Desh duniya

Directions Website

Desh duniya Hello friends welcome on "Desh Duniya".This page is created to provide news regarding all the latest news and information all over the world

27/09/2026

यूपी: बीजेपी विधायक की कार का लाइव एक्सीडेंट फिल्मी सीन से कम नहीं

बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार का टायर फटा और कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में बीजेपी विधायक समेत दो लोग घायल बताये गए हैं। घायलों का हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा।

25/09/2026

सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन।

रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं।

यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।

25/09/2026

24/09/2026

उत्तर प्रदेश –

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी। 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई। यह बस नोएडा से महोबा जा रही थी

23/09/2026

बंगाल: मछुआरों ने नन्हे हाथी
की ऐसे बचाई जान, मां से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग के अधिकारियों ने समय रहते तीस्ता नदी में बहकर लगभग चार किलोमीटर दूर चले गए चार दिन के हाथी के बच्चे को बचाया. मछुआरों ने एक छोटी नाव ली और बच्चे को बचाने के लिए तेजी से आगे बढ़े. थोड़ी देर में वे डूबते हुए बछड़े तक पहुंचने में सफल रहे. उन्होंने उसे छोटी नाव में सवार होकर बचाया और नन्हे हाथी को उसकी मां से मिलाया. सोशल मीडिया पर इन मछुआरों की जमकर सराहना हो रही है.

देखिए वीडियो -

22/09/2026
21/09/2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर टेंपो में मारी जोरदार टक्कर'

झांसी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी बैठा रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक घसीटता चला गया. हादसे में राज खान नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए. राज पंचर की दुकान चलाता है और पंचर का सामान लेने बाजार जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

हालांकि घटना एक सप्ताह पुरानी है. CCTV अब सामने आया है.

20/09/2026

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में एक साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की।

मोती महल लुलु मॉल में कॉकरोच मिले और वेज-नॉनवेज खाना एक साथ मिलाकर रखा हुआ था।

Pizza Hut में एक ओवन में दोनों तरह का (वेज और नॉन वेज) खाना रखा हुआ था।

चंपारण मीट गोमती नगर में कच्चा-अधपका मांस एक साथ मिला और पकाने वाला तेल पुराना और बदबूदार मिला।

क्लब जलवा में बासी सेमी-कुक्ड खाना मिला।

मद्रास डोसा फन मॉल में कीड़े और खराब खाना मिला।

बिंदास बार में नाली की गंदगी और खुला कूड़ा मिला।

नोएडा एफ बार एंड लाउंज में चूहे-कीड़े और बेहद गंदी रसोई मिली।

Wendy Burger में प्रिजर्वेटिव वाला तैयार खाना ग्राहकों को बिना बताए खिलाया जा रहा था।

19/09/2026

18/09/2026

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं।

दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।

Address

Raebareli
229001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Desh duniya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share