🇮🇳 "संस्कारवान युवा, नशा-मुक्त समाज — राष्ट्र निर्माण का सही मार्ग!"
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश ठाकुर जी (प्रधान, ग्राम पंचायत दीदग,जिला सिरमौर) का विद्यार्थियों के नाम प्रेरणादायक संबोधन।
नशा-मुक्ति का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष संदेश।
GSSS Sanio Deedag, Distt. Sirmaur.
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GSSS Sanio Deedag, Distt. Sirmaur., School, Rajgarh.
न चोरहार्यं न च राजहार्यं
न भ्रातृभाज्यं न चभारकारी।
व्यये कृते वर्धत एव नित्यं
विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥"
➡️ Official page of GSSS Sanio Deedag
🔹 For school announcements
🔹 Daily routines & activities
🔹 Educational content & student achievements
15/08/2026
#स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां।
GSSS Sanio Deedag, Distt. Sirmaur. में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत झलकियों का चित्रमय संकलन।
संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने गरिमापूर्ण वातावरण में,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता के साथ तिरंगे को नमन किया तथा समाज में नशा-मुक्ति का संदेश प्रसारित किया।
15/08/2026
🇮🇳 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में सादगी एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत सादगी, गरिमा तथा राष्ट्रीय चेतना के वातावरण में आयोजित किया गया। हाल ही में ग्राम पंचायत सनियो दीदग में हुई दुखद जनहानि के कारण विद्यालय प्रशासन एवं SMC के पूर्व निर्णय अनुसार सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रखे गए।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
मुख्य अतिथि: श्री वेद प्रकाश ठाकुर जी (प्रधान, ग्राम पंचायत सनियो दीदग)
विशिष्ट अतिथि: श्री राजेश ठाकुर जी (उपाध्यक्ष, खंड विकास समिति राजगढ़)
समारोह का क्रमबद्ध विवरण:
ध्वजारोहण एवं परेड मार्च: मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को तिरंगे की सलामी दी गई। इसके पश्चात PET श्री रवि प्रकाश जी के मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने शानदार परेड मार्च प्रस्तुत किया, जिसकी कमान 11वीं कक्षा के छात्र दिव्यांश ठाकुर ने संभाली।
स्वागत एवं वक्तव्य:
प्रधानाचार्य श्री श्याम सिंह जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश ठाकुर जी ने अपने बहुमूल्य एवं प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कक्षा 10वीं की छात्रा नव्या तथा कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी ने ने स्वतंत्रता दिवस पर ओजस्वी भाषण दिया।
समारोह के दौरान हाल ही में पंचायत में हुई प्राकृतिक त्रासदी में काल कवलित हुई पूर्व छात्रा कुमारी पूजा, उनकी माता निर्मला देवी एवं साथ ही श्रीमती सरोज देवी की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जागरूकता एवं देशभक्ति प्रस्तुतियाँ:
श्रीमती सुमन पुंडीर जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा "नशा मुक्ति अभियान" पर एक प्रभावी नाटक का सफल मंचन किया गया।
टीजीटी आर्ट्स श्री मनोज कुमार जी ने सुरीले स्वर में देशप्रेम से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किया।
संपूर्ण मंच का कुशल संचालन DPE श्री ओम प्रकाश जी द्वारा किया गया।
उपस्थित प्रबुद्धजन एवं गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई:
SMC पदाधिकारी: श्री संजीव ठाकुर जी (अध्यक्ष SMC), श्री कपिल ठाकुर जी (उपाध्यक्ष SMC), श्री अजीत पाल ठाकुर जी एवं श्री राजेंद्र सिंह जी (पूर्व अध्यक्ष SMC)।
जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी: श्री प्रताप ठाकुर जी (पूर्व प्रधान दीदग), श्री बलबीर जी (उपप्रधान दीदग), श्री सुरजीत ठाकुर जी (पूर्व BDC सदस्य), श्री अशोक चौधरी जी (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री अरुण ठाकुर जी (युवा समाजसेवी) श्री संदीप ठाकुर जी,तथा श्री दिलवर जी पंचायत सदस्य।
सेवानिवृत्त अधिकारी एवं प्रबुद्धजन: श्री उजागर सिंह जी (सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व ADPEO), श्री रणवीर ठाकुर जी (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार), श्री प्रेम सिंह जी (सेवानिवृत्त BEEO), श्री दौलत राम जी (सेवानिवृत्त शिक्षक), एवं श्री जयपाल ठाकुर जी (अध्यक्ष, विद्यालय अनुशासन समिति)।
इनके अतिरिक्त ग्राम शामोगा एवं ग्राम पंचायत दीदग के अनेक गणमान्य ग्रामीण व युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
द्वितीय चरण: "खेलों से नशा हराओ" खेलकूद प्रतियोगिताएं
समारोह के द्वितीय चरण में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु "खेलों से नशा हराओ" थीम के तहत बालक एवं बालिका वर्ग के बीच अंतर्सदनीय वॉलीबॉल एवं रस्साकशी (Tug of War) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में प्रवीण ठाकुर एवं मनोज जी, टीजीटी आर्ट्स तथा श्री विक्रांत शर्मा ने मनोरंजक कमेंट्री की।
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रशासन की ओर से समारोह में पधारे सभी मुख्य अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।
विशेष रूप से, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टाफ सदस्यों का उनके निष्ठापूर्ण योगदान, व्यवस्था संचालन एवं कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।
जय हिंद, जय भारत!
राष्ट्र सर्वोपरि — संवेदना हमारी जिम्मेदारी।
आधिकारिक रिपोर्ट: प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार, GSSS सनियो दीदग (सिरमौर)
INDEPENDENCE DAY Inter house volleyball competition Final match
CHANDER SHAKER SADAN vs Bhagat Singh Sadan
Independence day inter house volleyball competition
Chander Shaker sadan vs Bhagat Singh Sadan
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
तिरंगे की शान में हमारा गौरव,
मातृभूमि के प्रति हमारा सम्मान और
राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति हमारा संकल्प समाहित है।
आइए, इस पावन अवसर पर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳
#स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस िंद #वंदे_मातरम्
13/08/2026
🇮🇳 राष्ट्रध्वज को नमन, दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि — इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
ग्राम पंचायत सनियो दीदग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुई अपूरणीय क्षति से पूरा क्षेत्र गहरे शोक में है। इस दुखद त्रासदी में हमने अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा पूजा राणा एवं उनकी माता श्रीमती निर्मला देवी (धर्मपत्नी श्री भीम सिंह जी) तथा श्रीमती सरोज देवी (धर्मपत्नी श्री स्वरूप सिंह जी) को खो दिया है।
इस असहनीय एवं कठिन समय में, समस्त विद्यालय परिवार शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं अटूट एकजुटता व्यक्त करता है।
उपरोक्त अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC),क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि:
इस वर्ष 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत सादगी, सम्मान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
पूर्व वर्षों की भाँति इस अवसर पर किसी भी प्रकार का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
समारोह में आवश्यक एवं गरिमामयी गतिविधियाँ—ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर विचार, तथा नशा-मुक्ति जैसी गतिविधियाँ ही सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएँगी।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिव्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का संबल व धैर्य दें।
🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि।
🇮🇳 राष्ट्र सर्वोपरि — संवेदना हमारी नैतिक जिम्मेदारी।
विनीत:
प्रधानाचार्य, SMC एवं समस्त विद्यालय परिवार
GSSS Sanio Deedag, Distt. Sirmaur.
🌸 विदाई समारोह 2026 | एक प्रतिभाशाली बेटी को शुभकामनाएँ 🌸
GSSS Sanio Deedag, Distt. Sirmaur. के छात्र विदाई समारोह 2026 में, दिव्यांशी ठाकुर ने अपने सुंदर एवं भावपूर्ण शब्दों में गुरुजनों और सहपाठियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
दिव्यांशी ने शिक्षा, खेल, सोशल सर्विस एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से एथलेटिक्स की हाई जंप में उनका शानदार प्रदर्शन और रुचि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचायक रहा। 🏅
अब वह B.Sc. Radiology के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा की नई यात्रा प्रारंभ करेंगी। विद्यालय परिवार की कामना है कि वह अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को निरंतर निखारते हुए जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
✨ दिव्यांशी, तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सुनहरे कल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
Rajgarh
173101
Opening Hours
| Monday | 9am - 4pm |
| Tuesday | 9am - 4pm |
| Wednesday | 9am - 4pm |
| Thursday | 9am - 4pm |
| Friday | 9am - 4pm |
| Saturday | 9am - 4pm |