28/01/2025
टैगोर पब्लिक स्कूल राजलदेसर के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग व बाहर से पधारे अथिति गण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवानी सिंह गोलसर (निजी शिक्षण सस्थान के पूर्व अध्यक्ष), गोविंद जी एडवोकेट , विष्णु जी नाराणिया , राजलदेसर निजी शिक्षण संस्थान के तहसील अध्यक्ष रतन सिंह रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष रणजीत मल जी कुचेरिया के सानिध्य मैं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । शाला प्रधान मोतीराम जी ने सभी अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। सभी वक्ताओं ने विद्यालय की उन्नति की कामना की। । मंच संचालन गणेश बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय राजलदेसर के संचालक रोहित जी प्रजापत ने ने किया । कार्यक्रम में राजलदेसर की निजी शिक्षण संस्थान समूह से जुड़ी सभी संस्थाएं कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमे श्री राम विद्यालय से जीतूराम जी , राजल पब्लिक स्कूल से राजेश जी पांडे, लिटल स्टार से इंद्र राज जी पांडे, बालाजी कांवेंट से इंद्र पाल जी, स्वामी विवेकानंद से दलीप जी गर्ग , मॉडर्न स्कूल से सुरेंद्र सिंह कोटवाद, गणेश बाल निकेतन से रोहित जी मय स्टाफ बीदासर से रवि कुमार व कैलाश जी मय स्टाफ , आबडसर से वीर विक्रम सिंह राठौर, राजलदेसर तहसील अध्यक्ष रतन सिंह आदि संचालक मौजूद रहे । कार्यक्रम में अथितियों का भरपूर सहयोग रहा । कार्यक्रम स्थल पर लालाराम जी कुचेरिया, जीतुराम जी वार्ड पार्षद , जीवनराम जी भोभारिया , रामेश्वर जी रायल, मांगीलाल जी बेनीवाल, भैराराम जी घंटेलवाल, शुखदेव की रायल,गौरीशंकर जी कुचेरिया ,बनवारीलाल जी पारीक ,भगवानाराम जी मेघवाल, दीपाराम जी मेघवाल, श्रवण कुमार आचार्य, नंदलाल प्रजापत, घासीराम जी कुचेरिया , रामचंद्र जी भोभारिया , पूर्णमल जी पारीक, गोविंद जी सहू, सवाई सिंह बालाजी मेडिकल, गिरधारी लाल जी गोदारा, सूरजाराम जी पांडर आदि सैंकड़ों मेहमान उपस्थित रहे।संस्था प्रधान मोतीराम जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। व धन्यवाद दिया।