PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir

PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir

Share

This is a Residencial educational school for boy and day scholar facilities for boys and girls.

Photos from PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir's post 14/05/2026
14/05/2026

✨💐आज दिनांक 14 मई 2026, दिन गुरुवार को पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर) में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री रामजी प्रसाद सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य श्री कृष्ण कुमार सिन्हा ने बाल संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन का विकास होता है। उप-प्रधानाचार्य महोदय ने बाल संसद के प्रधानमंत्री, सेनापति तथा अन्य मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संदेश में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनंत कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामना देते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख श्री शंभू कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी सम्मानित आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।✨ 🎉👏💖😊👍

14/05/2026
13/05/2026

🎉 सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 🎉

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर) के लिए आज अत्यंत हर्ष एवं गौरव का क्षण है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को बढ़ाया है।

🌟 सफल विद्यार्थियों की सूची एवं प्राप्त प्रतिशत 🌟

🔹 सचिन कुमार — 74.8%
🔹 शिवम कुमार — 72.2%
🔹 पुष्कर नारायण — 71.2%
🔹 सलोनी कुमारी — 68.8%
🔹 त्रिप्ती शाल्या — 68.8%
🔹 भारती कुमारी — 67.2%
🔹 अंकित राज — 67%
🔹 प्रिया कुमारी — 66.6%
🔹 अर्चना कुमारी — 66%
🔹 ऋषभ श्रीवास्तव — 65%
🔹 श्रेया कुमारी — 64.4%
🔹 खुशी कुमारी — 62.6%
🔹 मान्या सिंह — 62.4%
🔹 शुभांगी कुमारी — 62.2%
🔹 आशीष निराला — 62%
🔹 प्रियंशु मिश्रा — 60.4%

विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गुरुजनों को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है। 🌸

यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का श्रेष्ठ परिणाम है।

💐 सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

Photos from PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir's post 10/05/2026

🐄 गौशाला भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में जागृत हुए भारतीय संस्कार 🐄

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर) के नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत विद्यार्थियों का राजगीर स्थित वीरायतन गौशाला में शैक्षिक एवं संस्कारात्मक भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को गौमाता के महत्व, उनके उपयोग, भारतीय संस्कृति में उनके स्थान तथा उनके आध्यात्मिक संदेशों से अवगत कराया गया। गौसेवा एवं गौसंरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

इस भ्रमण में लगभग 40 भैया-बहनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अग्रणी के रूप में डॉ. मनोज पांडेय उपस्थित रहे। साथ ही छात्रावास के आचार्य श्री सूरज सिन्हा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा श्री प्रशांत जी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

🚩 गौमाता भारतीय संस्कृति एवं सनातन जीवन मूल्यों की आधारशिला हैं। 🚩

Photos from PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir's post 06/05/2026

🎶✨ प्रांतीय वंदना एवं संगीत अभ्यास वर्ग 2026 ✨🎶

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर) में भारतीय शिक्षा समिति एवं प्रबंध शिशु शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित प्रांतीय वंदना एवं संगीत अभ्यास वर्ग 2026 का शुभारंभ बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री माननीय श्री ख्याली राम जी एवं नव नालंदा महाविहार के प्रो० विजय कर्ण जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रो० विजय कर्ण जी ने भारतीय संगीत की महत्ता बताते हुए कहा कि संगीत की उत्पत्ति वेदों से हुई है तथा राग, रागिनी, ताल एवं आरोह-अवरोह इसका आधार हैं। वहीं माननीय श्री ख्याली राम जी ने वंदना के शुद्ध अभ्यास एवं उसके माध्यम से समाज को जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रांत के विभिन्न विद्यालयों से आए 64 आचार्य एवं दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

🙏 भारतीय संस्कृति, संगीत एवं संस्कारों से ओत-प्रोत यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

Photos from PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir's post 30/04/2026

विद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय पंचपदी कार्यशाला का आज चतुर्थ दिवस है। कार्यशाला का सफल संचालन निरंतर जारी है। सभी प्रतिभागी इसमें अनुगृहित होकर सक्रिय रूप से सीख रहे हैं एवं अपने ज्ञान को समृद्ध कर रहे हैं। 📚✨

#पंचपदी_कार्यशाला #चतुर्थ_दिवस #शिक्षण_अधिगम

Photos from PTSJM Sarswati Vidya Mandir, Hasanpur,Rajgir's post 30/04/2026

आज विद्यालय में माह के अंत में “ मासांत बैठक” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हमें माननीय श्री ख्याली राम जी (संगठन मंत्री) का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आदरणीय प्रधानाचार्य जी एवं उप-प्रधानाचार्य जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विषयानुसार सभी शिक्षक/सदस्य बैठकर अपने-अपने विषय पर विस्तृत अवलोकन, चर्चा एवं प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) प्रस्तुत किए। इस सार्थक चर्चा के माध्यम से सही विकल्प और सही मार्ग का चयन करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

Want your school to be the top-listed School/college in Rajgir?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Hasanpur, Nalanda
Rajgir
803116