

Q. चिप्स की थैली में कौन-सी गैस भरी होती है, और क्यों?

उत्तर : हम जानते हैं कि विकृतगंधिता के कारण तैलीय खाद्य पदार्थ कुछ समय के पश्चात विकृतगंधी हो जाते हैं। खाद्य पदार्थों के विकृतगंधी होने की क्रिया ऑक्सीजन की उपस्थिति के कारण होती है। ऑक्सीजन की अपेक्षा
नाइट्रोजन कम सक्रिय गैस है। अतः चिप्स की थैली में अल्प सक्रिय नाइट्रोजन से भरी होती है। यह गैस चिप्स को उपचयित होने से रोकती है। फलतः,चिप्स का स्वाद ताजा और दुर्गंधरहित बना रहता है

Address

Ramgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAC board Pariksha 10th class posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share