06/09/2026
https://www.facebook.com/share/p/199ZyJ9UnV/?mibextid=wwXIfr
पर्ल किंडरगार्टन में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चे
रादौर, (कुलदीप सैनी) : पर्ल किंडरगार्टन विंग स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए और उन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत किया। बच्चों ने मटकी सजाने सहित विभिन्न गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक झांकियों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।