16/11/2019
दिनांक : 14 नवम्बर 2019
*संत विनोबा स्कूल मे मनाया गया बाल दिवस : गढकलेवा रहा मुख्य आकर्षण केन्द्र*
*किरोड़ीमलनगर*: बालदिवस के अवसर पर किरोड़ीमल नगर स्थित संत विनोबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित संत विनोबा हाईस्कूल किरोड़ीमल नगर द्वारा आनंद मेले का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया | मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न साइंस माॅडल्स पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ भव्य हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया | मेले में लगे फूड स्टालों में अलग-अलग राज्यों के खान-पान पर आधारित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा गया, जिसमें विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेरती गढ़कलेवा, अंत तक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही | गढ़कलेवा का संचालन, संस्था की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती रोहिणी देवांगन जी के मार्गदर्शन में कक्षा- नवमी के छात्राओं जिसमें मुख्य रूप से एकता राठौर, श्रुति यादव, कोमल शुक्ला, काजल ठाकुर, शीतल पांडेय एवं अंजली सिंह शामिल रहीं, द्वारा किया गया | छात्राओं द्वारा गढकलेवा के माध्यम से विलुप्त हो रही छत्तीसगढ़ी पकवानों के संरक्षण हेतु ठेठरी, खुरमी, गुजकुलिया, फरहा गुझिया जैसे छत्तीसगढ़ी कलेेवों को प्रचारित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भी संरक्षित करके रखे जाने की बात कही गई | इस दौरान संत विनोबा शिक्षण समिति के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री मनीष शर्मा जी, छ.ग.क्रां से. रायगढ़ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री चन्द्रेश मिरी जी एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | संस्था की ओर से संचालक महोदया श्रीमती शिखा आशीष शर्मा, प्राचार्या श्रीमती संतोषी सिंह, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती कल्पना दुबे एवं श्रीमती राजमुनी पांडेय जी द्वारा मेले में पधारे सभी लोगों का स्वागत कर आभार प्रकट किया गया | बाल दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजन से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला | बच्चों के साथ-साथ संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दी |