Cgpsc Manthan

Cgpsc Manthan CGPSC,CGVYAPAM

22/12/2024

⭕️ ISFR 2023(18th report)

👉देश का वन एवं वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग किमी है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जिसमें 7,15,343 वर्ग किमी (21.76%) वन आवरण और 1,12,014 वर्ग किमी (3.41%) वृक्ष आवरण है।

👉● 2021 के आकलन की तुलना में देश के वन एवं वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है, जिसमें वन आवरण में 156 वर्ग किमी तथा वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग किमी की वृद्धि शामिल है।

Telegram -
https://t.me/cgpscmanthan

👉वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष चार राज्य 1.छत्तीसगढ़ (684 वर्ग किमी) हैं,
2. उत्तर प्रदेश (559 वर्ग किमी),
3.ओडिशा (559 वर्ग किमी)
4. राजस्थान (394 वर्ग किमी)

👉वन आवरण में अधिकतम वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य
1.मिजोरम (242 वर्ग किमी)
2.गुजरात (180 वर्ग किमी)
3. ओडिशा (152 वर्ग किमी) हैं।

👉क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्य 1.मध्य प्रदेश (85,724 वर्ग किमी) हैं, 2.अरुणाचल प्रदेश (67,083 वर्ग किमी) 3.महाराष्ट्र (65,383 वर्ग किमी) हैं।

👉● क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले शीर्ष तीन राज्य
1. मध्य प्रदेश (77,073 वर्ग किमी)
2. अरुणाचल प्रदेश (65,882 वर्ग किमी)
3.छत्तीसगढ़ (55,812 वर्ग किमी) हैं।

👉कुल भौगोलिक क्षेत्र के संबंध में वन आवरण के प्रतिशत की दृष्टि से, लक्षद्वीप (91.33 प्रतिशत) में सबसे अधिक वन आवरण है, जिसके बाद मिजोरम (85.34 प्रतिशत) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप (81.62 प्रतिशत) का स्थान है।

⭕धुड़मारास गांव की इस वक्त देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। Telegram -https://t.me/cgpscmanthanजिस गांव को संयुक्त राष्ट्...
16/12/2024

⭕धुड़मारास गांव की इस वक्त देश-दुनिया में चर्चा हो रही है।
Telegram -
https://t.me/cgpscmanthan
जिस गांव को संयुक्त राष्ट्र ने श्रेष्ठ टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है।

⭕️ मधेश्वर पहाड़- जशपुर मधेश्वर पहाड़ का नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 'में दर्जविश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में...
15/12/2024

⭕️ मधेश्वर पहाड़- जशपुर

मधेश्वर पहाड़ का नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 'में दर्ज

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में मिली मान्यता
Telegram -https://t.me/cgpscmanthan

इससे पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली है। मधेश्वर पहाड़ प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का अद्भुत संगम है।

⭕️भारत में पहली बार उपराष्ट्रपति पर अविश्वास प्रस्तावTelegram-https://t.me/cgpscmanthan72 साल के संसदीय इतिहास में पहली ...
14/12/2024

⭕️भारत में पहली बार उपराष्ट्रपति पर अविश्वास प्रस्ताव
Telegram-
https://t.me/cgpscmanthan
72 साल के संसदीय इतिहास में पहली बार राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने मंगलवार को सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के प्रस्ताव का नोटिस सौंपा।

इस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा, आप, राजद, झामुमो, भाकपा, माकपा और डीएमके सहित इंडिया गठबंधन के 15 दलों के 65 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

⭕️देश का पहला कवर्ड और ओपन रिवर फ्रंट गार्डन रामसेतु मार्ग बिलासपुर में बनेगा। Telegram- https://t.me/cgpscmanthanछत्तीस...
14/12/2024

⭕️देश का पहला कवर्ड और ओपन रिवर फ्रंट गार्डन रामसेतु मार्ग बिलासपुर में बनेगा।
Telegram- https://t.me/cgpscmanthan
छत्तीसगढ़ का पहला रिवर क्रूज और रेस्टोरेंट भी यहां बनेगा।

देश का पहला इंडोर गार्डन वाटर फाल अरपा नदी के किनारे होगा।

यहां शहर का पहला एडवेंचर गेमिंग थीम पार्क होगा।

यहां रिटेल स्टोर, फूड कोर्ट और ड्राइव थू रेस्टोरेंट होगा। इसके अलावा पहला लक्जरी सिनेमा भी यहां होगा।

⭕ 6 साल के लंबे इंतजार के बाद अब आएगा SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
28/10/2024

⭕ 6 साल के लंबे इंतजार के बाद अब आएगा SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

⭕ AP  भर्ती - वित्त विभाग से स्वीकृति नही
27/10/2024

⭕ AP भर्ती - वित्त विभाग से स्वीकृति नही

17/12/2023

⭕️विपक्ष के नेता/नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition):

👉ऐसे सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को सदन में विपक्ष के नेता/नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी जाती है जिसने सदन की कुल सीटों का कम से कम दसवें हिस्से पर विजय हासिल की हो।

👉वह सरकार की नीतियों की रचनात्मक आलोचना करता है और एक वैकल्पिक सरकार प्रदान करता है।

👉दोनों सदनों में विपक्ष के नेता को वर्ष 1977 में वैधानिक मान्यता दी गई थी और वे कैबिनेट मंत्री के बराबर वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं के हकदार हैं।

👉विपक्ष के नेता के पद का उल्लेख संविधान में नहीं बल्कि संसदीय संविधि में है।


29/11/2023

⭕️गिरीश चंद्र मुर्मू बाह्य लेखापरीक्षकों के संयुक्त राष्ट्र पैनल के उपाध्यक्ष चुने गए

👉भारत के वर्तमान नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को वर्ष 2024 के लिये बाह्य लेखापरीक्षकों के संयुक्त राष्ट्र पैनल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो वैश्विक लेखापरीक्षा प्रशासन में भारत की भागीदारी में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

👉यह पद न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बाह्य लेखापरीक्षकों के पैनल के बासठवें सत्र के दौरान प्रदान किया गया था।

29/11/2023

⭕️बुकर पुरस्कार- 2023

👉आयरिश लेखक पॉल लिंच ने अपने उपन्यास 'प्रोफेट सॉन्ग' के लिये बुकर पुरस्कार- 2023 जीता।

👉बुकर पुरस्कार अंग्रेज़ी भाषी विश्व का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है।

👉प्रत्येक वर्ष न्यायाधीशों की राय में अंग्रेज़ी में लिखी गई और यूनाइटेड किंगडम व आयरलैंड में प्रकाशित उपन्यास की सर्वश्रेष्ठ कृति को यह पुरस्कार दिया जाता है।

24/11/2023

⭕️⭕️जम्मू-कश्मीर सरकार ने अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

👉हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार ने "राज्य की सुरक्षा के लिये खतरा" बने चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

यह कार्य संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत किया गया है।

👉अनुच्छेद 311(2) के अनुसार, किसी भी सिविल सेवक को ऐसी जाँच के बाद ही पदच्युत किया जाएगा या पद से हटाया जाएगा अथवा रैंक में अवनत किया जाएगा जिसमें अधिकारी को उसके विरुद्ध आरोपों की सूचना दी गई है तथा उन आरोपों के संबंध में सुनवाई का युक्तिसंगत अवसर प्रदान किया गया है।

👉अनुच्छेद 311(2) के अपवाद:
2(a)- इसमें एक व्यक्ति को उसके आचरण के आधार पर बर्खास्त करना, पद से हटाना अथवा उसकी रैंक में कमी करना शामिल है जिसके कारण उसे आपराधिक आरोप में दोषी ठहराया गया है; अथवा

👉2 (b)- जब किसी व्यक्ति को बर्खास्त करने अथवा पद से हटाने अथवा उसकी रैंक को कम करने का अधिकार क्षेत्र रखने वाला प्राधिकारी यह निर्धारित करता है कि किसी कारण से जाँच करना उचित रूप से व्यावहारिक नहीं है, जिसे उस प्राधिकारी द्वारा लिखित रूप में दर्ज किया जाना चाहिये; अथवा

👉2 (c)- जहाँ राष्ट्रपति या राज्यपाल, जिस स्तर का भी मामला हो, संतुष्ट हो जाता है कि राज्य की सुरक्षा के हित में ऐसी जाँच करना उचित नहीं है।

22/11/2023

⭕️PM-PVTG मिशन:

👉PM-PVTG विकास मिशन कार्यक्रम का उद्देश्य कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTG) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

👉इसके लिये केंद्रीय बजट में अनुसूचित जनजातियों के लिये 24000 करोड़ रुपए की उपलब्धता की परिकल्पना की गई है।
मिशन में पिछड़ी अनुसूचित जनजातियों के लिये सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बस्तियों में सड़कों तक बेहतर पहुँच जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना शामिल है।

Address

Raipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cgpsc Manthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category