Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh

Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh +919837730178

*प्रवेश हेतु उमड़ा छात्र छात्राओं का सैलाब*ग्रीष्मावकाश के बाद आज (13 जुलाई) लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में स्नातक...
13/07/2026

*प्रवेश हेतु उमड़ा छात्र छात्राओं का सैलाब*

ग्रीष्मावकाश के बाद आज (13 जुलाई) लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला,
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया विगत 1 जुलाई से जारी है आज प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल से द्वितीय वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी गई है जिसके कारण आज विभिन्न संकायों में प्रवेश हेतु छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्विवाद संपन्न करवाने को प्रतिबद्ध परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी के उपाध्याय एवं कुलानुशासक डॉ कमलेश कुमार भाकुनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया एवं अनुशासन पर नजर बनाए हुए हैं।
निदेशक डॉ पाण्डेय द्वारा बताया गया कि किसी भी संकाय में प्रवेश तभी पूर्ण माना जाएगा जब तक प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा समर्थ पोर्टल पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया जाता है, आगे बताया कि प्रवेश शुल्क प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश से संबंधित कागजातों के सत्यापन के बाद सत्यापित छात्र छात्राओं के लिए शुल्क का लिंक खोल दिया जाएगा, जिस पर संबंधित छात्र छात्राएं निर्धारित तीन दिनों के भीतर शुल्क जमा कर पाएंगे, निर्धारित समय सीमा में जिन स्टूडेंट्स का शुल्क जमा नहीं किया जाएगा उनका प्रवेश स्वतः ही निरस्त समझा जाएगा,
निदेशक डॉ पाण्डेय ने प्रवेशित छात्र छात्राओं से निर्धारित समयावधि में प्रवेश शुल्क जमा करने की अपील की।
डॉ पाण्डेय द्वारा संयोजक एवं समिति सदस्यों के प्रवेश में सहयोग हेतु सराहना की।

*लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए छात्र - छात्राओं में दिखा उत्साह*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड...
09/07/2026

*लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए छात्र - छात्राओं में दिखा उत्साह*

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में दिनांक 1 जुलाई 2026 से विभिन्न संकायों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है,
परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडेय द्वारा समय समय पर प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया जा रहा है इसी क्रम में डॉ पाण्डेय ने आज समस्त प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया।
परिसर निदेशक डॉ पाण्डेय ने कला संकाय के प्रवेश प्रक्रिया समिति के संयोजक डॉ पुष्पा पंत जोशी एवं अन्य सदस्यों से अद्यतन तक हुए प्रवेश की जानकारी प्राप्त की जिसमें संयोजक डॉ पंत द्वारा अवगत कराया गया कि कला संकाय में अद्यतन तक कुल 178 प्रवेशार्थियों ने एवं विज्ञान संकाय के प्रवेश संयोजक डॉ राकेश वर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विज्ञान संकाय में अद्यतन तक कुल 103 तथा वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के प्रवेश संयोजक डॉ रुचिता पंगरिया द्वारा अवगत कराया गया कि वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में अद्यतन तक कुल क्रमशः 40 एवं 11 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है,
डॉ पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी है एवं समर्थ पोर्टल छात्र हित में 11 जुलाई 2026 तक प्रवेश हेतु पंजीकरण नहीं कर पाए छात्र छात्राओं को ध्यान में रख कर खोला गया है । जो छात्र छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा पाए वे 11 जुलाई तक अवश्य पंजीकरण करवा लें, बिना समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के परिसर में प्रवेश संभव नहीं होगा।
परिसर निदेशक डॉ पाण्डेय ने समस्त संकायों के प्रवेश संयोजक एवं समिति सदस्यों के प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग की सराहना की।
इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी के उपाध्याय, परिसर मीडिया प्रभारी डॉ ए एस जगेड़ा, डॉ दिनेश पंत , श्री दिनेश जोशी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है अभी भी बहुत से विद्यार्थियों ने अपनी ABC ID नहीं बनाई है अथवा उसे अपने स्टूडेंट समर्थ पोर्ट...
09/06/2026

यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है अभी भी बहुत से विद्यार्थियों ने अपनी ABC ID नहीं बनाई है अथवा उसे अपने स्टूडेंट समर्थ पोर्टल से लिंक नहीं किया है! बिना ABC id के विद्यार्थियों को ग्रेड कार्ड नहीं दिख पाएंगे क्योंकि सभी डाटा NAD पर अपलोड होना है जिसके लिए ABC id अनिवार्य है ! अत: इस विषय का संज्ञान लेते हुए इस पर सभी उचित कार्यवाही करें..

सभी स्टूडेंट्स शीघ्रातिशीघ्र अपना ABC 🆔 बना कर अपने स्टूडेंट समर्थ पोर्टल से लिंक करना सुनिश्चित करें।

अति आवश्यक सूचनाM.Sc IV SEMESTER BOTANY के समस्त छात्र- छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा दिनां...
28/05/2026

अति आवश्यक सूचना

M.Sc IV SEMESTER BOTANY के समस्त छात्र- छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है यदि कोई छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहते है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित छात्र की रहेगी। सभी छात्र छात्राएं निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

आज्ञा से
डॉ कमलेश कुमार भाकुनी
विभागाध्यक्ष
वनस्पति विज्ञान विभाग
लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को निर्धारित पेपर...
26/05/2026

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को निर्धारित पेपर दिनाँक 16 जून को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होगी, 28 मई 2026 को परिसर ईद उल जुहा बकरीद के उपलक्ष्य में बंद रहेगा। 27 एवं 29 मई को परिसर खुला रहेगा

*दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अ प्रा) श्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया*  लक्ष्मण सिंह महर परिसर ...
20/05/2026

*दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अ प्रा) श्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया*
लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में 20 मई 2026 को पूर्वाह्न में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल अ प्रा श्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडेय, डॉ कमलेश कुमार भाकुनी, डॉ रुचिता पंगरिया , डॉ गरिमा पुनेठा, डॉ नवीन चंद्र रजवार, डॉ भगवती प्रसाद पांडे, डॉ चारू चंद्र पंत, डॉ कौशल किशोर बिजल्वाण, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीतू गोला, परिसर मीडिया प्रभारी डॉ ए एस जगेड़ा, श्री दिनेश जोशी एवं शोध छात्र हेमचंद्र पाठक, ऋचा जोशी आदि ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए शोक व्यक्त किया।

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 20/05/2026 को प्रस्तावित दोनों...
19/05/2026

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 20/05/2026 को प्रस्तावित दोनों पालियों की परीक्षाएं विश्वविद्यालय के पत्र संख्या SSJU/2025-26/1273 के अनुपालन में स्थगित की जाती हैं जिनकी संशोधित परीक्षा तिथि शीघ्र ही विश्वविद्यालय द्वारा घोषित की जाएगी, पूर्व में निर्गत आदेश को इस सीमा तक संशोधित समझा जाए

छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 20/05/2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित परीक्षाएं अपने निर्धारि...
19/05/2026

छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 20/05/2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होगी,अन्य सभी कार्यालय बंद रहेंगे, जिन विद्यार्थियों का कल पेपर है वे पूर्व निर्धारित समय पर परिसर में उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित होवें।

परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शी संपन्न करवाना लक्ष्य
17/05/2026

परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शी संपन्न करवाना लक्ष्य

16/05/2026

*परिसर निदेशक द्वारा परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया*

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की पूर्वाह्न एवं अपराह्न सत्र में संचालित हो रही परीक्षाओं का लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडेय एवं उड़नदस्ता के सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया। परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडेय ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा को लेकर प्रातःकालीन एवं सायंकालीन सत्र की परीक्षा समिति से सदस्यों के कार्यों का जायजा लिया एवं कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा कक्षों में परीक्षा प्रपत्रों के रख-रखाव, परीक्षा कक्ष में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, बी कॉपी के रखरखाव, परीक्षा अवधि में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल फोन बंद रखने एवं परीक्षा अवधि में परीक्षा कक्षों में विचरण करने सिर्फ एक स्थान पर खड़े नहीं रहने, विद्यार्थियों के वेरिफिकेशन फॉर्म को सही से भरवाने, ड्यूटी में लगाए गए अनुसेवकों को परीक्षा कक्षों के बाहर ही बैठे रहने, परीक्षा समाप्ति पर विद्युत स्विच ऑफ करने एवं परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने आदि को लेकर निर्देशित किया।
प्रातःकालीन परीक्षा प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुई जबकि दोपहर 12 बजे संपन्न हुई जिसमें बीए, बीएससी एवं बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के कुल पंजीकृत 638 परीक्षार्थियों में से कुल 609परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, इसी प्रकार सांय कालीन परीक्षा अपराह्न 1 बजे से प्रारंभ हुई जबकि सायं 4 बजे संपन्न हुई जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर, पीजी चतुर्थ सेमेस्टर विभिन्न विषयों के कुल 313 पंजिकृत परीक्षार्थियों में से 298 उपस्थित एवं 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय साथ में परीक्षा प्रभारी डॉ कमलेश कुमार भाकुनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी के उपाध्याय, उड़नदस्ता के समस्त सदस्य, परिसर मीडिया प्रभारी डॉ ए एस जगेड़ा एवं श्री दिनेश जोशी उपस्थित रहे।

Address

Pithoragarh
262502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category