26/08/2021
राजीव 2021 डिजिटल क्विजथॉन
राज्य सरकार द्वारा युवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिये कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी डिजिटल क्रान्ति सप्ताह में राज्य स्तरीय सूचना प्रौद्योगिकी क्विजथॉन का आयोजन किया जा रहा है| इस प्रतियोगिता में केवल राजस्थान के राजकीय एवं निजी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/ पॉलिटेक्निक/ इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्तमान में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी जो 17 से 23 वर्ष आयुवर्ग के हैं, भाग ले सकेंगे। जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 17 वर्ष एवं 31 अगस्त 2021 को अधिकतम 23 वर्ष हुई हो।
आप सभी को सूचित किया जाता है कि आप अपने ज्ञान केंद्र के उपरोक्त पात्रता वाले लर्नर को सूचित करें और इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करें तथा आप अपने पुराने लर्नर को भी इस बाबत सूचित करें जो पात्र हैं|
प्रतियोगिता का स्वरुप:
ये तीनों प्रतियोगिताएं 1-7 सितम्बर 2021 की अवधि में निम्न दिनांक अनुसार आयोजित करवाई जावेंगी-
क्र.सं.
दिनांक
प्रतियोगिता का नाम
1
01 सितम्बर 2021
सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति एवं कम्प्यूटर
2
03 सितम्बर 2021
स्थानीय शासन में सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति से सुशासन
3
06 सितम्बर 2021
सामान्य ज्ञान एवं जागरुकता
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन हेतु SSO ID होना अनिवार्य है|
प्रतियोगी परीक्षा का माध्यम हिन्दी भाषा में रहेगा।
यह प्रतियोगिता ऑनलाइन ली जावेगी, जिसमें प्रत्येक में संबंधित प्रतियोगिता विषय आधारित 75 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जायेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा का समय मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह पश्चात 1.00 बजे तक रहेगा।
परीक्षा के लिये नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं, जिसके लिये ई-मेल आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर अनिवार्य रहेंगे। एक ई-मेल आई.डी. से एक बार ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
इस प्रतियोगी परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 20 अगस्त – 26 अगस्त 2021 की अवधि में किया जा सकता है|
यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, जिसके लिये किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
इस प्रतियोगिता में सफल होने के लिये न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। प्रत्येक सफल प्रतिभागी को एक डिजीटल प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 150 श्रेष्ठतम प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे |
आप अधिक से अधिक विद्यार्थिओं को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करें| संलग्न पत्र तथा विस्तृत विवरण का अवलोकन अवश्य करें|