05/09/2024
जीवन की यात्रा में, गुरु का होना एक मार्गदर्शक प्रकाश की तरह है जो आगे का रास्ता रोशन करता है। वे हमारे जीवन को आकार देने, मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करने और हमें नियंत्रण में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरु -शिष्य परम्परा अति प्राचीन हैl आधुनिक समय मे हम सब श्रद्धेय डा .सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस के रूप में इस परिपटी को आगे बढा रहें हैं l इसी परम्परा को निर्वाहन करते हुये खीरों के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान न्यू सरस्वती ज्ञान मन्दिर इन्टर कालेज खीरों के छात्रों ने बड़े उत्साह से अपने गुरूजनों का सम्मान करके शिक्षक दिवस को मनाया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री बी .ड़ी .चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों सहित सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मान किया l इस अवसर पर बच्चों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये I कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा जन्हवी एवं त्रिशा ने सुरेन्द्र शर्मा एवं अवधेश सर की देखरेख में किया l