Swami Satyamitranand Post Graduate College Raebareli

Swami Satyamitranand Post Graduate College Raebareli स्वामी सत्यमित्रानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महानन्दपुर रायबरेली।

सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में पोस्टर एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न‎‎‎रायबरेली के महानन्दपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानं...
15/04/2026

सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में पोस्टर एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न


‎रायबरेली के महानन्दपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय,में बुधवार कों 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता एवं शिक्षिकाओं द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना रहा।
‎ ‎पोस्टर ​प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न आयामों और समाज में उनकी बदलती भूमिका को रंगों के जरिए उकेरा।
‎वहीं काव्य पाठ में महाविद्यालय की प्राध्यापिका सुश्री मानसी मिश्रा ने नारी शक्ति पर केंद्रित ओजपूर्ण काव्य पाठ कर सभी कों मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी पंक्तियों ने महिलाओं के साहस और स्वाभिमान का जीवंत चित्रण किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं इस मौके पर ​डॉ. कुलदीप कुमार पांडे,​डॉ. प्रिया मिश्रा,​श्रीमती शिखा द्विवेदी,​श्रीमती बीना यादव,​प्रिया गौड़,​आकांक्षा श्रीवास्तव सहित अन्य स्टॉफ व अध्यनरत छात्र मौजूद रहे।‎कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष मिश्रा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

08/04/2026
सुरक्षित नारी, सुरक्षित डिजिटल दुनिया' - जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन​लखनऊ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज...
08/03/2026

सुरक्षित नारी, सुरक्षित डिजिटल दुनिया' - जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

​लखनऊ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज स्वामी सत्यमित्रानन्द महाविद्यालय में POSH एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम) और साइबर सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता गतिविधि संपन्न हुई।

शपथ ग्रहण: कॉलेज के छात्र अंशिका मौर्या, अर्णव शुक्ला, आयुषी, चमन सरोज और पायल यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कार्यस्थल को सुरक्षित और गरिमामयी बनाने की शपथ ली।
​ओजस्वी काव्य पाठ: छात्रा अंशिका मौर्या ने "नारी आओ बोलो" कविता के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति मुखर होने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य का संदेश: प्राचार्य डॉ. संतोष मिश्रा ने नारी सुरक्षित पर जोर देते हुए कहा कि POSH एक्ट की जानकारी महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अनिवार्य है।

डिजिटल सुरक्षा पर जोर:
शिक्षकों ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक टिप्स साझा किए और विद्यार्थियों को जागरूक रहने की सलाह दी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
डॉ. प्रिया मिश्रा, डॉ. कुलदीप पाण्डेय, श्रीमती शिखा द्विवेदी, श्रीमती बीना यादव, सुश्री मानसी मिश्रा और आकांक्षा श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि होली के अवसर पर 01 मार्च से 05 मार्च तक महाविद्यालय में अवक...
28/02/2026

महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि होली के अवसर पर 01 मार्च से 05 मार्च तक महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। 06 मार्च को महाविद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेगा।

महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। ​जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳...
26/01/2026

महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।

​जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

Swami Satyamitranand Post Graduate College Raebareli

मिडिया कवरेज-रायबरेली के महानंदपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में (23/ जनवरी /2026) को बसंत पंचमी और महान स्...
25/01/2026

मिडिया कवरेज-

रायबरेली के महानंदपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में (23/ जनवरी /2026) को बसंत पंचमी और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम का मिडिया कवरेज।

रायबरेली के महानंदपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में आज शुक्रवार (23/ जनवरी /2026) को बसंत पंचमी और महान स्व...
23/01/2026

रायबरेली के महानंदपुर स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में आज शुक्रवार (23/ जनवरी /2026) को बसंत पंचमी और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान नेताजी के 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' जैसे नारे लगाए गए।

प्राचार्या डॉ. संतोष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान और नई ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि नेताजी का जीवन अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महापुरुषों के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. कुलदीप पांडे, डॉ. प्रिया मिश्रा, श्रीमती शिखा द्विवेदी, श्रीमती बीना यादव, आकांक्षा श्रीवास्तव, मानसी मिश्रा, प्रिया गौर सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Address

Indira Gandhi Smarak Vanaspati Udyan Behind Mahanandpur.
Raebareli
229001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swami Satyamitranand Post Graduate College Raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share