04/06/2021
... *प्रकृति - मेरी ज़िम्मेदारी*...
*आप सबको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आगामी 5 जून 2021 को छत्रपति शिवाजी स्कूल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं । कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार का कोई सामूहिक कार्यक्रम संभव नहीं है । चूंकि 5 जून को " विश्व पर्यावरण दिवस " भी है अतः स्कूल के " 25 वें स्थापना दिवस" और " पर्यावरण दिवस" पर प्रकृति और पर्यावरण प्रेम की भावना के अंकुरण हेतु 5 जून को एक कार्यक्रम " प्रकृति - मेरी ज़िम्मेदारी " का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी 5 जून को अपने घर या आसपास के वृक्ष, पेड़ के पास रंगोली डालकर उसकी आरती उतारेंगे, पेड़ को रक्षा सूत्र बांधेंगे तथा यह संकल्प लेंगे कि वे सदैव प्रकृति की रक्षा करेंगे तथा स्वयं कभी प्रकृति को हानि नहीं पहुंचाएंगे ।*
*निवेदक -- छत्रपति शिवाजी स्कूल परिवार ।*