BSA Raebareli

Directions Website

BSA Raebareli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BSA Raebareli, Education, BSA Office Vikas Bhawan, Raebareli.

This platform has been created to strengthen communication between the Basic Education Department and all stakeholders—students, parents, teachers, School Management Committees, education volunteers, and citizens of Raebareli.

01/10/2026
30/09/2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली, बछरावां रायबरेली में विद्यार्थियों द्वारा नवाचार एवं कौशल विकास गतिविधि के अंतर्गत हाथ धोने हेतु साबुन का निर्माण किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए साबुन बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

29/09/2026

जनपद रायबरेली के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर ब्लॉक अमावा के शैक्षिक वातावरण, नवाचारों एवं छात्र हित में किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

24/09/2026
22/09/2026
जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया जिलाधिकारी महोदया का जन्मदिन,जिलाधिकारी महोदया के जन्...
21/09/2026

जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया जिलाधिकारी महोदया का जन्मदिन,

जिलाधिकारी महोदया के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडों के करीब दस परिषदीय विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। विद्यालयों में बच्चों के बीच केक काटकर एवं तिथि भोज का आयोजन कर जिलाधिकारी के जन्मदिवस को खुशियों के साथ मनाया गया।
जन्मदिन समारोह का आयोजन विकासखंड राही के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेला टेकई, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सनही, विकासखंड डीह के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर, प्राथमिक विद्यालय परशदेपुर द्वितीय, विकासखंड शिवगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर सीवन, प्राथमिक विद्यालय पूरे पाण्डेय, विकासखंड सतांव के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सतांव, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पूरे शमशेर सिंह, विकासखंड सलोन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भटनोशा एवं पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय धरई में किया गया।
इस दौरान विद्यालयों में बच्चों के बीच उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के साथ मिलकर जिलाधिकारी के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने जिलाधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बेला टेकई विद्यालय पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह स्वयं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेला टेकई पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने केक काटकर बच्चों के साथ जिलाधिकारी का जन्मदिन मनाया,और आयोजित तिथि भोज में शामिल हुए,
विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने बच्चों और शिक्षकों के बीच अपनत्व एवं खुशी का माहौल बनाया।। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक,शिक्षामित्र,अनुदेशक, रसोइयां,समेत विद्यालय का समस्त स्टॉप मौजूद रहा।।

18/09/2026

शिवगढ़ में तिथि भोजन के पहले भोजन मंत्र पढ़ते बच्चे और अतिथि गण

तिथि भोज से परिषदीय विद्यालयों में बिखरी खुशियां, बच्चों संग मनाए विशेष अवसरपरिषदीय विद्यालयों में तिथि भोज की परंपरा बच...
18/09/2026

तिथि भोज से परिषदीय विद्यालयों में बिखरी खुशियां, बच्चों संग मनाए विशेष अवसर

परिषदीय विद्यालयों में तिथि भोज की परंपरा बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और विद्यालयों से समाज के आत्मीय जुड़ाव का सुंदर माध्यम बन रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के अमावां, सतांव एवं शिवगढ़ विकास खंड के विद्यालयों में तिथि भोज के आयोजन किए गए।

🎂 प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग, अमावां में प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रतिमा सिंह की नातिन रिग्वेदिता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ तिथि भोज आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित शिक्षकगण, एआरपी एवं विद्यालय परिवार ने बच्चों के साथ सहभागिता कर रिग्वेदिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

🍚 प्राथमिक विद्यालय अटौरा बुजुर्ग प्रथम, सतांव में सहायक अध्यापिका श्रीमती सुधा यादव ने अपने पति श्री सुनील कुमार (लेखपाल) के जन्मदिन की खुशियां लगभग 75 छात्र-छात्राओं के साथ साझा कीं। खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री शीतल श्रीवास्तव ने बच्चों को भोजन परोसकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

🌼 कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में तिथि भोज उत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कुंवर रानी श्रद्धा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल, खीर एवं अन्य व्यंजन परोसे गए तथा उनसे संवाद कर पढ़ाई एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया।

💐 तीनों विद्यालयों में आयोजित तिथि भोज ने समानता, अपनत्व, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। बच्चों के साथ एक साथ बैठकर भोजन करने से विद्यालय परिसर में उत्सव, उमंग और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

तिथि भोज — खुशियां बांटने का अवसर, अपनत्व बढ़ाने का संकल्प। ❤️

#तिथि_भोज #रायबरेली #परिषदीय_विद्यालय #बेसिक_शिक्षा #विद्यालय_परिवार #सामूहिक_सहभागिता #बच्चों_के_साथ_खुशियां

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव सम्पन्न,तिथि भोज में दिखी आत्मीयता और अपनापन, अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठक...
18/09/2026

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव सम्पन्न,
तिथि भोज में दिखी आत्मीयता और अपनापन, अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन,

जिलाधिकारी महोदया के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर रानी श्रद्धा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने अतिथियों का बुके भेंटकर एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
तिथि भोज उत्सव के दौरान अतिथियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। कुंवर रानी श्रद्धा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी,खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह, सभासद ममता वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ भोजन कर उनमें अपनत्व, समानता और भाईचारे का भाव जगाया।
बच्चों एवं अतिथियों को पौष्टिक भोजन के साथ फल, खीर सहित विभिन्न विशेष व्यंजन परोसे गए। भोजन के दौरान अतिथियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालयी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
तिथि भोज उत्सव के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने बच्चों और अतिथियों के बीच अपनत्व एवं समानता का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, एआरपी विनय मिश्रा, पंकज वर्मा, शिखा बाजपेयी, कल्पना सोलंकी, नीलम यादव, रीता झा, अंजूलता, इमरान खान, संगीता यादव, कमर जहां, राजेश श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, मोहिनी त्रिपाठी, राकेश सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, नरेंद्र सिंह, शालू गुप्ता, सुत्तन सिंह, उमेश यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।।

Address

BSA Office Vikas Bhawan
Raebareli
229001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSA Raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category