स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था

  • Home
  • India
  • Pithoragarh
  • स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था

स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था, Educational consultant, Chitra Shringar Vatika, Pithoragarh.

05/04/2026

कोपी_ पेस्ट शानदार वकील साहब 🙏🙏**अनुबंध उपनल**
न भूतो न भविष्यति: धाकड़ नहीं, यह तो 'रंगा' निकले!

उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा 'अद्भुत' दस्तावेज न कभी देखा गया, न सुना गया। यह अनुबंध नहीं, बल्कि आधुनिक लोकतंत्र का वह 'जादुई चिराग' है, जिसे रगड़ने पर जिन्न नहीं, बल्कि कर्मचारी की गर्दन पर लटकती तलवार बाहर आती है। लोग कह रहे थे कि यह 'धाकड़' सरकार का फैसला है, पर इसे गौर से पढ़ने पर समझ आता है कि यह तो विशुद्ध 'रंगा धाकड़' स्टाइल है—ऊपर से जनहित का मुलम्मा और अंदर से शोषण का पक्का इंतजाम।

इस अनुबंध की धारा 7 को तो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। इसमें साफ कहा गया है कि यह अनुबंध किसी भी प्रकार की 'समानता' (Equality) प्रदान नहीं करता। मतलब, संविधान चाहे चिल्लाता रहे कि 'सब बराबर हैं', पर उत्तराखंड का कार्मिक विभाग कह रहा है कि "बेटा, तुम हमारे आंगन के अछूत हो।" अगर तुमने साहब के बराबर हक मांगा, तो इसे 'अनुशासनहीनता' मानकर तुम्हारी छुट्टी कर दी जाएगी। यह धाक नहीं है, यह तो वह रंगबाजी है जहाँ राजा तय करता है कि प्रजा को सांस लेने का हक किस हद तक है।

सरकार ने 15 दिन की उपार्जित छुट्टी (Earned Leave) का दान दिया है, पर शर्त यह है कि उसे अगले साल नहीं ले जा सकते। यह वैसा ही है जैसे कोई आपसे कहे, "तुम्हें लड्डू तो देंगे, पर शर्त यह है कि इसे अभी खाओ, वरना हम छीन लेंगे।" कर्मचारी बेचारा सोचता है कि बीमार अगले साल पडूँ या इसी साल कोटा पूरा कर लूँ? 'रंगा' सरकार जानती है कि 'आउटसोर्स' वाले की नियति में आराम नहीं, सिर्फ काम और अपमान लिखा है।
मर्जी हमारी, मजबूरी तुम्हारी
अनुबंध में लिखा है कि सरकार जब चाहे आपका दफ्तर बदल सकती है या आपको कहीं भी 'समायोजित' कर सकती है, और आपको "कोई आपत्ति नहीं होगी"। मतलब, आपकी अपनी कोई मर्जी, कोई घर-परिवार, कोई जमीर नहीं है। आप वह सरकारी शतरंज़ के प्यादे हैं जिसे 'धाकड़' सरकार जहाँ चाहे पटक दे। और अगर आप बीमार पड़ गए, तो आपकी सेहत का फैसला डॉक्टर नहीं, सरकार की 'राय' करेगी। अगर सरकार को 'लगता' है कि आप बीमार हैं, तो बस आप बीमार हैं—यही अंतिम सत्य है।
एक महीने का 'सजा-ए-मौत' नोटिस
सरकार जब चाहे, बिना कारण बताए, एक महीने का नोटिस देकर या एक महीने का मानदेय देकर आपको सड़क पर ला सकती है। यह अनुबंध पत्र नहीं, बल्कि कर्मचारी के 'आत्मसम्मान का डेथ वारंट' है। इसमें 'कुशल' और 'अधिकारी' जैसे शब्दों का प्रयोग सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि गुलामी थोड़ी ऊँचे दर्जे की लगे।

परसाई जी आज होते तो कहते— "उत्तराखंड के इस 'रंगा' मॉडल को देखो, जहाँ कर्मचारी को काम के बदले सम्मान नहीं, बल्कि 'अनुशासनहीनता' की धमकी दी जाती है।" यह 'धाक' जमाने वाली सरकार नहीं है, यह तो वह व्यवस्था है जो पसीने की कीमत को 'अस्थायी' अनुबंध की बेड़ियों में कसना जानती है। धन्य है वह 'रंगा' राज, जहाँ हक मांगना गुनाह है और गुलामी करना ही एकमात्र 'लोक सेवा' है।
लेखक:-
अधिवक्ता, मनीष पांडेय

हल्द्वानी और आस पास के अपने साथियों से विनम्र निवेदन है इस लड़ाई में शामिल हो कर हम सब की बेटी कशिश को न्याय दिलाने में ...
18/09/2025

हल्द्वानी और आस पास के अपने साथियों से विनम्र निवेदन है इस लड़ाई में शामिल हो कर हम सब की बेटी कशिश को न्याय दिलाने में सहभागी बनें। 🙏🙏

नन्ही परी जिसको न्याय मिलेगा या नहीं भविष्य के गर्त में है।सुप्रीम कोर्ट के फेसले के खिलाफ क्या उत्तराखंड सरकार रिव्यू द...
14/09/2025

नन्ही परी जिसको न्याय मिलेगा या नहीं भविष्य के गर्त में है।
सुप्रीम कोर्ट के फेसले के खिलाफ क्या उत्तराखंड सरकार रिव्यू दायर करेगी मात्र 1माह का वक्त होता है??
या सरकार के चाटुकार डेमेज कंट्रोल में लग जायेंगे।।????

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल जी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप...
25/05/2025

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल जी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप टम्टा जी, वर्तमान विधायक श्री हरीश धामी जी और उसके साथ आये समस्त सम्मानित गणों द्वारा घर में आ कर दादा जी स्वतंत्रता सेनानी स्व श्री रुद्र सिंह बसेड़ा जी और पिताजी श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही माता जी और सम्पूर्ण परिवार का सम्मान किया। इस के लिए बसेड़ा परिवार और सभी इष्ट मित्र और पारिवारिक जन आपका आपके साथ आये समस्त सम्मानित गणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं, और ईश्वर से आप के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।।💐🙏💐

15/01/2025

🙏🙏 प्रथम पुण्यतिथि 🙏🙏आज पिताजी (स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा) जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन। जैसा कि आप सभी को विदित है, पिताजी हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रगणी भूमिका निभाते रहे हैं। अतः ईष्ट देव के आशीर्वाद, परिवारजनों, धर्मपत्नी और मित्रों के सुझाव एवं सहयोग से पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप उनके शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रारंभ रखने के लिए (स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था) का प्रारंभ करने जा रहे हैं। जिस के कार्यक्रमों के लिए आपका सहयोग एवं सुझाव विशेष रूप से आवश्यक है।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Address

Chitra Shringar Vatika
Pithoragarh
262501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्वं श्री लक्ष्मण सिंह बसेड़ा शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share