21/06/2025
माननीय सांसद श्री Rajesh Ranjan उर्फ़ पप्पू यादव जी,
सांसद – पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र
विषय: पूर्णिया लोकसभा अंतर्गत कसबा प्रखंड में विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु अनुरोध
महोदय,
हम, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की आम जनता, ने आप जैसे अनुभवी और जनप्रिय नेता को भारी बहुमत से संसद तक भेजा, यह सोचकर कि आपके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत होगी और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
महोदय, बीते कुछ वर्षों में आपने कई सामाजिक और मानवीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई, यह बात सराहनीय है। किंतु, वर्तमान में कसबा प्रखंड एवं उसके अंतर्गत आने वाले ग्रामों की जनता अत्यंत चिंताजनक परिस्थिति से गुजर रही है। भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, और जले हुए ट्रांसफार्मरों की समस्याओं ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
कुछ क्षेत्रों में वर्षों से ट्रांसफार्मर बदले नहीं गए हैं, कहीं एक ही ट्रांसफार्मर पर अधिक भार डालकर चलाया जा रहा है, और कहीं वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिससे बच्चों की पढ़ाई तथा कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आपसे विनम्र निवेदन है कि आप स्वयं कसबा प्रखंड के अंतर्गत सभी गांवों का दौरा करें, जनता से संवाद करें और जमीनी स्तर पर समस्याओं की वास्तविकता को जानें। साथ ही, संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर की स्थिति की समीक्षा करवाएं – कहां नया ट्रांसफार्मर जरूरी है, कहां क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, और कहां मरम्मत या बदलाव तत्काल किया जाना चाहिए।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस विषय को गंभीरता से लेंगे और अपने जनप्रतिनिधित्व के कर्तव्यों का पालन करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
आपका यही सक्रिय और क्रांतिकारी नेतृत्व क्षेत्र की जनता ने चुना था और अभी भी उसे आपसे पूरी उम्मीद है।
आपके सकारात्मक हस्तक्षेप की प्रतीक्षा में।
सादर,
Md Kafeel