ओम श्री साईनाथ कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय

  • Home
  • India
  • Raipur
  • ओम श्री साईनाथ कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय

ओम श्री साईनाथ कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर से 20 किलोमीटर दूर बिलासपुर मार?

रायपुर से 20 किलोमीटर दूर बिलासपुर मार्ग पर धरसीवां में विकासखंड ,धरसीवां का मुख्यालय स्थित है । यहां लोगों की सुविधा के लिए कई शासकीय संस्थान संचालित है ,यथा -प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,पशु चिकित्सालय ,आरक्षी केन्द्र ,सहकारी बैंक ,पंचायत कार्यालय आदि । किन्तु आसपास की शिक्षा के लिए पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक ही सुविधा थी । महाविद्यालय शिक्षा के लिए शहर पर आश्रित रहना पड़ता था मध्य श्रेणी और निर्धन के ग्रामीण अभिभावकों के लिए कठिन था । इस आभाव की पूर्ति के लिए स्थानीय प्रबुद्ध लोगो ने (सन )1994 में ओम श्री साईनाथ शिक्षण समिति की स्थापना की । इसके अध्यक्ष श्री सेवाराम चंद्रवंशी ,परसतराई सर्व सम्मति से चुने गये ।

आसपास के ग्रामो के गणमान्य नागरिक गण इसके सदस्य हैं । इनके आर्थिक सहयोग से इसी वर्ष बी.ए. प्रथम वर्ष तथा बी.कॉम. प्रथम वर्ष की कक्षा प्रारम्भ की गई जो की ग्राम चरोदा के कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में लगती थी ,जो की लगातर तीन वर्षों तक चली ।

अध्यक्ष श्री सेवाराम चंद्रवंशी जी और उनके परिवार के अनुदान से महाविद्यालय का तारामती भवन निर्मित होने के बाद सत्र 1997-98 से कक्षाएँ स्वयं के भवन में लगने लगी । (सन ) 1997 में उच्च शिक्षा आयोग भोपाल के आदेशानुसार महाविद्यालय को पं. रविशंकर शुक्ल महाविद्यालय से संबंद्ध करने की अनुमति मिली । अपने भविष्य के प्रति आशान्वित इस महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्र स्थापित हो गया । अब इस महाविद्यालय के संघर्ष के दिन समाप्त हो गए हैं ,इसके विकास के लिए कठिन श्रम और त्याग का समय सामने है ।

Address

परसतराई, ( धरसीवां )
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ओम श्री साईनाथ कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category