JSCOE

JSCOE

Share

Jayawantrao Sawant College of Engineering (JSCOE) is approved by the All India Council of Technical Education (AICTE), New Delhi and Govt. Of Maharashtra a

10/10/2018

एक बहुत प्यारी कविता *आहिस्ता से पढना*-- एक वाक्य भी दिल में बैठ गया तो कविता सार्थक हो जायेगी:---

मैं रूठा ,
तुम भी रूठ गए
फिर मनाएगा कौन ?

आज दरार है ,
कल खाई होगी
फिर भरेगा कौन ?

मैं चुप ,
तुम भी चुप
इस चुप्पी को फिर तोडे़गा कौन ?

छोटी बात को लगा लोगे दिल से ,
तो रिश्ता फिर निभाएगा कौन ?

दुखी मैं भी और तुम भी बिछड़कर ,
सोचो हाथ फिर बढ़ाएगा कौन ?

न मैं राजी ,
न तुम राजी ,
फिर माफ़ करने का बड़प्पन
दिखाएगा कौन ?

डूब जाएगा यादों में दिल कभी ,
तो फिर धैर्य बंधायेगा कौन ?

एक अहम् मेरे ,
एक तेरे भीतर भी ,
इस अहम् को फिर हराएगा कौन ?

ज़िंदगी किसको मिली है सदा के लिए ?
फिर इन लम्हों में अकेला
रह जाएगा कौन ?

मूंद ली दोनों में से गर किसी दिन
एक ने आँखें....
तो कल इस बात पर फिर
पछतायेगा कौन ?

*_Respect Each Other_*
*_Ignore Mistakes_*
*_Avoid Ego_*

Want your school to be the top-listed School/college in Pune?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Handewadi Road
Pune