राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मांगोलाई

  • Home
  • India
  • Pokaran
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मांगोलाई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मांगोलाई our dream Quality and fair education

विद्यालय में SDMC बैठक का आयोजन किया गया।
11/10/2025

विद्यालय में SDMC बैठक का आयोजन किया गया।

11/10/2025

*दिनांक 12-10-2025 से 24-10-2025 तक विद्यालय में दीपावली अवकाश रहेगा।*
पुनः विद्यालय 25-10-2025 को खुलेगा इसी दिन से दूसरा टेस्ट शुरू होगा। नियमित रूप से गृह कार्य ओर स्वाध्याय हेतु बच्चों पर ध्यान देते रहे। जिससे बच्चों का पढ़ाई से जुड़ाव बना रहे।अनिवार्य रूप से बच्चों को 25-10-25 से स्कूल अवश्य भेजे।।
आज्ञा से
प्राचार्य
राउमावि नई मांगोंलाई*

09/07/2025

पोकरण से आज की दर्द भरी खबर....4 मासूमो की पानी मे डूबने से हुई दर्दनाक मौत...चारो मासूम सगे भाई बहन....नई मंगोलाई की घटना

घरेलू परिस्थितियों के कारण नियमित विद्यालय नहीं जा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ओपन बोर्ड (दसवीं व बारहवीं कक्षा पास क...
08/07/2025

घरेलू परिस्थितियों के कारण नियमित विद्यालय नहीं जा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ओपन बोर्ड (दसवीं व बारहवीं कक्षा पास करने का सबसे अच्छा विकल्प)

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर

08/07/2025

स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से एक अपील

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है / अच्छा नहीं कर रहा है।

4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए 5:30 बजे तक। उन्हें मेडिटेशन ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।

6. अगर आप पार्टी / सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।

8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, अकबर-बीरबल, तेनाली राम , महापुरुषों आदि की कहानी सुनाइए।

9. हर साल गर्मी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

11. उसे सीखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें)।

12. हर इतवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)

13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए। (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)

14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। (कुछ गलत करने पर डांटिए और सजा भी दीजिए)।

15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या पास प्रतिशत ज्यादा होने या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार

राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के तहत नवीन प्रवेश किए जा रहे हैं। यदि आप अपने बच्चे के प्रवेश के लिए जा रहे हैं तो इन...
06/07/2025

राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के तहत नवीन प्रवेश किए जा रहे हैं। यदि आप अपने बच्चे के प्रवेश के लिए जा रहे हैं तो इन दस्तावेजों का ध्यान रखें।

राजकीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, निशुल्क यूनिफॉर्म, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, निशुल्क मध्याह्न भोजन सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

🤱🏻 पालनहार योजना🤱🏻`रजिस्ट्रेशन एवं रिनुअल प्रारंभ` : *1 जुलाई 2025* 📝📝बच्चों के पालन के लिए * राज्य सरकार आर्थिक सहायता ...
06/07/2025

🤱🏻 पालनहार योजना🤱🏻
`रजिस्ट्रेशन एवं रिनुअल प्रारंभ` : *1 जुलाई 2025* 📝📝

बच्चों के पालन के लिए * राज्य सरकार आर्थिक सहायता के लिए 1500 ₹ से 2500 ₹* तक की राशि देती है।

✅ *पात्रता * ✅
1. अनाथ बच्चे।
2. मृत्यु दंड/आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे।
3. HIV/AIDS/कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे।
4. विधवा/नाता जाने वाली माता के बच्चे।
5. विशेष योग्यजन (विकलांग) माता-पिता के बच्चे।
*(एक जन आधार से अधिकतम 3 बच्चों को ही इसका लाभ मिल सकता है।)*
6. राजस्थान निवासी ही अप्लाई कर सकता हैं।
7. बच्चों की *उम्र 18 साल से ज्यादा नहीं* होनी चाहिए।
8. परिवार की *वार्षिक आय अधिकतम 1.20 लाख ₹* से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
9. अनाथ बच्चों को 6 वर्ष तक 1500 ₹ उसके बाद 2500 ₹ मिलते है।
10. अन्य बच्चों को 6 वर्ष तक 750 ₹ उसके बाद 1500 ₹ मिलते है।

03/07/2025
शालादर्पण शिक्षक ऐप का नाम परिवर्तन कर राज शालादर्पण शिक्षक (Raj Shaladarpan Shikshak) किये जाने तथा गूगल प्लेस्टोर पर अ...
02/07/2025

शालादर्पण शिक्षक ऐप का नाम परिवर्तन कर राज शालादर्पण शिक्षक (Raj Shaladarpan Shikshak) किये जाने तथा गूगल प्लेस्टोर पर अधिकाधिक डाउनलोड करवाये जाने के संबंध में।
✍️✍️✍️

02/07/2025

*एक परिवार में रोजाना काम आने वाले दस्तावेज*
👉परिवार के सभी सदस्य के आधार कार्ड बना होना चाहिए
👉परिवार के सभी सदस्य का बैंक अकाउंट होना चाहिए
👉परिवार के सभी 18+सदस्य का पेन कार्ड बना हुआ होना चाहिए
👉परिवार के सभी 18+सदस्य का वोटर कार्ड अर्थात वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए
👉परिवार के सभी 5 वर्ष से कम उम्र के जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए
👉परिवार के सभी सदस्य के सभी दस्तावेज में नाम समान होना चाहिए
👉परिवार के सभी सदस्य का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए
👉परिवार के ऐसे सदस्य जिनकी मृत्यु हो गई उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए
👉परिवार के सभी सदस्य का जन आधार कार्ड में नाम तथा नाम आधार कार्ड अनुसार समान होना चाहिए
👉परिवार के ऐसे सदस्य जो स्कूल में पढ़ते है उनके जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
अगर इन सभी बातों को ध्यान रखते है तो 90% आने वाली किसी भी योजना में आपको किसी प्रकार की समस्या उत्पन नही होगी अधिकतर लोग अपने दस्तावेज की कमी से कई योजना से वंचित रहे जाते समस्त जानकारी के अनुसार अपने उक्त दस्तावेज की जांच करके सभी कार्य समय पर सुधार कर ले व जो दस्तावेज नहीं बना है उसको बनवा ले l

*माननीय शिक्षामंत्री का विद्यालय परिवार के नाम संदेश*
01/07/2025

*माननीय शिक्षामंत्री का विद्यालय परिवार के नाम संदेश*

Address

Nai Mangolai Post Lawan
Pokaran

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मांगोलाई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share