16/05/2021
आपका कुशल व्यवहार तथा सीखने की क्षमता,
सहयोग लेने और देने की क्षमता,
गलती करके सीखने में उम्र निकल जाएगी,
जबकि जो काम आप कर रहे हैं, या करना चाहते हैं,
कई लोग सफल हो चुके हैं,
कई सफल लोग पुस्तक लिख चुके हैं,
फार्मूला छोड़ चुके हैं,
या बिल्कुल नया कर रहे हैं जो किसी ने नहीं किया तो भी अनुभवी लोगो से मदद लेने से आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी,
कम समय में कार्य पूरा होगा,
नेगेटिव लोग उस दीमक की तरह होते हैं जिनसे सलाह लेकर आप अपनी सारी ऊर्जा का पतन करते हैं, ऐसे लोगो को ना कहना सिखे जो आपके उद्देश्यों और लोकहित कामो में नकारात्मक सलाह दे, उद्देश्य पर शंका करे,
दुनिया की हर खूबसूरत चीजें जिनका हम इस्तेमाल कर रहे हैं,
केवल सोच से ही संभव हो सका है,
आपकी सोच, समझ, कार्य, और अनुभवी का सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकता है,
किसी भी महान कार्य को सोचने और करने में सोच विचार और कल्पना ही पहले आती है,
पैसा बाद में आता है,
सहयोग भी बाद में आता है,
अड़चने भी बाद में आता है,
सॉल्यूशन भी होता है,
किसी भी तरह जब काम पूरा होता है तो दुनियां उस खूबसूरत आविष्कार या निर्माण के उसे ही बधाई देती हैं जिसके मजबूत हौसलों ने काम पूरा किया।
इस तरह से यदि आप के मन में सुंदर विचार कल्पना लोकहित की भावना हो तो आगे आए सहयोग ले,
और पूरा कर दिखाएं,
अभी मेरी ही तरह मेरे बहुत से साथी लोग समाज हीत में यथासंभव मदद करते हुए लोगो की मदद की मिशाल पेश कर रहे हैं,
उन्हें बहुत धन्यवाद,
ये जिंदगी हमे अवसर देती हैं
और कुछ लोग अवसर का निर्माण करते हैं,
किन्तु सतत बिना नकारात्मक भाव के सकारात्मक इंसान साधारण चीज को भी करके महान बन जाते हैं,
Humanity foundation
लोगो की मदद के लिए बनाई गई है,
क्योंकि आप जितना अमीर होंगे उतना अधिक समाज हित में मदद करेंगे,
अमीरी कोई रहस्य नहीं है,
इस ब्रह्माण्ड में असीमित शक्ति है, है आप एक दो नहीं लाखो करोड़ इस ब्रह्माण्ड से मांग सकते हैं,
और पा सकते हैं,
बस अपने कार्य में लगे रहे जो आपको आपके सपने पूरा करने में मदद करे,
यदि आपका कोई सपना नहीं है,
तो उनसे जुड़कर मदद कीजिए जिनके सपने बड़े है,
बेशक आप खुद महान बन जाएंगे,।
गरीब होना बहुत मेहनत का काम है,
अमीर होना बहुत साधारण काम है,
फिर भी लोग गलत सिखे रहते हैं कि अमीर होने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है,
जबकि गरीब होने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है।
गरीब लोग धन, दौलत, काम,
गाड़ी, घर, ऐश, आराम, के पीछे भागते हैं ये लोग देते कुछ नहीं सिर्फ लेना जानते हैं,
हा देते हैं अपना हाड़तोड़ मेहनत, इसमें कर्मचारी भी आते हैं कुछ असफल व्यसायी भी आते हैं,
जबकि सफल आदमी इस दुनिया का एन्जॉय करता है,
ये अपने बच्चो बीवी, घर परिवार सबकी मदद करते हैं,
अपनी सकारात्मकता हैप्पीनेस पूरे परिवार दोस्त यार में बाटते है,
खुद के स्वभाव, आचरण, ज्ञान, स्वास्थ्य शरीर, मन पर ध्यान देते हैं,
प्रकृति का खूब मजा लेते हैं।
और अपनी उद्देश्य काम सोच को आकार देते हैं पूरा करते हैं।
महान लोगो का जीवन बिल्कुल साधारण होता है, ये तब तक ऐशो आराम का नहीं सोचते जब तक इनका सपना पूरा ना हो।
जबकि औसत और गरीब लोग खूब मेहनत करते हैं और अपने लिए आराम की फिजूल वस्तु खरीदते हैं,
जो बेसिकली अनावश्यक होती हैं,
यदि यही पैसा खुद पर खर्च करे तो शायद बड़ी पोस्टों में जा सकते हैं,
कुछ व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं,
लेकिन ये कुवे के मेंढ़क की तरह सिर्फ अपनी कंफर्ट जोन में रहते हैं,
आने वाले साल 5 साल 10 साल के लिए इनके पास कुछ प्लान नहीं होता।
ये विलाष्ता की चीजें खरीदकर खुद को धनवान समझते हैं,
कुछ दिनों तक ये सोचते हैं चीजें खरीदकर अच्छा कपड़ा पहनकर गाड़ी में घूमकर घर में एसी लगाकर अमीर जैसा लगने लगे,
जबकि वास्तविकता इनसे कोसो दूर है,
अमीर लोग फिजूल की चीजें नहीं ज्ञान हासिल करते हैं,
अपने सोच और सपनों पर फोकस करते हैं,
परिवार में बेस्ट मैनेजर की भूमिका निभाकर अपने बच्चो को भी महान बनना सिखाते हैं।
महानता सोच में होती है,
ताकत आपके समर्पण में होती हैं,
और सफलता आपके उद्देश्यों में होती है,
तो लगे रहिए,
मेरा उद्देश्य मेरा भारत अमीर भारत,
जय हिन्द, जय भारत,
जय सतनाम,
जय छतीसगढ़,
HUMANITY FOUNDATION
नारायण प्रसाद करसायाल
पवित्र आत्मा
व्याख्याता अंग्रेजी