Kalanand High Secondary School Garhbanaili Kasba Purnea

  • Home
  • India
  • Purnea
  • Kalanand High Secondary School Garhbanaili Kasba Purnea

Kalanand High Secondary School Garhbanaili Kasba Purnea कलानन्द उ मा विद्यालय गढ़बनैली, पूर्णिया

कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली के सभागार में किया गया अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी Iशनिवार को कलानन्द उच्च माध्यमिक...
03/06/2025

कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली के सभागार में किया गया अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी I
शनिवार को कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली, कसबा (पूर्णिया) में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो० नुरुल होदा की अध्यक्षता में विद्यालय के सभागार में बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का थीम – ‘’पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम’’ अन्तर्गत गोष्ठी PTM का आयोजन किया गया तथा कई मेधावी छात्र-छात्रा को पुरस्कार देते हुए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया I अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए सभागार में उपस्थित सभी अभिभावकों का जोरदार स्वागत किया गया I गोष्ठी के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो० नुरुल होदा ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित अभिभावकों को संगोष्ठी में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद देते हुए विद्यालय में संचालित पठन – पाठन के बारे में अभिभावकों को जानकारी दिए I इसके बाद अभिभावकों के बीच शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किये जाने वाले मुख्यमंत्री बालक/बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्वास्थ्य योजना, कन्या उत्थान योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न प्रकार के कई महत्वपूर्ण योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को लाभान्वित होने से संबंधित जानकारी विस्तार से चर्चा किया गया I विद्यालय में संचालित स्मार्ट टी.भी के द्वारा उन्नयन ऑनलाइन कक्षा, स्मार्ट बोर्ड के द्वारा संचालित कक्षा, छात्र/छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल – कूद, जीम, एन.सी.सी., संगीत सहित सभी प्रकार के गतिविधियों के बारे में चर्चा किया गया I प्रभारी प्रधानाध्यापक मो० होदा जी के द्वारा अभिभावकों को निर्देश दिया गया कि आप अपने बच्चों को विद्यालय पोशाक में प्रतिदिन समय परआवश्यक रूप से विद्यालय भेजें ताकि आपके बच्चे लाभान्वित हो सके।
इसके साथ ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में अव्वल अंक प्राप्त कर जिले में अपना स्थान बनाने वाले परीक्षार्थियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान अभिभावकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किये।

Address

Garhbanaili
Purnea

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalanand High Secondary School Garhbanaili Kasba Purnea posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category