04/10/2023
जरुरत शिक्षा कि
शिक्षा शिक्षकों के पास
शिक्षक महंगे स्कूल और कोचिंग में
स्कूल और कोचिंग सेठ का
चिंता स्वास्थ्य कि
स्वास्थ्य के लिए जरुरत अच्छे चिकित्सक कि
चिकित्सक महंगे हॉस्पिटल में
हॉस्पिटल सेठ का
भुख रोटी कि
रोटी रोजगार से
रोजगार व्यवसायिक शिक्षण प्रशिक्षण से
व्यवसायिक शिक्षा महंगे कॉलेजों में
कॉलेज सेठ का
चिंता परिवार पालने कि
परिवार पालने के लिए जरुरत पैसौं कि
पैसे फेक्ट्रीयौं में काम करने से
फेक्ट्रीयॉ महानगरों में
महानगर सेठ का
जरुरत समावेशी विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का
जिम्मेदारी सरकार की
सरकार सेठ का
अपना क्या
वादा जुमलौं का
अंगुठा वोटिंग के लिए