Student Life..विद्यार्थी जीवन

Student Life..विद्यार्थी जीवन रोशनी जीवन में..

हंसवाहिनी ऐसा वर दो.. अवगुण हर कर सद्गुण भरदो..❤🙏
01/01/2025

हंसवाहिनी ऐसा वर दो..
अवगुण हर कर सद्गुण भरदो..❤🙏

07/12/2024

जीवन में किसी भी व्यक्ति के चरित्र, ज्ञान, संस्कार व उत्तम व्यहार के कारण उपजा स्नेह व लगाव वास्तविक प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण है..
जो वास्तव में रंग-रूप,आकार-प्रकार,धन-संपदा,सौन्दर्य-वासना आदि से परे है जिसमें भौतिक मिलन या सामीप्य नहीं हो सकता क्योंकि ऐसा प्रेम यदि मिल भी गया तो उसका मानव प्रकृति के कारण उत्कर्ष रुप समाप्त हो जाएगा। वह तो पारलौकिक प्रेम है जो इस सृष्टि को श्रेष्ठ बनाने की राह पर व्यक्ति को उत्तम से सर्वोत्तम बनाने का मार्ग है..
प्रायः ऐसे ईश्वरीय प्रेम या प्रेमी व्यक्ति सभी के जीवन में होतें है और होने भी चाहिए जिन्हें देख व अनुसरण कर सदैव मन प्रसन्नचित्त गदगद होता रहें। ताकि इस अलौकिक प्रेम से व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ वह मानसिक रूप से भी सक्षम-समर्थ व सर्वहितकारी बन सकें .. ✍️ -सतीश कुमार

05/08/2024
बचपन..
19/06/2024

बचपन..

मेरा परिवार.. ✍️
15/05/2024

मेरा परिवार.. ✍️

'भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी' आप सब को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' की हार्दिक शुभकामनाएं ..🥰सीता...
17/04/2024

'भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी' आप सब को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' की हार्दिक शुभकामनाएं ..🥰सीताराम🙏

नववर्ष.. जी हाँ सभी के मन में कुछ नया व पहले से बेहतर करने का भाव और क्यों ना हो होना भी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग सिर्फ ...
01/01/2024

नववर्ष..
जी हाँ सभी के मन में कुछ नया व पहले से बेहतर करने का भाव और क्यों ना हो होना भी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग सिर्फ बाहरी चमक-दमक को ही वास्तविक जीवन मानते हुए अपने आप को उसी रूप में ढालने के लिए आतुर दिखाई देतें है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए व्यक्ति को जिस ऊर्जा की आवश्यकता होती है उसे वो व्यर्थ इधर- उधर भटकते हुए खर्च कर देता हैं और फिर जब वर्ष के अंत में आत्म विश्लेषण करता हैं तो अपने आप को ठगा सा ही पाता हैं। - रोशनी..✍️

आरंभ .. जी हां आज से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने जा रहा है..जिसमे हर विद्यार्थी बड़े उत्साह, उमंग व रौचकता के साथ नवीन...
01/07/2023

आरंभ ..
जी हां आज से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने जा रहा है..जिसमे हर विद्यार्थी बड़े उत्साह, उमंग व रौचकता के साथ नवीन कक्षा व पाठ्यक्रम में प्रवेश करता है ताकि जीवन में अमूलचूल परिवर्तन के साथ सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकें।
माता पिता भी अपने अभावों को नजर अंदाज व खर्चों में कटौती करके बच्चों को अच्छा विद्यालय, पौशाक व पुस्तकें आदि उपलब्ध करवाते हैं।
बच्चा भी नवीन पुस्तकों की महक के साथ यात्रा प्रारंभ करता है लेकिन अधिकांश बच्चे जीवन की आकर्षक वस्तुओं टेलीविजन, मोबाइल मित्र आदि के प्रभाव के कारण वर्ष भर उस उत्साह व उमंग को जारी नहीं रख पाते और अंत में परिणाम आशानुरुप नहीं आता.. कहा भी गया है कि "कार्य को आरंभ करने से अधिक महत्वपूर्ण उसे उसी लय में समाप्त करना होता है!"
इसलिए अपने अंदर इस नवीनता को बरकरार रखें.. शुभकामनाएं..
✍️रोशनी..

Address

Ramganj Mandi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Student Life..विद्यार्थी जीवन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category