SVM Public School, Bhurkunda

SVM Public School, Bhurkunda FOCUS, DETERMINATION AND DILIGENCE

27/07/2026
27/07/2026

26/07/2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद, रामगढ़ द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
एस भी एम पब्लिक स्कूल के बच्चों की सराहनीय प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा एस भी एम पब्लिक स्कूल के बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
fans

एसभीएम पब्लिक स्कूल में मैट्रिक के सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजनशाहबाज खान बने विद्यालय टॉपर, उत्कृष्ट...
27/04/2026

एसभीएम पब्लिक स्कूल में मैट्रिक के सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
शाहबाज खान बने विद्यालय टॉपर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
फोटो नं. 02- समारोह में अतिथियों और शिक्षकों के साथ मैट्रिक के सफल विद्यार्थी
भुरकुंडा (रामगढ़)।
एसभीएम पब्लिक स्कूल सुंदरनगर भुरकुंडा में जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में सोमवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। शाहबाज खान ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रौनक प्रवीण (78 प्रतिशत), चांदनी कुमारी (76.20 प्रतिशत), आलिया प्रवीण (72.80 प्रतिशत), खुशी कुमारी (68.40 प्रतिशत), मंतशा सिद्दीकी (63.00 प्रतिशत), सबा नाज (62.40 प्रतिशत) और कशिश कुमारी (50.20 प्रतिशत) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुरकुंडा थाना के एसआई बिनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को लेदर फाइल और पेन देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के संरक्षक आरके शर्मा, सचिव इंदु शर्मा, प्रबंधक सह सलाहकार गुरेंद्र सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं दिव्या श्री, मधु लता, शबाजिया प्रवीण, रजनी कौर, नंदिनी वर्मा, मधु सागर, अलीला कुमारी, अंशु कुमारी, नंदिनी कुमारी, रिया कुमारी और सादिक प्रवीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

सरस्वती पूजा
25/01/2026

सरस्वती पूजा

वर्ग 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के साथ संपन्नएस भी एम पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भुरक...
18/01/2026

वर्ग 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के साथ संपन्न
एस भी एम पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भुरकुंडा में शनिवार दिनांक 17/01/2026 को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विदाई समारोह में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भावुक एवं उल्लासपूर्ण हो गया। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय के संरक्षक श्री आर. के. शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय परिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधन सह सलाहकार गुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अनुशासन, परिश्रम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अली, रेहान, आश्रित, अंकिता, प्रेम, आर्यन, वीर, गोपी, अभिनव, प्रीत, सोहन, आशीष, जिया का योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए तथा सामूहिक फोटो खिंचवाई गई। विदाई समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

As the clock ticks down to bid farewell to another year, it's time to embrace the promise of new beginnings, opportuniti...
31/12/2025

As the clock ticks down to bid farewell to another year, it's time to embrace the promise of new beginnings, opportunities, and the excitement of a fresh chapter ahead. New Year's Eve isn't just a date on the calendar; it's a celebration of optimism, resilience, and the shared thrill of anticipating the future.
Happy New Year 2026 🌼

जैसे ही एक और साल विदाई ले रहा है, नए शुरूआत, अवसरों और एक नए अध्याय की रोमांचकता को अपनाने का समय है। नव वर्ष की पूर्व संध्या कैलेंडर पर सिर्फ एक तारीख नहीं है; यह आशावाद, परिश्रम और भविष्य की साझा रोमांच का उत्सव है। नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 2026 🎉

Curtsy :-
SVM PUBLIC SCHOOL
&
Gurendra Balhotra

04/08/2025

📚✨ Learning Beyond Books at SVM Public School, Bhurkunda! 🎨🏃‍♂️
Where young minds grow through activities, creativity, and joyful learning.
Every child is encouraged to explore, express, and evolve – one step at a time! 💫

22/07/2025

I got over 50 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

18/07/2025

SVM Public School, Sundar Nagar, Bhurkunda on to 17 July 2025.
Three-Day Karate Camp Concludes Successfully – Students Learn Self-Defense Techniques.

SVM Public School, Sundar Nagar, Bhurkunda on  to 17 July 2025.Three-Day Karate Camp Concludes Successfully – Students L...
18/07/2025

SVM Public School, Sundar Nagar, Bhurkunda on to 17 July 2025.
Three-Day Karate Camp Concludes Successfully – Students Learn Self-Defense Techniques.

Address

Ramgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVM Public School, Bhurkunda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category