Sanskriti - House of Hindi Books in South India

Sanskriti - House of Hindi Books in South India Hindi Books Publisher In south India. Selling Hindi Books Around India

30/10/2024
Teen Hazar Tanke- Sudha Murthy इस संग्रह की प्रत्येक सत्य कथा में मानव-प्रकृति के सुंदर एवं वीभत्स, दोनों रूपों को अनावृ...
05/09/2023

Teen Hazar Tanke
- Sudha Murthy
इस संग्रह की प्रत्येक सत्य कथा में मानव-प्रकृति के सुंदर एवं वीभत्स, दोनों रूपों को अनावृत्त किया गया है। ये कथाएँ सम्मानपूर्वक जिए गए जीवन को प्रतिबिंबित करती हैं। कई बार ये दिल को छू लेनेवाले किसी साधारण ह कार्य का वर्णन करती हैं। अनेक कहानियों में सुधा मूर्ति इन्फोसिस फाउंडेशन के विशिष्ट कार्यों के साथ-साथ अपनी युवावस्था व पारिवारिक जीवन तथा यात्राओं में अनुभूत संस्मरणों का वर्णन बड़ी स्पष्टवादिता एवं गर्मजोशी के साथ करती हैं। वे देवदासी समुदाय में किए गए सार्थक कार्यों के प्रभाव की खुलकर चर्चा करती हैं। एक इंजीनियरिंग कॉलेज की इकलौती महिला विद्यार्थी के रूप में झेली गई चुनौतियों एवं कष्टों का उल्लेख तथा अपने पिता की दयालुता के अप्रत्याशित एवं प्रेरक परिणामों का वे अत्यंत मार्मिक बखान करती हैं। भारतीय सिनेमा के विषय में अनेक रोचक खोज तथा भारतीय सब्जियों के मूल से लेकर गोचरता के आधार पर किसी के सामर्थ्य के मूल्यांकन की ओछी सोच, छोटे या बड़े दैनिक संघर्ष एवं विजय तक के वृत्तांत को इनमें समाहित किया गया है। संवेदना, स्नेह, अपनत्व, समभाव तथा जीवन-मूल्यों को उकेरती ये कथाएँ न केवल रोचक हैं, अपितु मानवता का बोध करानेवाली पठनीयता से भरपूर संवेदनशील कथावस्तु है|
Price – 350

Draupadi Ki Mahabharat       - Chitra Banerjee Divakaruni       महाभारत का युद्ध मात्र एक युद्ध न होकर मानवता के एक कालख...
04/09/2023

Draupadi Ki Mahabharat
- Chitra Banerjee Divakaruni
महाभारत का युद्ध मात्र एक युद्ध न होकर मानवता के एक कालखंड, एक युग के अंत का परिचायक भी है I यह कुरुक्षेत्र की भूमि पर कौरवों और पांडवों के बीच हुए एक ऐसे भीषण व नृशंस युद्ध की गाथा है जो भाइयों के मध्य हुए ईर्ष्या-जनित रक्तपात को दर्शाती है, और साथ हे छल, अपमान तथा उसके फलस्वरूप उत्पन्न प्रतिशोध के भावों को भी अत्यंत पुष्ट व प्रबल रूप मैं उजागर करती है Iइस उपन्यास में लेखिका ने पांडवों की पत्नी एवं पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री पांचाली के माध्यम से न सिर्फ़ महाभारत की सम्पूर्ण कथा को अत्यंत सजीव और रोचक ढंग से उकेरा है, अपितु नारी की सोच, उसकी समस्याओं, उसके द्वंद एवं गूढ़ आंतरिक मनोभावों का बेहद व्यापकता से वर्णन किया है I इस उपन्यास में महाभारत की पृष्ठभूमि, उसके पात्रों एवं नारी-परक दृष्टिकोण को देखने-समझने का नया आयाम मिलेगाI
Price – 450

MANAGEMENT KE SARAL NUSKHE                                 - S.N. Royबी.एच.ई.एल. भोपाल के पूर्व कार्यपालक निदेशक इक्कीसव...
02/09/2023

MANAGEMENT KE SARAL NUSKHE
- S.N. Roy
बी.एच.ई.एल. भोपाल के पूर्व कार्यपालक निदेशक इक्कीसवीं सदी के भारत में मैनेजमेंट संबंधी समस्याओं का सामना करने के उपाय बताते हैं। भारतीय बाज़ार के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक बताती है कि बदलते समय के हिसाब से खुद को कैसे ढालें।
Price - 95

Menakas Choice                  - Kavita Kane       दुग्धसागराच्या मंथनातून निर्माण झालेली मेनका ही सर्वांगसुंदर स्वर्गी...
01/09/2023

Menakas Choice
- Kavita Kane
दुग्धसागराच्या मंथनातून निर्माण झालेली मेनका ही सर्वांगसुंदर स्वर्गीय अप्सरा आहे. बुद्धी आणि चातुर्याचा अवीट संगम तिच्यात झाला आहे. सारी सुखं तिच्या पायापाशी हात जोडून उभी असताना तिला मात्र आस आहे कौटुंबिक सौख्याची - जे तिला कधीच मिळू शकणार नाही. दूर तिथे पृथ्वीवर कठोर तपश्चर्या करून एका मर्त्य मानवाने देवांना आव्हान दिलं आहे. प्रतिसृष्टी निर्माण करण्याची धमक असलेल्या या मानवाला विश्वामित्र म्हणून ओळखलं जातं. त्याच्या वाढत्या सामर्थ्याने देवराज इन्द्र सचिंत झाला आहे. विश्वामित्राच्या महत्त्वाकांक्षेला खीळ घालण्यासाठी, त्याची तपश्चर्या भंग करण्यासाठी देवेन्द्र मेनकेला पृथ्वीवर पाठवण्याचं ठरवतो. मेनका आणि विश्वामित्र एकमेकांना भेटल्यानंतर काय होईल? कौटुंबिक सौख्याची मेनकेची इच्छा पूर्ण होईल का? की पुन्हा एकदा तिला आपल्या दैवगतीला शरण जावं लागेल. पुराणकथेतील सर्वाधिक चित्तवेधक मोहक पात्रांना भेटा आणि जाणून घ्या. Price – 399

Pyari Astha Ko Pita Ki Paati                     - Kaajal Oza Vaidya    पिता द्वारा पुत्री को लिखीं ममत्व भरीं, जीवन के ...
31/08/2023

Pyari Astha Ko Pita Ki Paati
- Kaajal Oza Vaidya
पिता द्वारा पुत्री को लिखीं ममत्व भरीं, जीवन के मर्म को समझातीं, सकारात्मकता जाग्रत् करतीं पातियाँ, जो हर बालिका को संदेश देती प्रतीत होती हैं।एक अत्यंत भावुक पुस्तक!
Price - 300

मेरी प्रिय कहानियाँ                        - श्यौराज सिंह 'बेचैन'        दलित लेखन आज भारतीय साहित्य का प्रमुख हिस्सा है...
29/08/2023

मेरी प्रिय कहानियाँ
- श्यौराज सिंह 'बेचैन'
दलित लेखन आज भारतीय साहित्य का प्रमुख हिस्सा है। दलित जीवन के यथार्थ को खास तल्खी और गहरी संवेदना से चित्रित करने के लिए श्यौराज सिंह ‘बेचैन’ की कहानियाँ प्रसिद्ध हैं। ये कहानियाँ केवल भारतीय सामाजिक व्यवस्था की क्रूर सच्चाई को ही नहीं बतातीं बल्कि मनुष्यता के सार्वभौम सवाल को भी पाठकों के सामने खड़ा करती हैं। जीवन संघर्ष के चित्रण से भरी ये कहानियाँ अपनी प्रभावशाली शैली के कारण पाठकों को देर तक याद रहेंगी। इस पुस्तक में लेखक ने अपनी नौ सबसे प्रिय कहानियाँ चुनी हैं और उनकी विस्तृत भूमिका भी लिखी है।
Price - 185

लाल रेखा         - कुशवाहा कान्त     लाल रेखा हिन्दी के लोकप्रिय उपन्यासों में मील का पत्थर है जिसने बड़े पैमाने पर हिन्...
28/08/2023

लाल रेखा
- कुशवाहा कान्त
लाल रेखा हिन्दी के लोकप्रिय उपन्यासों में मील का पत्थर है जिसने बड़े पैमाने पर हिन्दी के पाठक बनाए। 1950 में लिखे इस उपन्यास में उस समय हिन्दी उपन्यास की जितनी धाराएँ थीं, सभी को एक साथ इसमें समाहित किया गया है। रोमांस, रहस्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक मूल्यों से ओत-प्रोत कथानक एक मानक की तरह है। देश की आज़ादी के संग्राम की पृष्ठभूमि पर लिखे इस उपन्यास में लाल और रेखा की प्रेम कहानी है लेकिन इसमें प्रेम से बढ़कर देश-प्रेम दिखाया गया है। देशहित व्यक्तिगत हितों से अधिक महत्त्वपूर्ण माना गया है। जहाँ एक ओर निज और समाज के हितों की बात है वहीं दूसरी ओर स्त्री और पुरुष की समानता की बात भी है। लाल रेखा अपने विषय के लिए ही नहीं, काव्यात्मक भाषा के लिए भी आज तक जाना जाता है। आज से करीब 75 साल पहले लिखा यह उपन्यास आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कुशवाहा कान्त जिनका पूरा नाम कान्त प्रसाद कुशवाहा था, वे 34 वर्ष की छोटी उम्र में हिन्दी साहित्य जगत को बहुत कुछ दे गये। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। जहाँ एक ओर उन्होंने रोमांटिक और सामाजिक उपन्यास लिखे वहीं दूसरी ओर जासूसी और क्रान्तिकारी उपन्यासों का सृजन किया। निस्संदेह लाल रेखा उनका सबसे लोकप्रिय उपन्यास है। इसके अलावा उनके कुछ नामी उपन्यास पारस, विद्रोही सुभाष, आहुति, नीलम, नगीना इत्यादि हैं। उन्होंने कई पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। 1952 में 34 वर्ष की उम्र में एक जानलेवा आक्रमण में साहित्य का यह चिराग बुझ गया।
Price - 245

Sitayan          - Chitra Banerjee Divakaruni      'तुमको नहीं पता, मैं जिस समय वृक्ष के नीचे अन्धकार मैं अकेली बैठी थी,...
26/08/2023

Sitayan
- Chitra Banerjee Divakaruni
'तुमको नहीं पता, मैं जिस समय वृक्ष के नीचे अन्धकार मैं अकेली बैठी थी, तब क्या हुआ था। तुम मेरी हताशा को नहीं समझ सकते। तुमको मेरी प्रसन्नता का भी अंदाज़ा नहीं है, की मुझे कैसी अनुभूति हुई जब मैं पहले वन और फिर अयोध्या में थी, और इस सृष्टि में सबकी प्रिय थी।'रामायण, विश्व के महानतम महाकाव्यों में से एक होने के अलावा एक दुखांत प्रेम कथा भी है। इसके पुनर्कथन में लेखिका ने सीता को उपन्यास के केंद्र में रखा है और यह सीता के परिपेक्ष्य से लिखी गई कथा है। यह महाकाव्य की कुछ अन्य नारी पत्रों की भी कहानी है, जिन्हें प्रायः गलत समझकर उनकी उपेक्षा कर दी गई, जैसे कैकेयी, शूर्पणखा और मंदोदरी। कर्तव्य, विश्वासघात, अधर्म और सम्मान पर एक सशक्त टिप्पणी होने के अतिरिक्त्त, यह पुरुष-प्रधान जगत में स्त्री द्वारा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष की भी गाथा है। चित्रा ने एक अति प्राचीन कथा को अभिलाषाओं की दिलचस्प और आधुनिक लड़ाई में बदल दिया है। यद्यपि रामायण आज भी उसी तरह पढ़ी-सुनी जाती है, परंतु चित्रा ने उपन्यास में उठाए कुछ प्रश्नों के संदर्भ में इसे और भी प्रासंगिक बना दिया है: स्त्रियों के क्या अधिकार होते हैं? और स्त्री को अन्याय के विरोश में कब कहना चाहिए, 'अब और नहीं!'

Price – 499

Sawal Hi Jawab Hain            - Allan Pease     नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय में सफल होने की सरल तकनीकें और अचूक नुस्खे ब...
25/08/2023

Sawal Hi Jawab Hain
- Allan Pease
नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय में सफल होने की सरल तकनीकें और अचूक नुस्खे बताने वाली पुस्तक। नेटवर्क मार्केटिंग में ‘हाँ’ तक पहुँचने के मंत्र! नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े हर व्यक्ति के लिए यह पुस्तक बेहद लाभकारी है। सवाल ही जवाब हैं (Questions are the Answers) में एलन पीज़ पहली बार नेटवर्क मार्केटिंग में प्रयुक्त सर्वाधिक उल्लेखनीय तकनीकों को समझा रहे हैं। सरल तकनीकों, आज़माये हुये नुस्खों और सशक्त रणनीतियों के द्वारा आप यह सीख सकेंगे कि किस तरह आप अपने नेटवर्किंग व्यवसाय को उस शिखर तक ले जायें जिसकी आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। यह पुस्तक कम मेहनत से अधिक अमीर बनने के नुस्खे बताती है।अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग में नहीं है तो भी इससे आपको लोगों को समझने और समझाने की बहुमूल्य तकनीकें सीखने को मिलेंगी। Price – 199

Address

Office No. 438, 4'th Floor, The City Center, Raiya Road/Rajkot
Rajkot
360005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919080088218

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskriti - House of Hindi Books in South India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sanskriti - House of Hindi Books in South India:

Shortcuts

Share