04/09/2026
"*नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैयाल की* " की गूंज के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव*
*400 से अधिक नन्हों ने धरा नन्हे व युवा कन्हैया व राधा- रुक्मणि का स्वरूप*
*आलोक स्कूल में रासलीला,बाल लीला व मटकी फोड़ के साथ मना आनंदोत्सव*
3 सितंबर 2026 - *आलोक स्कूल राजसमन्द के महाराणा प्रताप सभागार में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति श्रद्धा, व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* । सम्पूर्ण सभागार हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद के घर आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की, के जयकारों गुंजायमान हुआ ।
*कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराणा प्रताप सभागार में प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत, श्रीमती विद्या कुमावत, श्रीमती पूर्वाई कुमावत ने भगवान लड्डू गोपाल की झांकी व माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया* । इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 3 तक के छोटे बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे
*निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को शुभकामना दी ।
इस अवसर पर *कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 3 तक के करीबन 300 नन्हे छात्र कन्हैया व बाल गोपाल व 250 छात्राओं ने राधा, रुक्मणि व गोपियों का स्वरूप धरा* । नन्हें बच्चों ने कन्हैया व राधा का रूप धारण कर झांकियों में अपनी लीला दर्शायी । वासुदेव देवकी, , कृष्ण जन्म, यमुना पार करते वासुदेव, छाछ बिलोती यशोदा, कालिया नाग दमन, कंस वध, रासलीला व हांडी फोड़ से सम्बंधित झांकियाँ सजी जिसमे इन नन्हों ने बड़े उत्साह से भाग लिया ।
कक्षा नर्सरी के नन्हों ने - मोहे मोर बनइयो राधा अपने वृंदावन को - भजन, केजी कक्षा के बच्चों ने - कन्हैया ने बंसी बजाई , प्रेप कक्षा के बच्चों ने " अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो- नृत्य नाटिका, नागर नंदजी ने लाल - भजन" व सारी नगरी में मच गया शोर, कक्षा 1 के बच्चों ने -" मच गया शोर सारी नगरी में , कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने - " रात सुहानी मस्त चांदनी, कक्षा 3 के बच्चों ने -कान्हा सो जा जरा, कक्षा 6 के बच्चों ने - नटखट यमुना के तट पर, व कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने - मोह रंग छेल छबिला व छात्रा जीविका कौशिक ने कृष्णमय कर्णप्रिय गीतों पर अपने सुंदर समूह नृत्य की अनेक झांकियों के साथ प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गोकुलधाम बना दिया
इस अवसर पर सीनियर क्लास के विद्यार्थियों ने हांडी फोड़ में उत्साह से भाग लेकर महोत्सव को कृष्ण के जयकारों से गुंजा दिया । सभागार के बीच मे करीबन 20 फ़ीट ऊपर बंधी टॉफियों व दही से भरी मटकी को विद्यार्थियो ने पिरामिड बनाकर फोड़ा । चारों तरफ कॉरिडोर में खड़े सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हर्षध्वनि से श्रीकृष्ण व द्वारकाधीश के नाम का जयकारा लगाया । कार्यक्रम के बाद महाआरती हुई और पंजेरी व दही का प्रसाद वितरण हुआ ।
प्राचार्य ललित गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में सबको बधाई देकर भगवान् कृष्ण की भक्ति ज्ञान व योग को अपने जीवन में अपनाने का सन्देश दिया ।कृष्ण के जीवन से जुड़े अच्छे प्रसंग बताकर श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व से एक अच्छा पुत्र, मित्र, पति, भाई व शिष्य होने का गुण सीखने की बात कही । लड्डू गोपाल को लाड लड़ाकर उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेते है । श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर संसार मे हर प्राणी की कर्म करने की अहमियत समझाई ।उनके जीवन प्रबंधन से प्रेरणा लेकर हम सभी एक आदर्शमय जीवन जीने की सीख को समझ सकते है ।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्र संकल्प, जयदीप टांक, छात्रा- गुंजन व चारवी ने किया ।