16/04/2020
प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों।
आप सब को विदित है कि हमारा देश अभी एक भयानक महामारी कोरोना से जूझ रहा है, ऐसे मुश्किल हालातों से निजात पाने के लिए माननीय, प्रधानमंत्री महोदय ने सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन किया और अब इस अवधि को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10 वीं और 12 वीं की गणित विषय की परीक्षाएँ अभी होना शेष हैं तो किसी भी विद्यार्थी को गणित विषय में किसी प्रकार की कठिनाई हो तो वह मुझे मेरे व्हाट्सएप्प नंबर 6377336885 पर प्रश्न की फोटो खींचकर सेंड कर सकते हैं, प्रश्न के नीचे अपना नाम और अपना पता जरूर लिखे। यदि किसी प्रश्न मे बहुत ज्यादा कठिनाई हो तो वे मुझे मेरे नंबर 6377336885 पर कॉल भी कर सकते हैं।
मैं आशा करता हूँ कि आप मुझे समस्याएँ भेजें और मैं उन्हें आपकी आशा के अनुरूप हल करके भेज सकूँ।
धन्यवाद।