AC SARAN

AC SARAN खुद पर विजय ही जीवन है।

राजस्थान स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
30/03/2023

राजस्थान स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

06/03/2023

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती ।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ॥
नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है ।
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है ॥
मन का साहस रगों में हिम्मत भरता है ।
चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना न अखरता है ॥
मेहनत उसकी बेकार हर बार नहीं होती ।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ॥

डुबकियां सिन्धु में गोताखोर लगाता है ।
जा जा कर खाली हाथ लौट कर आता है ॥
मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में ।
बढ़ता दूना विश्वास इसी हैरानी में ॥
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती ।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ॥

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो ।
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो ॥
जब तक न सफल हो, नींद – चैन को त्यागो तुम ।
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम ॥
कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती ।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ॥

Address

Jat House
Pokaran

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AC SARAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share