RKGupta Local Help

RKGupta Local Help Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RKGupta Local Help, Education, Raigarh.

13/05/2020

*शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए देश और प्रदेश के 137 अस्पतालों को मान्यता*

रायपुर. 13 मई 2020.

शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए सरकार ने राज्य के 88 और राज्य के बाहर स्थित 49 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष में कुल 137 अस्पतालों को मान्यता मिली है। सुलभ और बेहतर उपचार के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची में कई नए अस्पतालों को शामिल किया गया है। लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है।

*छत्तीसगढ़ स्थित मान्यता प्राप्त चिकित्सालय*

बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बैरन बाजार, रायपुर. श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेन्द्र नगर, रायपुर. श्री मां शारदा आरोग्यधाम, डी.डी. नगर, रायपुर. रायपुर स्टोन क्लीनिक, कचहरी चौक, रायपुर. फरिश्ता नर्सिंग होम, कटोरातालाब, रायपुर, मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, अंवति बाई चौक पंडरी, रायपुर. रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कचहरी चौक, रायपुर. किम्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर. श्री बालाजी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, टिकरापारा, रायपुर. धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल, रायपुर रोड, धमतरी. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति हॉस्पिटल, नेहरू नगर चौक, भिलाई. श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर. श्री बालाजी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, मोवा, रायपुर. ओम नेत्र केन्द्र, पंडरी, रायपुर. यशवंत हॉस्पिटल, तात्यापारा चौक, रायपुर. नारायणा हृदयालय एम.एम.आई., लालपुर, रायपुर. विद्या हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर, शंकर नगर, रायपुर. श्री अरबिंदो नेत्रालय, पचपेड़ी नाका, रायपुर. आशादीप हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर. वी.वाय. हॉस्पिटल, कमल विहार सेक्टर-12, रायपुर. भवानी डायग्नोस्टिक सेंटर, फाफाडीह चौक, रायपुर. लाइफवर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर, समता कॉलोनी, रायपुर. अपोलो हॉस्पिटल, सीपत रोड, बिलासपुर. मार्क हॉस्पिटल, ब्रिलिएंट स्कूल कैंपस, बिलासपुर. मूंदड़ा हॉस्पिटल, मंगला चौक, बिलासपुर. श्री बालाजी ट्रामा एंड सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी, कोरबा. श्री रेटिना केयर सुपरस्पेशियालिटी आई हॉस्पिटल, शंकर नगर चौक, रायपुर. आर.एस. पॉलिक्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, टाटीबंध, रायपुर. ओम हॉस्पिटल, महादेव घाट रोड रायपुरा, रायपुर. श्री कृष्णा हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर. केयर एंड क्योर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, प्रताप चौक, बिलासपुर. श्रीराम केयर हॉस्पिटल, नेहरू नगर, बिलासपुर. न्यू कोरबा हॉस्पिटल, मंगलम विहार कोसाबाड़ी, कोरबा. व्ही केयर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, जीटीबी प्लाजा तेलीबांधा, रायपुर. जैन डेंटल हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर. रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, ग्राम गोढ़ी, रायपुर. राजधानी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, एस.एस. टॉवर, पचपेड़ी नाका के पास, रायपुर. माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इन्वेस्टीगेशन सेंटर, अनुपम नगर, रायपुर. अग्रसेन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी, रायपुर. संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल, दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका, रायपुर. अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, कचहरी चौक, रायपुर. सार्वा ट्रामा हॉस्पिटल, तात्यापारा, रायपुर. स्पाइन एंड स्किन क्लीनिक, टी.वी. टॉवर रोड शंकर नगर, रायपुर. डॉ. के. गुरूनाथ हॉस्पिटल, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला, भिलाई. आरबी (aarBee) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, स्वर्णजयंती नगर, बिलासपुर. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, जुनवानी, भिलाई. गुप्ता हॉस्पिटल, मल्टीस्पेशियालिटी रिसर्च एंड मैटरनिटी सेंटर, रत्नाबांधा रोड, धमतरी. गंगा डायग्नोस्टिक एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, लालपुर, रायपुर. डॉ. जाउलकर ईएनटी हॉस्पिटल, चौबे कॉलोनी, रायपुर. कालड़ा कॉस्मेटिक सर्जरी एंड बर्न सेंटर, राजकुमार कॉलेज के सामने, रायपुर. श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, कौहाकुंदा, रायगढ़. रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर. सुयश हॉस्पिटल, गुढ़ियारी रोड कोटा, रायपुर. विवेकानंद आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बूढ़ा तालाब गार्डन के पास, रायपुर. ए.एस.जी. आई हॉस्पिटल, शक्ति नगर, रायपुर. स्पर्श मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, सिरसा रोड रामनगर, भिलाई. श्री शिशुभवन, ईदगाह रोड, मध्यनगरी चौक के पास, बिलासपुर. उपाध्याय हॉस्पिटल, महोबा बाजार, रायपुर. सर्वोदय हॉस्पिटल एंड प्रसूति केन्द्र, दुबे कॉलोनी मोवा, रायपुर. कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर, पचपेड़ी नाका, रायपुर. अपेक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड आईव्हीएफ सेंटर, अटल चौक, रायगढ़. अग्रवाल हॉस्पिटल, आर.के.सी, कॉम्प्लेक्स के सामने जी.ई. रोड, रायपुर. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर. विशारद हॉस्पिटल, सुभाष स्टेडियम के सामने, रायपुर. बी.एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई. महादेव सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, व्यापार विहार रोड, बिलासपुर. आरोग्य हॉस्पिटल, शंकर नगर, रायपुर. फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खरसिया रोड, रायगढ़. विनायक नेत्रालय, लिंक रोड, बिलासपुर. सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चौबे कॉलोनी, रायपुर. श्री संकल्प हॉस्पिटल, सरोना, रायपुर. स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक, बिलासपुर. सोनी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम, बड़े उरला, अभनपुर. माखीजा हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर. बालको मेडिकल सेंटर, सेक्टर-36, नया रायपुर. नमन हॉस्पिटल (डेंटोफेसियल ट्रॉमा एंड ओरल कैंसर केयर), शंकर नगर, रायपुर. पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी, रायपुर. कंवर नर्सिंग होम, अनुपम नगर, रायपुर. आशार्वाद लेजर फेको आई हॉस्पिटल, नेहरू चौक, बिलासपुर. चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल, भाटापारा रोड, बलौदाबाजार. संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, वेयर हाउस रोड, बिलासपुर. सनशाइन मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, वसुन्धरा नगर भिलाई-3, चरोदा, दुर्ग. एस.आर.एस. हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर. जीवन ज्योति हॉस्पिटल, दर्रीपारा, अंबिकापुर. साईं बाबा आई हॉस्पिटल, फाफाडीह, रायपुर. तिवारी नर्सिंग होम, सिविल लाइन, रायपुर. जे.एल.एन. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-9, भिलाई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर.

*छत्तीसगढ़ के बाहर स्थित मान्यता प्राप्त चिकित्सालय*

सर गंगाराम हॉस्पिटल, राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली. स्पंदन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, धनतोली, नागपुर. प्लेटिना हार्ट हॉस्पिटल, सीताबुल्दी, नागपुर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, विजय नगर, जबलपुर. मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर-28, गुड़गांव. जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई. सी.एम.सी. वेल्लोर, शंकर नेत्रालय, चेन्नई, अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई. एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली. बत्रा हॉस्पिटल, नई दिल्ली. अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई. मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा, दिल्ली. चोईथराम हॉस्पिटल, इंदौर. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद. फोर्टिस एंड लाफ्रेस फोर्टिस हॉस्पिटल – दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. मैक्स देवकी हार्ट एंड वास्कुलर इंस्टीट्यूट, सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल - दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. प्राईमस सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली. मैक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली. मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रामदासपेठ, नागपुर. अपोलो हॉस्पिटल्स, हेल्थ सिटी, आरोलोवा, चिनगाधिली, विशाखापटनम. मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, इंदौर. शेल्बी हॉस्पिटल सुपरस्पेशियालिटी केयर, इंदौर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद, बासवाताराकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बंजारा हिल्स, हैदराबाद. कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंबई. बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई. नानावटी हॉस्पिटल मुंबई. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली. पंडालिया कॉर्डियो-थोरेसिक फाउंडेशन, चेन्नई. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हैदराबाद, मेडविन हॉस्पिटल, हैदराबाद. सेवन हिल्स हॉस्पिटल विशाखापटनम. केयर हॉस्पिटल, विशाखापटनम. स्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नागपुर. एच.सी.एम.सी.टी. मनिपाल हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली. ओमनी आरके सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, रामनगर, विशाखापटनम. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली. जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली. बी.एच.यू. हॉस्पिटल, वाराणसी. के.ई.एम. हॉस्पिटल, मुंबई. बी.वाय.एल. नायर हॉस्पिटल, मुंबई. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई. श्री चित्रा तिरूणाल इंस्टीट्यूट, चेन्नई. निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद. पी.जी.आई. लखनऊ. सदर्न रेलवे हॉस्पिटल, पेरामपुर, एल.एन.जे.पी. हॉस्पिटल, नई दिल्ली.

Inspirational story.. नौकरी छोड़ शुरू की कोचिंग क्लास, लाखों छात्रों का भविष्य बनाते हुए खड़ी कर ली 60 हज़ार करोड़ की कंपनीज...
26/04/2020

Inspirational story..
नौकरी छोड़ शुरू की कोचिंग क्लास, लाखों छात्रों का भविष्य बनाते हुए खड़ी कर ली 60 हज़ार करोड़ की कंपनी

ज्यादातर व्यवसाय शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना ही होता है, लेकिन समाज को बदलने के जुनून से आरम्भ किया गया व्यवसाय अधिक महत्वपूर्ण है। आज हम एक ऐसे पहले पीढ़ी के उद्यमी की कहानी लेकर आये हैं जिन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी को छोड़ते हुए एक शिक्षक के रूप में नई पारी की शुरुआत की। प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए इन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से इंटरनेट का सहारा लिया और आज देश के भीतर सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने वाले सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। केरल के एक छोटे से गाँव से वैश्विक स्तर पर एक नामी स्टार्टअप बनाने वाले इस शख्स की कहानी बेहद प्रेरणादायक है।

भारत के करीब 94 फीसदी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन से पढ़ाई करना पसंद है। यह दावा एक अध्ययन के आधार पर ऑनलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनी बायजू ने किया है और इसी कंपनी की आधारशिला रखने वाले बायजू रविन्द्रन हैं हमारे आज के हीरो। केरल के एक शिक्षक परिवार में पैदा लिए रविन्द्रन को पठन-पाठन विरासत में मिला लेकिन इन्हें स्पोर्ट्स में ज्यादा दिलचस्पी थी।

रविन्द्रन ने अपने पिता की क्षत्रछाया में पढ़ाई पूरी करते हुए इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। एक शिपिंग फर्म में कई वर्षों तक इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद अनायास ही एक घटना ने इन्हें शिक्षक बना दिया। दरअसल रविन्द्रन अपने कुछ करीबी दोस्तों को पढ़ाया करते थे और इन सभी दोस्तों ने सफलतापूर्वक कैट की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद से तो इनके यहाँ पढ़ने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। दोस्तों के दोस्त और उनके दोस्त, सबों ने इनसे एक कोचिंग क्लास प्रारंभ करने का अनुरोध किया।
®
कुछ ही समय में बायजू क्लासेज इतना प्रसिद्ध हो गया कि रविन्द्रन ने अपनी नौकरी छोड़ एक शहर से दूसरे शहर कक्षाएं लेने के लिए रवाना होने लगे। हर तरफ रविन्द्रन के हजारों चहेते हो गये लेकिन सारे शहरों में पहुँच वहां के छात्रों को पढ़ाना इनके लिए मुश्किल था। तभी इनके दिमाग में एक आइडिया सुझा, इन्होंने निर्णय लिया कि क्यूँ न इंटरनेट के माध्यम से एक जगह बैठ कर ही हजारों छात्रों से रुबरु किया जाय।

अपने इसी आइडिया के साथ आगे बढ़ते हुए इन्होंने साल 2015 में बायजू लर्निंग एप्लिकेशन लांच की और कैट परीक्षा, सिविल सेवा परीक्षा, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (एनईईटी), ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (जीआरई) और ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट) जैसी सारी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कंटेंट्स उपलब्ध कराये। इस आइडिया ने जहाँ एक तरफ करोड़ों छात्रों को आकर्षित किया, वहीँ दूसरी तरफ इसने कई बड़े निवेशक का भी ध्यान अपनी ओर खींचते हुए करोड़ों रूपये की फंडिंग उठाई।

सितम्बर 2016 में 50 मिलियन डॉलर (करीब 332 करोड़ रुपये) की राशि का निवेश चान ज़ुकेरबर्ग फाउंडेशन ने किया, यह एक परोपकारी संगठन है जो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान डॉ द्वारा बनाई गई है। जनवरी, 2020 में बायजू में टाइगर ग्लोबल ने 200 मिलियन डॉलर का निवेश किया जिससे वैल्यूएशन करीब 8 बिलियन डॉलर अर्थात 60 हज़ार करोड़ हो गया।

बायजू क्लासेज के बारे में रविन्द्रन का कहना है कि इससे छात्रों को जटिल अवधारणाओं को समझने, दूसरों की मदद लिए पढ़ने और अध्याय को जल्दी खत्म करने में सहूलियत मिलती है।

रविन्द्रन एक मलयालम माध्यम स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद के बूते क्रिकेट कमेन्ट्री सुनकर अंग्रेजी सीखी थी, और आज करोड़ों छात्रों को अंग्रेजी पढ़ा रहें हैं। एक छोटे से कमरे में चंद छात्रों के साथ शुरू हुआ बायजू क्लास आज इतने छात्रों का चहेता बन चुका है कि एक बड़ा स्टेडियम भी छोटा पड़ जायेगा।

भारत जैसे देश में जहाँ आबादी के एक बड़े हिस्से तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आज तक नहीं पहुँच पाई है। ऐसी परिस्थिति में सूचना प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल कर एक बड़े स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले रविन्द्रन जैसे युवा उद्यमियों के सोच को सलाम करने की जरुरत है।

आप अपनी प्रतिक्रिया निचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं और इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें

* #पंचतंत्र..*®गहरा, एकदम गहरा ज्ञान✍️एक नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा एक...
25/04/2020

* #पंचतंत्र..*
®
गहरा, एकदम गहरा ज्ञान✍️

एक नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा एक चूहा कछुवे से कहता है मित्र
" क्या तुम मुझे नदी पार करा सकते हो मेरे बिल में पानी भर गया है ??
कछुवा राजी हो जाता है तथा चूहे को अपनी पीठ पर बैठा लेता है✍️
तभी एक बिच्छु भी बिल से बाहर आता है।
कहता है मुझे भी पार जाना है मुझे भी ले चलो,

चूहा बोला मत बिठाओ ये जहरीला है ये मुझे काट लेगा।
तभी समय की नजाकत को भांपकर बिच्छू बड़ी विनम्रता से कसम खाकर प्रेम प्रदर्शित करते हुए कहता है : भाई कसम से नही काटूंगा बस मुझे भी ले चलो।"

कछुआ चूहे और बिच्छू को ले तैरने लगता है।
तभी बीच रास्ते मे बिच्छु चूहे को काट लेता है।
चूहा चिल्लाकर कछुए से बोलता है "मित्र इसने मुझे काट लिया अब मैं नही बचूंगा।"

थोड़ी देर बाद उस बिच्छू ने कछुवे को भी डंक मार दिया। कछुवा मजबूर था जब तक किनारे पहुंचा चूहा मर चुका था।।

कछुआ बोला
"मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया"
मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया ?
बिच्छु उसकी पीठ से उतरकर जाते जाते बोला "मूर्ख तुम जानते नही मेरी तो मजहब ही है डंक मारना चाहे कोई भी हो।"
गलती तुम्हारी है जो तुमने मुझ पर विश्वास किया।।
ठीक इसी तरह
कोरोना की इस बाढ़ में मोदी जी ने भी नदी पार करवाने के लिए कुछ बिच्छुओं को पीठ पर बिठा लिया है।
वे लगातार डंक मार रहे है और सरकार इन्सानियत की खातिर मजबूर हैं ।।
फलस्वरूप
हर रोज बेचारे निर्दोष डॉक्टर,पुलिस,और स्वास्थ्यकर्मी पिट और मर रहे हैं।
✍️

अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया लोरमी,भोरमदेव अभ्यारण कवर्धा,एलिफेंट रिजर्व एरिया सरगुजा,उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व सहित छत...
20/04/2020

अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया लोरमी,भोरमदेव अभ्यारण कवर्धा,एलिफेंट रिजर्व एरिया सरगुजा,उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व सहित छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण जिलों में 291 पदों में वनरक्षक भर्ती विवरण जारी👇
https://www.cgnaukri.com/2020/04/adsbygoogle-window.html?m=1
10 वीं उत्तीर्ण हेतु सिक्योरिटी गार्ड भर्ती👇
https://www.cgnaukri.com/2020/04/10-indian-overseas-bank-security-guard.html?m=1

छत्तीसगढ़ वनरक्षक के 291 पदों में भर्ती हेतु मिली स्वीकृति,मुख्य वनसंरक्षक छत्तीसगढ़ से आदेश जारी CG Farest Department Farest Guard Re...

18/04/2020

💥 *B.ED एवं डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू लेकिन परीक्षा तारीख अभी तय नहीं* 💥

राज्य के B.ed और डीएलएड संस्थानों में दाखिले के लिए व्यापम प्रति वर्ष परीक्षाओ का आयोजन करता है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो गई है पहले यह प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होने वाली थी लाकडाउन एवं अन्य कारणों से आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया हालांकि अब भी पहले जैसी ही स्थिति है डीएड व बीएड की प्रवेश परीक्षा इस बार कब होगी यह अभी तक तय नहीं है सब कुछ अब लाकडाउन पर निर्भर है फिर भी यह संभावना है कि प्रवेश परीक्षा जून माह में हो सकती है

राज्य की शिक्षण संस्थानों में B.Ed की करीब 14000 सीटें हैं इस कोर्स की डिमांड पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रही है,पिछली बार 90% से ज्यादा सीटों पर प्रवेश हुआ यही नहीं प्रवेश परीक्षा में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए, पिछली बार व्यापम की ओर से करीब दर्जनभर प्रवेश परीक्षाएं ली गई कृषि और डीएड को छोड़कर अन्य प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 20000 से 25000 तक थी जबकि बीएड की प्रवेश परीक्षा में 40000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे B.Ed की डिमांड को देखते हुए संभावना यह है कि इस बार भी B.Ed के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 50,000 से अधिक जा सकती है।

पीईटी,पीपीएचटी, प्रीपॉलिटेक्निक टेस्ट,प्रीएमसीए के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च से ही शुरू है आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल थी लेकिन लाकडाउन की वजह से आवेदनो पर असर पड़ा है इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए कम आवेदन मिले यह बात भी सामने आई कि बंद की वजह से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं इसके बाद व्यापम ने आवेदन की तारीख बढ़ाई और फार्म भरने की आखिरी तारीख 3 मई तय की है लाकडाउन बढ़ाये जाने की स्थिति में फिर पहले जैसे स्थिति हो सकती है।

डीएलएड के लिए 91 कॉलेजों में 6770 सीटें
डीएलएड की परीक्षा के लिए पिछली बार व्यापम को करीब 39000 आवेदन प्राप्त हुए थे हालांकि प्रवेश परीक्षा में 32000 परीक्षार्थी ही शामिल हो पाए थे इस बार आवेदन संख्या बढ़ने का अनुमान है प्रवेश परीक्षा भी जून में होने की संभावना है डीएलएड के लिए कुल 91 कॉलेजों में 6770 सीटें है।

18/04/2020

*PAT, PET, PPT, बीएड, डीएड, बीएससी नर्सिंग, PPHT ऑनलाइन तिथि*

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि, छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने विभिन्न *(PAT, PET, PPT, बीएड, डीएड, बीएससी नर्सिंग, PPHT)* ऑनलाइन तिथिव्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन व संभावित परीक्षा तिथि जारी कर दी है।
*विवरण निम्नानुसार है :-*

1. *PET*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 मार्च 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 3 मई 2020

2. *PPHT*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 मार्च 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 3 मई 2020

3. *PPT*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 मार्च 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 3 मई 2020

4. *PAT*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 24 मार्च 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 3 मई 2020

5. *BED बीएड*®©
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 07 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 03 मई 2020

6. *DED डीएड* ®®
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 07 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 03 मई 2020

7. *बीएससी नर्सिंग*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 10 मई 2020

8. *BA BED बीए बीएड*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 10 मई 2020

9. *B.Sc. BED बीएससी बीएड*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 17 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 10 मई 2020

10. *एमएससी नर्सिंग*
ऑनलाइन प्रारंभ तिथि :- 21 अप्रेल 2020
ऑनलाइन अंतिम तिथि :- 17 मई 2020

29/11/2019

भारत सरकार की योजनाएं
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

1. नीति आयोग - 1 जनवरी 2015
2. ह्रदय योजना -21 जनवरी 2015
3. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं -22 जनवरी 2015
4. सुकन्या समृद्धि योजना -22 जनवरी 2015
5. मुद्रा बैंक योजना -8 अप्रैल 2015
6. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना -9 मई 2015
7. अटल पेंशन योजना -9 मई 2015
8. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना -9 मई 2015
9. उस्ताद योजना (USTAD) -14 मई 2015
10. प्रधानमंत्री आवास योजना -25 जून 2015
11. अमरुत योजना(AMRUT) -25 जून 2015
12. स्मार्ट सिटी योजना -25 जून 2015
13. डिजिटल इंडिया मिशन -1 जुलाई 2015
14. स्किल इंडिया मिशन -15 जुलाई 2015
15. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना -25 जुलाई 2015
16. नई मंजिल -8 अगस्त 2015
17. सहज योजना -30 अगस्त 2015
18. स्वावलंबन स्वास्थ्य योजना - 21 सितंबर 2015
19. मेक इन इंडिया -25 सितंबर 2015
20. इमप्रिण्ट इंडिया योजना - 5 नवंबर 2015
21. स्वर्ण मौद्रीकरण योजना -5 नवंबर 2015
22. उदय योजना (UDAY) -5 नवंबर 2015
23. वन रैंक वन पेंशन योजना -7 नवंबर 2015
24. ज्ञान योजना -30 नवंबर 2015
25. किलकारी योजना -25 दिसंबर 2015
26. नगामि गंगे, अभियान का पहला चरण आरंभ -5जनवरी 2016
27. स्टार्ट अप इंडिया -16 जनवरी 2016
28. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना -18 फरवरी 2016
29. सेतु भारतम परियोजना -4 मार्च 2016
30. स्टैंड अप इंडिया योजना - 5 अप्रैल 2016
31. ग्रामोदय से भारत उदय अभियान -14अप्रैल 2016
32. प्रधानमंत्री अज्वला योजना - 1 मई 2016
33. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - 31 मई 2016
34. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना -1 जून 2016
35. नगामी गंगे कार्यक्रम -7 जुलाई 2016
36. गैस फॉर इंडिया -6 सितंबर 2016
37. उड़ान योजना -21 अक्टूबर 2016
38. सौर सुजला योजना -1 नवंबर 2016
39. प्रधानमंत्री युवा योजना -9 नवंबर 2016
40. भीम एप - 30 दिसंबर 2016
41. भारतनेट परियोजना फेज - 2 -19 जुलाई 2017
42. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना -21 जुलाई 2017
43. आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना -21 अगस्त 2017
44. प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना- सौभाग्य -25 सितंबर 2017
45. साथी अभियान -24 अक्टूबर 2017
46. दीनदयाल स्पर्श योजना- 3 नवंबर 2017

🤝
22/09/2019

🤝

Good Morning..
23/06/2019

Good Morning..

23/06/2019

😍

09/01/2018

Address

Raigarh

Telephone

+917974031792

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RKGupta Local Help posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to RKGupta Local Help:

Shortcuts

Share

Category