Shri Krishna Public School Pushkar

Shri Krishna Public School Pushkar Shri Krishna School was established in June 2011. Shri Krishna is both a boys and girls English mediu

Shri Krishna is both a boys and girls English medium school. Currently there are approximately more than 400 kids enrolled in the Kindergarten to 9th level classes studying 8 subjects (soon to be 9). The school strives to provide free education for those in financial need as well as to empower girls to make them stronger members in the community.

युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी स्वामी अदित्यदेव ने श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थियों को योग के सिखाये खास गुर
29/02/2024

युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी स्वामी अदित्यदेव ने श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थियों को योग के सिखाये खास गुर

*श्री कृष्णा स्कूल में स्वामी आदित्य देव महाराज ने योग के माध्यम से बच्चो को स्वस्थ रहने के दिया सन्देश**हर व्यक्ति के य...
29/02/2024

*श्री कृष्णा स्कूल में स्वामी आदित्य देव महाराज ने योग के माध्यम से बच्चो को स्वस्थ रहने के दिया सन्देश*

*हर व्यक्ति के योग करने से ही युवा भारत स्वस्थ व चरित्रवान बनेगा- स्वामी आदित्य देव महाराज*

योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के परम शिष्य पूज्य स्वामी आदित्य देव जी केंद्रीय प्रभारी पतंजलि युवा भारत पुष्कर की श्री रामसखा आश्रम में संचालित श्री कृष्णा स्कूल में पधारे ।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूर्य नमस्कार के तीन वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले स्वामी अदित्यदेव महाराज के स्कूल पधारने पर श्री रामसखा आश्रम के महंत पूज्य गुरुदेव नंदराम शरण जी महाराज माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया । इसके पश्चात श्री कृष्णा स्कूल की निदेशक श्रुति भट्ट , समेत स्कूल स्टाफ ने स्वामी जी का माला पहनाकर स्वागत किया । स्वामी अदित्यदेव महाराज द्वारा रामसखा आश्रम के महंत पूज्य गुरुदेव नंदराम शरण जी महाराज व ज्योतिषाचार्य कमलनयन दाधीच का स्वागत किया गया ।
स्वामी अदित्यदेव ने बताया कि स्कूल के बच्चो द्वारा प्रतिदिन योग करने व योग द्वारा मानवता की सेवा करने के बारे में जानने के पश्चात स्वयं को श्री कृष्णा स्कूल आने से रोक नही पाये । इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों अंशुमान दाधीच, जनार्दन, देवीलाल, हेमराज, खुशबू रावत, अजीत, नवीन, सुगंध, टीकम द्वारा सूर्य नमस्कार समेत अन्य योग के आसन करके दिखाए गए जिससे स्वामी जी बेहद प्रभावित हुए ।

श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थियों के सटीक व कुशल योग आसनों को देखते हुए स्वामी आदित्य देव ने रामसखा पीठाधीश्वर श्री नंदराम शरण जी महाराज, निदेशक श्रुति भट्ट समेत सभी शिक्षकों का आभार जताया ।

स्वामी जी ने योग के महत्व को बताते हुए स्कूल के बच्चो को विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योगऋषि स्वामी रामदेव के माध्यम से योग पद्धति का आज जन जन में प्रचार प्रसार हुआ है। विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाने में योग पद्वति का बहुत बड़ा योगदान है। हर व्यक्ति योग करेगा तभी मानव सभ्यता स्वस्थ और जीवित रहेगी। आज इतना द्वंद है, मानव इतना परेशान है कि समय नहीं निकाल पा रहा इसलिए योग के लिए समय निकालें और अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। तरह-तरह की दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सुधारने के बजाय और बिगड़ रहा है इसलिए जरूरी है कि योग विधा को अपनाएं। सभी जब योग करने लगेंगे तो अपने आप यह देश स्वस्थ हो जाएगा। देश में योग क्रांति आ चुकी है इसे आगे और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने स्कूल के बच्चो से कहा कि इस पवित्र कार्य में आप सभी पहले से ही योगदान दे रहे है जो कि बेहद खुशी का विषय है । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की ओर से ज्योति चोपड़ा,भावना शर्मा, निकिता सोनी, प्रियंका कुमावत, मनप्रीत कौर, कविता शेखावत, शालू जोशी,कांता सैनी, भूमि भट्ट, निहारिका पटेल, सही अग्रवाल समेत अन्य शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।

*श्री कृष्णा स्कूल पुष्कर में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाया गया बसन्त पंचमी का महोत्सव*पुष्कर म...
15/02/2024

*श्री कृष्णा स्कूल पुष्कर में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाया गया बसन्त पंचमी का महोत्सव*

पुष्कर में कम समय मे ही अपनी विशिष्ठ पहचान बनाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली श्री कृष्णा स्कूल में आज धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। इस शुभअवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा का भी आयोजन किया गया !
इस अवसर पर मां सरस्वती की वंदना करते हुए प्रधानाचार्य श्रुति भट्ट व अध्यापिकाओ ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामना दी व भारतीय संस्कृति में बसंत पंचमी के महत्व को विस्तार से समझाया , मां सरस्वती सभी के जीवन से अज्ञान रूपी दुष्प्रवृतियोंको मिटाकर सदप्रवृतियों का विकास करें तथा ज्ञान की देवी सभी को प्रगति का मार्ग दर्शाएं ।
इस शुभ अवसर पर स्कूल के विद्यार्थीओ ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम व सास्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी तो कुछ विद्यार्थीओ ने बसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डालकर उपस्थित विद्यार्थियों समेत अतिथियों का भी मन मोह लिया । प्रिंसिपल श्रुति भट्ट ने सभी अध्यापकों व विद्याॢथयों को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यता है कि आज के ही दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इसे मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज के ही दिन से विद्या आरंभ करने और श्रेष्ठ औपचारिक शिक्षा प्रारम्भ करने की धार्मिक मान्यता भी है। जिस तरह नवरात्रि में शक्ति की आराधना, दिवाली में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत उपवास और पूजा अर्चना की जाती है। ठीक वैसे ही संगीत, कला और ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना आज के दिन की जाती है। आज पीला वस्त्र, पीले फूल, पीले चावल चढ़ाया जाता है, क्योंकि मां सरस्वती को पीला रंग बहुत पसंद है और पीला रंग सुख, समृद्घि और शांति का प्रतीक माना जाता है। मन को सुकून और प्रसन्नाता, सुख और आनंद की अनुभूति होती है। प्रकृति में बदलाव होने लगते हैं। पेड़ों में नए पत्ते, सरसों के पीले फूल सुंदरता को दर्शाती है। बादल छंटने लगते हैं और मनमोहक वसंत ऋतु जो ऋतुओ के राजा है का आगमन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही गणमान्य नागरिकों को और समस्त छात्र, छात्राओं व स्टाफ को वसंत पंचमी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि किस प्रकार हम सकारात्मक सोच रखकर अपना और दूसरों का जीवन सफल बना सकते हैं।
पूजा के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया । कार्य्रकम के अंत मे सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से आकर्षक। उपहार भेंट किये गए व आगामी वार्षिक परीक्षा में उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया व सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा फल हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना शर्मा, ज्योति चोपड़ा,निकिता सोनी,भूमि भट्ट प्रियंका कुमावत, कविता शेखावत, मनप्रीत कौर, शालू जोशी, कांता सैनी, निहारिका पटेल, सही अग्रवाल, समेत सीमा मेहरा ने विशेष योगदान दिया ।

20/01/2024

मेरी राम जी से कहना जय श्री राम 🙏🚩

09/09/2023

Happy Teachers Day

09/09/2023

Shri Krishna Janmashtami

07/09/2023

*श्रीकृष्ण प्राकट्य महोत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव) की हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं.....जय श्री कृष्णा*

*श्री कृष्णा स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी व मेला , बच्चो ने दिखाई प्रतिभा*पुष्कर, श्री कृष्णा स्कूल में आयोजित विज्ञा...
02/02/2023

*श्री कृष्णा स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी व मेला , बच्चो ने दिखाई प्रतिभा*

पुष्कर, श्री कृष्णा स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के तैयार किए मॉडल को स्कूल में शनिवार को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट व अंग्रेजी की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों ने लगभग 400 मॉडल प्रस्तुत किये। विद्यालय द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अभिभावकों ने मॉडल को देखकर छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय युवा सन्त श्री श्री 1008 श्री कृपाराम जी महाराज व पंडित कमलनयन दाधीच ने फीता काटकर किया। उसके बाद स्कूल के डायरेक्टर श्रुति भट्ट ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित किया। विज्ञान वर्ग में सोलर पावर प्लांट, वाटर साइकिल, वाईफाई इलैक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन, हाइड्रोपोनिक वाटर डिस्टलेशन, वाइन टर्बाइन, एसिड रेन,वर्किंग मॉडल ऑफ न्यूरॉन, डाइजेशन सिस्टम के मॉडल का प्रदर्शन किया।

इस एग्जीबिशन में वर्ग 1 से लेकर 8 तक के बच्चों ने वर्तमान समय में हमारे सामने जो चुनौतियां है उसको कैसे वैज्ञानिक तरीके से निबटा जाए उससे संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर व उसका लाइव डेमो करके सबको बताया। बच्चों की प्रस्तुति विज्ञान के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रही।
स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी ज्योति चोपड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बच्चो को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान व गणित के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है की उनको वैज्ञानिक गतिविधियो में प्रतिभाग करवाया जाए । अभिभावकों ने स्कूल अध्यापकों समेत बच्चो की मेहनत को सराहा । शाला स्टाफ हेमलता शर्मा, भावना शर्मा, निकिता सोनी, ट्विंकल खत्री , मनप्रीत कौर, भूमि , सीमा शर्मा, सोनिया शर्मा, निहारिका पटेल, सुनीता पंवार, सीमा मेहरा समेत अन्य का सहयोग रहा ।

ADMISSION OPEN FOR 2023-24
29/01/2023

ADMISSION OPEN FOR 2023-24

Address

NH-89
Pushkar
305022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Krishna Public School Pushkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share