MahaKoshal IAS Academy

MahaKoshal IAS Academy

Share

An Institute Providing Best Teaching in Mathematics, Reasoning and General awareness. Classes by - Sudhanshu dwivedi sir

Photos 04/03/2017
01/08/2016

ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 2016,01 अगस्त
1. किस टीम ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के चौथे संस्करण का फाइनल 31 जुलाई 2016 को जीतकर देश की इस सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर कबड्डी लीग का खिताब दूसरी बार जीत लिया? – पटना पारेट्स (Patna Pirates)प्रो कबड्डी लीग का यह फाइनल हैदराबाद के गच्चीबाओली इंडोर स्टेडियम (Gachibowli Indoor Stadium) में खेला गया था। इसमें पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-29 से पराजित किया।
परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) को फाइनल के सर्वश्रेष्ठ रेडर (Best Raider) का खिताब दिया गया जबकि फाइनल के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (Best Defender) का खिताब भी विजेता टीम के ही खिलाड़ी होदी ऑश्टोरक (Hodi Oshtorak) को प्रदान किया गया।
2. जुलाई 2016 के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार किस महत्वपूर्ण कमान को सूचना के अधिकार (Right To Information Act – RTI) की परिधि से बाहर कर दिया गया है जिससे वह इस चुनिंदा सूची में शामिल होने वाली नवीनतम प्रविष्टि बन गया है? – स्ट्रैटिजिक फोर्सेज़ कमाण्ड (Strategic Forces Command)
अन्य प्रमुख एजेंसियां जिन्हें RTI की परिधि से बाहर रखा गया है, हैं – खुफिया ब्यूरो (IB), रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (RAW), राजस्व से सम्बन्धित खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence), विशेष सीमांत बल (Special Frontier Force), सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) तथा असम राइफल्स।
3.केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु (Suresh Prabhu) ने 31 जुलाई 2016 को अगरतला (Agartala) के रास्ते भारत को बांग्लादेश से जोड़ने वाली 15.06 किलोमीटर लम्बी एक महात्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत बांग्लादेश के किस नगर को भारत से जोड़ा जायेगा? – अखौरा
4.कौन सा राजधानी नगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से सीधी ट्रेन से जुड़ने वाला पूर्वोत्तर भारत (North-East India) का तीसरा राजधानी नगर बन गया जब यहाँ हाल ही में तैयार ब्रॉड-गेज सेक्शन का उद्घाटन 31 जुलाई 2016 को किया गया? – अगरतला (त्रिपुरा)
– इसके साथ ही अगरतला उत्तरपूर्व भारत का तीसरा राजधानी नगर हो गया है जिसका राष्ट्रीय राजधानी से सीधा जुड़ाव है। इससे पहले सिर्फ असम (Assam) की राजधानी गुवाहाटी (Guwahati) और अरुणाचल (Arunachal) की राजधानी ईटानगर (Itanagar) का दिल्ली से सीधी ट्रेन से जुड़ाव है।

01/08/2016

ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 31 जुलाई 2016
1.28 जुलाई 2016 को दिवंगत हुए पण्डित लच्छू महाराज किस वाद्ययंत्र के वादन से जुड़े एक दिग्गज संगीतज्ञ थे? – तबला
वे वाराणसी से जुड़े हुए थे तथा उन्होंने इस शहर की महान संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया था। पेशेवर तबला-वादन के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी तबला महारथ का प्रदर्शन किया था।
2. बिहार (Bihar) से सम्बद्ध भाजपा (BJP) के किस लोकसभा सांसद की सदस्यता 28 जुलाई 2016 को तब समाप्त हो गई जब पटना उच्च-न्यायालय ने लोकसभा चुनाव के समय हलफनामे में आपराधिक मामलों को छुपाने के आरोप को सही करार दिया? – छेदी पासवान,,उन्होंने यह चुनाव बिहार के सासाराम से लड़ा था तथा वहाँ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार (Meira Kumar) को लगभग 63,000 मतों से हराया था।
छेदी पासवान के निर्वाचन के खिलाफ यह याचिका गंगा प्रसाद मिश्रा नामक एक वकील ने जून 2014 में दायर की थी जिसपर अब फैसला आया है।
3.ब्रिटेन (Britain) द्वारा यूरोपीय संघ (European Union) से अलग होने के पक्ष में निर्णय लेने के बाद यूरोपीय संघ तथा ब्रिटेन के बीच सम्बन्ध विच्छेद करने से सम्बन्धित वार्ता करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए यूरोपीय संघ ने 27 जुलाई 2016 को किसका चयन किया? – मिशेल बार्निए (फ्रांस)
वे इससे पूर्व यूरोपीय संघ में आंतरिक बाजार तथा सेवा आयुक्त (internal markets and services commissioner) की जिम्मेदारी 2010 से 2014 के बीच निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यूरोजोन संकट (eurozone crisis) का सामना करने में बखूबी अपना योगदान दिया था।
4.देश में “बैंकएश्योरेंस” (“Bancassurance”) के तहत हुए अब तक के सबसे बड़े समझौते के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी पॉलिसियों को बेचने के लिए किस बैंक के साथ जुलाई 2016 के दौरान एक बैंकएश्योरेंस समझौता किया है? – एक्सिस बैंक (Axis Bank)
LIC एक्सिस बैंक के प्रमोटर्स में से एक है। बैंक में 12% हिस्सेदारी के साथ वह इसका दूसरा सबसे बड़ा हिस्सेदार है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के तहत आने वाले समस्त बैंक कर्मचारी संघों ने 28 जुलाई 2016 को एक दिन की हड़ताल रखी जिसके चलते लगभग पूरे देश की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। इस एक दिवसीय हड़ताल को रखने का मुख्य कारण क्या था? – स्टेट बैंक के चार सहयोगी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक में प्रस्तावित विलय का विरोध करना

29/07/2016

ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 29 जुलाई 2016
1) प्रख्यात बांग्ला लेखिका तथा सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी (Mahasweta Devi) का 28 जुलाई 2016 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष भारत का सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award) प्रदान किया गया था? – 1996,,उनकी अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं – “अरन्येर अधिकार” (जिसके लिए उन्हें वर्ष 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था), “द क्वीन ऑफ झांसी”, “अग्निगर्भ”, “बशाई तुडु”, “रुदाली” तथा “इमेजिनेरी मैप्स”।
उन्हें पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनाधर्मिता के लिए वर्ष 1997 में मैग्सेसे पुरस्कार (Magsaysay Award) प्रदान किया गया था। वहीं वर्ष 2006 में उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) प्रदान किया गया था।
2)केन्द्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने 27 जुलाई 2016 को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में व्यक्तिगत विदेशी निवेशकों (individual foreign investors) के लिए अधिकतम हिस्सेदारी सीमा को बढ़ाकर 15% करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। अभी तक यह सीमा कितनी
उल्लेखनीय है कि विदेशी निवेशक मिलकर (aggregate) किसी भारतीय स्टॉक एक्सचेंज अथवा कमोडिटी एक्सचेंज में किसी स्टॉक में अधिकतम 49% हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं।
3) देश की सबसे बड़ी कार कम्पनी मारुति सुज़ुकी इण्डिया लिमिटेड (MSIL) ने 27 जुलाई 2016 को घोषणा की कि वह अपने पहले हल्के वाणिज्यिक वाहन (light commercial vehicle – LCV) की बिक्री पायलट-आधार पर अगस्त 2016 से शुरू करने कि घोषणा की। इस वाहन का नाम क्या रखा गया है? – सुपर कैरी (Super Carry),,सुपर कैरी” को डीज़ल विकल्प में उपलब्ध कराया जायेगा। मारुति सुज़ुकी ने इस नए वाहन को तैयार करने के लिए 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसकी क्षमता 740 किलो भार उठाने की होगी।
4)डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की नेता हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) ने 26 जुलाई 2016 को अमेरिका (United States) के लिए क्या नया इतिहास रच दिया? – वे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए किसी प्रमुख पार्टी द्वारा नामित पहली महिला उम्मीदवार बन गईं
उल्लेखनीय है कि 2008 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी हिलेरी क्लिंटन ने अपनी दावेदारी की मुहिम छेड़ी थी लेकिन बराक ओबामा (Barack Obama) के आकर्षण के सामने वे नहीं टिक पाईं थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) की पत्नी हिलेरी का मुकाबला अब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार तथा प्रख्यात उद्योगपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से 8 नवम्बर 2016 को होगा।

29/07/2016

ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 28 जुलाई 2016
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके भव्य स्मारक (Memorial) को बनाने के लिए 27 जुलाई 2016 को इसकी आधारशिला रखी गई। यह स्मारक कहाँ बनाया जा रहा है? – रामेश्वरम (तमिलनाडु) उल्लेखनीय है कि डॉ. कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को तब हुआ था जब शिलाँग स्थित भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM-Shillong) में भाषण देते समय उन्हें एक तीव्र हृदय-आघात हुआ था।

2) 27 जुलाई 2016 को घोषित वर्ष 2016 के रैमन मैग्सेसे पुरस्कारों (Ramon Magsaysay Award 2016) के 6 विजेताओं में शामिल दो भारतीय नागरिक कौन हैं? – बेज़वाडा विल्सन और टी.एम. कृष्णा
बेज़वाडा विल्सन का जन्म कर्नाटक के कोलर गोल्ड फील्ड कस्बे में एक दलित परिवार में हुआ था। वे सफाई कर्मचारी आंदोलन (Safai Karmachari Andolan – SKA) नामक संगठन के संयोजक (Convener) हैं जिसकी स्थापना 1993 में मानव-मल की हाथों से सफाई करने वाले लोगों तथा उनके बच्चों के कल्याण के लिए की गई थी।
– वहीं मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय कर्नाटक संगीतज्ञ टी.एम. कृष्णा (T.M. Krishna) हैं, जिनका जन्म चेन्नई के एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार में वर्ष 1976 में हुआ था। उन्होंने कर्नाटक संगीत के दिग्गजों से छह वर्ष की आयु से ज्ञान हासिल किया।
इस बार के चार अन्य मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में तीन संगठन हैं – इंडोनेशिया का संगठन डोमपेट धुआफा (Dompet Dhuafa), लाओस (Laos) का संगठन वियतऐने रेस्क्यू (Vientiane Rescue) और जापान (Japan) का संगठन जापान ओवरसीज कोऑपरेशन वॉलिंटयर्स (Japan Overseas Cooperation Volunteers) तथा एक व्यक्तित्व हैं – फिलीपींस की कोनचिता कारपियो-मोरालेस (Conchita Carpio-Morales)
3)विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कम्पनी अमेज़न (Amazon) ने 26 जुलाई 2016 को भारत में अपना लोकप्रिय सदस्यता कार्यक्रम (membership programme) शुरू कर दिया। पूरे विश्व में उपलब्ध इस प्रसिद्ध सदस्यता कार्यक्रम का नाम क्या है? – अमेज़न प्राइम (Amazon Prime)
4)केन्द्र सरकार ने प्रदर्शाकारियों पर पैलेट गन (छर्रों वाली बंदूक) के विकल्प को सुझाने के लिए एक समिति का गठन 26 जुलाई 2016 को किया। हाल ही में कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन (Pellet Guns) के इस्तेमाल के तीव्र विरोध के कारण सरकार को यह समिति गठित करनी पड़ी है। इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – टीवीएसएन प्रसाद

27/07/2016

ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 27 जुलाई 2016

1.भारत सरकार के तेल मंत्रालय (Oil Ministry) तथा USGS ने हिंद महासागर (Indian Ocean) क्षेत्र में किस पदार्थ की खोज की है, जो भारतीय क्षेत्र में इस पदार्थ की पहली बार की गई खोज है? – प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स (Natural gas hydrates) कृष्णा-गोदावरी बेसिन क्षेत्र में की गई यह खोज प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स की भारत में अब तक की पहली खोज ही है।
प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स से प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया जाता है। भारत में पाए गए यह भण्डार 1,894 ट्रिलियन घन मीटर आंके गए हैं।

2.सुप्रसिद्ध पूर्व भारतीय राजनयिक (Diplomat) अरुंधति घोष (Arundhati Ghose) का 25 जुलाई 2016 को निधन हो गया,को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति से सम्बन्धित किस प्रमुख घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है? –1996 में जिनेवा में नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए
उन्होंने CTBT पर हस्ताक्षर ने करने के भारत सरकार के फैसले के पक्ष में 8 अगस्त 1996 को शानदार तरीके से दलील दी थी।

3. आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा संसद भवन के अंदर की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के कृत्य की जाँच करने के लिए लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने 25 जुलाई 2016 को एक 9-सदस्यीय जाँच समिति (probe committee) का गठन कर दिया। इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – किरिट सोमैया
आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के सांसद है।

4. किस ई-कॉमर्स कम्पनी ने ऑनलाइन फैशन पोर्टल जबॉन्ग (Jabong) को 7 करोड़ डॉलर के मूल्य पर अधिग्रहित करने की घोषणा 26 जुलाई 2016 को की? – फ्लिपकार्ट (Flipkart)
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपने फैशन पोर्टल मीन्ट्रा (Myntra) के माध्यम से जबॉन्ग (Jabong) के व्यवसाय के व्यवसाय को 70 मिलियन डॉलर (7 करोड़ डॉलर) में अधिग्रहित कर रहा है।

26/07/2016

Current affairs
1.) रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 24 जुलाई 2016 को देश के पहले ग्रीन रेल कॉरिडोर (First Green Train Corridor) का उद्घाटन किया जिसके तहत पटरियों पर अपशिष्ट गिरने को पूरी तरह से रोका जायेगा। देश का अपना तरह का यह पहला कॉरिडोर भारतीय रेल के किस खण्ड (section) के बीच खोला गया है? – रामेश्वरम-मनमदुरै (Rameswaram-Manmadurai)– उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम-मनमदुरै को देश का पहला ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर बनाने का फैसला केन्द्र सरकार के महात्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान के तहत लिया गया था।
2.)दिग्गज सोशल-मीडिया कम्पनी फेसबुक (Facebook Inc.) ने 21 जुलाई 2016 को घोषणा की कि उसने दुनिया के प्रत्येक कोने में इंटरनेट सेवा का विस्तार करने की अपनी महात्वाकांक्षी योजना के तहत एक हल्के तथा सोलर-ऊर्जा से संचालित ड्रोन विमान की उड़ान का सफलतापूर्वक संचालन कर लिया है। इस विमान को कम्पनी ने क्या नाम दिया है? – अकीला
उल्लेखनीय है कि गूगल (Google) भी अपनी इंटरनेट की पहुँच बढ़ाने से सम्बन्धित एक योजना के तहत इंटरनेट सुविधा से हीन क्षेत्रों में काफी ऊँचाई पर गुब्बरों को भेजने से सम्बन्धित परियोजना प्रोजेक्ट लून (Project Loon) पर काम कर रही है।

3.)चालू वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान देश के सार्वजनिक क्षेत्र के 13 बैंकों को गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (NPAs) की समस्या से लड़ने के लिए तथा उनकी तरलता की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार कुल 22,915 करोड़ रुपए आवंटित कर रही है
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनरोद्धार से सम्बन्धित इन्द्रधनुष योजना (Indradhanush Plan) के तहत वित्त मंत्रालय का इरादा वर्ष 2015 से 2019 के बीच इन बैंकों को कुल 70,000 करोड़ की सहायता प्रदान करने का है।

4.)ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी (Oxford University) में भारतीय मूल के अर्थशास्त्र (Economics) के उस प्रोफेसर का क्या नाम है जिनकी नई पुस्तक – “India’s Long Road: The Search for Prosperity” जुलाई 2016 के दौरान जारी की गई है जिसमें उन्होंने देश के सभी नागरिकों के लिए कुछ मूलभूत आय सुनिश्चित करने (basic income guarantee) का क्रांतिकारी विचार दिया है? – विजय जोशी
– उनका मानना है कि नागरिकों को सब्सिडी हस्तांतरण के द्वारा आय प्रदान करने का मौजूदा तरीका उतना कार्यकुशल नहीं है क्योंकि इसमें ऐसे लोगों को भी सहायता प्रदान कर दी जाती है जो इसके हकदार नहीं हैं।

5.) देश का पहला ई-कोर्ट (First E-Court) जुलाई 2016 के दौरान किस उच्च न्यायालय में शुरू किया गया? – हैदराबाद (Hyderabad)

22/07/2016

*दिमाग की बत्ती जलाओ*����
- एक व्यक्ति के पास 3 थेली हे
- तीनो थेली ले के वो नदी किनारे नारियल लेने जाता हे
- तीनो थेली में 30-30 नारियल भरता हे (1 थेली में 30 नारियल की ही जगह हे)
- ऐसे कर के वो 90 नारियल लेता हे
- घर जाते समय रास्ते में 30 टोल नाके आते हे
- इन टोल नाको के नियम कुछ एसे हे
की आप के पास जितनी थेलिया हे उतने नारियल वहा देने पड़ते हे
- तो वो व्यक्ति घर पे ज्यादा से ज्यादा कितने नारियल ले जा सकता हे ?

NOTE- उत्तर 0 नहीं आएगा

18/07/2016

Kindly visit the " Ace education cgpsc " Group for all the relevant and adequate current data of economics and other subjects .. We are also uploading current affairs , and polls will be started from tomorrow .

Photos 23/06/2016

New batches from 28th of June , keep calling to book your seats , only a few seats available

21/06/2016

New batches will start soon , contact 9406015614 for further Enquiries related to banking ssc Vyapam railway and psc

Want your school to be the top-listed School/college in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Raipur
CHHATTISGARH