Lakshmipat Singhania School, Jaykay Gram, Kankroli

Lakshmipat Singhania School, Jaykay Gram, Kankroli Lakshmipat Singhania School, Kankroli

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में एनसीसी भर्ती एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का आयोजनराजसमन्द, 23 जुलाई।लक्ष्मीपत सिंघानिय...
23/07/2026

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में एनसीसी भर्ती एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का आयोजन
राजसमन्द, 23 जुलाई।
लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में एनसीसी (NCC) के लिए 2026 - 27 के लिए नए कैडेट की भर्ती जेसीओ कृपाल सिंह और एनसीओ राजेश कुमार के द्वारा उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना के साथ एनसीसी का हिस्सा बनने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सभी एनसीसी कैडेट द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह अभियान देशभर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने नवचयनित कैडेट को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्य ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने तथा प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के एनसीसी प्रभारी दिनेशकुमार पाण्डेय ने बताया कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के आदर्शों का पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेटों ने राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया

लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल में ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजितराजसमन्द, 22 जुलाई। जिले के प्रतिष्ठित लक्ष्मीपत सि...
22/07/2026

लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल में ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित
राजसमन्द, 22 जुलाई। जिले के प्रतिष्ठित लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल, राजसमन्द में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C), राजसमन्द के तत्वावधान में ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सिस्को वेबेक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों से ऑनलाइन संवाद किया। विशेषज्ञों ने जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा मोबाइल ऐप्स के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी हासिल किए।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुकुल जैन, अनिल मिश्रा एवं पारस जैन ने कहा कि विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सुरक्षित, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संस्कार विकसित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं l
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने बताया कि “महिला सुरक्षा केवल एक कानूनी विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। विद्यालय स्तर पर ही बच्चों में सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करना आवश्यक है, ताकि सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।” उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षा संबंधी डिजिटल संसाधनों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका सही उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान दिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल की दो छात्राओं ने CA Foundation परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरवराजसम...
04/07/2026

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल की दो छात्राओं ने CA Foundation परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव
राजसमन्द, 4 जुलाई।
लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं जिया जैन एवं ख्वाहिश सेन ने कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ CA Foundation परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस परीक्षा में जिया जैन ने 247 तथा ख्वाईश सेन ने 240 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया। दोनों छात्राओं की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़े लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
जिया जैन श्री पारस जैन एवं श्रीमती टीना जैन की और ख्वाहिश सेन श्री दीपक सेन एवं श्रीमती प्रियंका सेन की सुपुत्री हैं। दोनों परिवारों ने अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रबंध समिति, प्राचार्य एवम् शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री मुकुल जैन, श्री अनिल मिश्रा एवं श्री पारस जैन ने दोनों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "हम जिया और ख्वाहिश की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे लेखा एवं वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेंगी।"
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, "जिया और ख्वाहिश की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सफलता अवश्य मिलती है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगी।"
इस अवसर पर जिया जैन एवं ख्वाहिश सेन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन को देते हुए कहा, "विद्यालय से मिले उत्कृष्ट मार्गदर्शन, प्रेरणा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के निरंतर सहयोग ने हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचने का आत्मविश्वास दिया। हम लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिसने हमें सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी।"
विद्यालय परिवार दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ देता है।

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गयाकांकरोली, 21 जून।लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल, ...
21/06/2026

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
कांकरोली, 21 जून।
लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल, कांकरोली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, धनुरासन, पद्मासन तथा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुकुल जैन, अनिल मिश्रा एवं पारस जैन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग को अपनाने की प्रेरणा दी ।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक है।
कार्यक्रम के अंत में नियमित रूप से योग करने का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया । पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य, संतुलन एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। �

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजितराजसमंद, 18 अप्रैल। लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में शिक्षकों के...
18/05/2026

लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित
राजसमंद, 18 अप्रैल। लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीबीएसई के विषय विशेषज्ञ विवेक कुमार द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विवेक कुमार ने वर्तमान समय में शिक्षकों के जीवन में बढ़ते तनाव के कारणों, उसके प्रभावों एवं उससे बचाव के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सकारात्मक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, योग एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर तनाव को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यशाला को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, समूह कार्य, मनोरंजक अभ्यास, ध्यान एवं माइंड रिलैक्सेशन एक्टिविटी करवाई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने तनाव कम करने के सरल एवं प्रभावी उपायों को व्यवहारिक रूप में अनुभव किया। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से मुकुल जैन, अनिल मिश्रा एवं पारस जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त होना विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास एवं क्षमता संवर्धन हेतु इस प्रकार की उपयोगी एवं प्रेरणादायी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार होता है। इसलिए शिक्षकों का मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं कार्य के प्रति उत्साह प्रदान करती हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं व्यस्त वातावरण में तनाव प्रबंधन केवल आवश्यकता ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल बन चुका है। विद्यालय सदैव शिक्षकों के समग्र विकास एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति के प्रतिबद्ध रहेगा ।

Congratulations to LPSS Bright students and team of Teachers. Proud Moment for all of us.CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में ल...
13/05/2026

Congratulations to LPSS Bright students and team of Teachers. Proud Moment for all of us.

CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल का दबदबा, विद्यार्थियों ने हासिल किए शानदार अंक
राजसमंद, 13 मई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के तीनों संकाय — विज्ञान, कला एवं वाणिज्य में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 92 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने 90%से अधिक अंक प्राप्त किए ।
विज्ञान संकाय में कुल 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से निकिता गुर्जर ने 95.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हितेशा सोनी ने 94.60%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा प्रतीक्षा जीनगर ने 90.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी गौरव बढ़ाते कुल 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से हर्षिता खंडेलवाल ने 96.20% अंक प्रथम स्थान, खुशी कुमावत ने 93.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और मेघा पालीवाल ने 92.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।कला संकाय का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा।
वाणिज्य संकाय के भी कुल 30 विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता प्राप्त की । इस संकाय में जिया जैन और ख्वाइश सेन ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का शर्मा और कृतिका बोलिया ने 92.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा भव्या श्रीमाली ने 91.80% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुकुल जैन, अनिल मिश्रा एवं पारस जैन ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का परिणाम केवल परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास की जीत है। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का भी परिचय दिया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अंक केवल सफलता का मापदंड नहीं होते, बल्कि यह विद्यार्थियों की अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास की कहानी भी बताते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि सही दिशा, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।
विद्यालय परिवार में परिणाम घोषित होने के बाद हर्ष का वातावरण रहा है। और विद्यार्थी एवं अभिभावक एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी मना रहें हैं ।

लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय में “गुड पेरेंटिंग" विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजितराजसमंद, 2 मई। लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्य...
02/05/2026

लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय में “गुड पेरेंटिंग" विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
राजसमंद, 2 मई। लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय में “गुड पेरेंटिंग” विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के एलकेजी से कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों के लगभग 200 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को सकारात्मक पालन-पोषण के महत्व से अवगत कराना तथा बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में प्रख्यात विशेषज्ञा डॉ. विजयलक्ष्मी चौहान तथा डॉ. अमृता बोकाड़िया ने अभिभावकों को “गुड पेरेंटिंग” के महत्व, बच्चों के भावनात्मक विकास, सकारात्मक संवाद, अनुशासन एवं पारिवारिक वातावरण की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और सही मार्गदर्शन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
सत्र के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की परवरिश, व्यवहार, स्क्रीन टाइम, अनुशासन एवं अध्ययन से जुड़े विभिन्न प्रश्न विशेषज्ञों से पूछे। प्रश्नोत्तर सत्र ने कार्यक्रम को और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बना दिया, जिससे अभिभावकों को व्यवहारिक सुझाव और समाधान प्राप्त हुए।
विद्यालय प्रशासन के सदस्य मुकुल जैन, पारस जैन तथा अनिल मिश्रा ने अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के विकास की मजबूत नींव घर और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से तैयार होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, सकारात्मक संवाद बनाए रखने तथा उनकी भावनाओं को समझने पर विशेष बल दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धिराजसमन्द, 29 अप्रैल। लक्ष्मीपत सिंघानिय...
30/04/2026

राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि
राजसमन्द, 29 अप्रैल। लक्ष्मीपत सिंघानिया विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विक्रम साराभाई साइंस फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता SPOT 100 (2025-26) में विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
इस उपलब्धि में कक्षा आठ के छात्र कियान जैन तथा कक्षा पांचवीं की छात्रा ऋधिशा दाधीच ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करते हुए आगामी विद्यार्थियों में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार किया है।
विद्यालय प्रबंधन समिति से मुकुल जैन, अनिल मिश्रा और पारस जैन ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की ।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Hindi Olympiad gold medalist
30/04/2026

Hindi Olympiad gold medalist

Address

Jaykaygram
Rajsamand
313342

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakshmipat Singhania School, Jaykay Gram, Kankroli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Lakshmipat Singhania School, Jaykay Gram, Kankroli:

Shortcuts

Share

Category