24/07/2026
ABRVM (अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर) के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने अध्ययन के दौरान आने वाली अपनी जिज्ञासाओं एवं कठिनाइयों को साझा किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए पूज्य बाबा जी के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य बाबा जी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास, गुरुजनों के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव, तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। हमें विश्वास है कि उनके आशीर्वाद से सभी विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कारों से युक्त होकर जीवन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।
जय माँ गुरु।
जय माँ सर्वेश्वरी। 🙏📚🌸