10/09/2024
*छात्र संसद द्वारा मिनी सचिवालय का भ्रमण कर जानी कार्यप्रणाली*
जिला कलक्टर को जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी
सुहागपुरा:- दिनांक 10/09/2024 शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा में गठित छात्र संसद पदाधिकारियों द्वारा आज मिनी सचिवालय का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की |
प्रधानाचार्य विक्रम कोठारी ने बताया कि पीएमश्री योजना अंतर्गत संवैधानिक मूल्य नागरिकता कौशल गतिविधि के अंतर्गत छात्र संसद के प्रधानमंत्री मय पदाधिकारियों द्वारा मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलक्टर अंजलि राजोरिया, पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश चन्द्र आमेटा से शिष्टाचार मुलाकात की |
छात्र संसद प्रधानमंत्री एवम् पदाधिकारियों द्धारा जिला कलक्टर को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी |
इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम कोठारी ने विद्यालय में पीएमश्री योजनान्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यो के साथ ही विद्यालय कि मासिक पत्रिका के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों व आगामी कार्ययोजना के बारें में जिला कलक्टर को जानकारी प्रदान की। जिस पर जिला कलक्टर द्वारा विद्यालय में आयोजित की जा रही गतिविधियों की सराहना की।
छात्र संसद के प्रधानमंत्री दीपक निनामा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और छात्रों को निरंतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया ।
मिनी सचिवालय के भ्रमण के दौरान छात्रों द्वारा भू राजस्व, नागरिक सुरक्षा आपदा प्रबंधन,जिला निर्वाचन कार्यालय,रोजगार कार्यालय, कोषागार आदि विभागों का भ्रमण कर कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर छात्र संघ के परामर्शदाता प्राध्यापक अब्दुल सलीम शेख, सुमन कुमारी , सुरेन्द्र पाल सिंह मीणा, यशवन्त मीणा व छात्र संसद के प्रधानमंत्री दीपक निनामा, उप प्रधानमंत्री अर्चना राठौर, सहित छात्र संघ मंत्रिमंडल के पदाधिकारी गायत्री लोहार, मोनु मेघवाल, तरुण कलाल, अक्षत रैदास, हर्षिता चौधरी, अनिता मीणा, हरीश, पुजा, हार्दिक जैन, हिमांशी गुर्जर, शीतल चौधरी, हर्षित चौधरी, गोपाल मीणा, निहारिका लोहार, काजल तेली, भविष्य चौधरी, प्रियांश टेलर, पायल मीणा उपस्थित थे |