25/03/2026
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 परख को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों की दक्षता आधारित उपलब्धियों का विश्लेषण करना, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड को समझना और 2027 के सर्वेक्षण की तैयारी करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षक डाटा आधारित शिक्षण पद्धतियों से जुड़े, सर्वेक्षण रिपोर्ट का प्रचार प्रसार करें और परख डैश बोर्ड का उपयोग करते हुए अपनी वार्षिक शिक्षण योजनाओं को तैयार करें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाकर शिक्षा में सुधार करना और राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। इस दौरान डायट मेंटर जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, विपिन कुमार शांत, मोनिका गुप्ता, मो इमरान, अरुण कुमार, अंशु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह, शैलेश द्विवेदी, ईश्वर कांत मिश्रा, एसआरजी संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता एवं समस्त एआरपी उपस्थित रहे।