25/08/2026
❤️ #गौरव #एवं #हर्ष #का #अवसर ❤️
आप सभी सम्मानित अभिभावकों एवं प्रिय विद्यार्थियों को मेरा सादर प्रणाम। 🙏
मित्रों सातू–आठू पर्व–2026 के पावन अवसर पर आयोजित झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता में जिले के 22 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल जी आई सी शाखा पिथौरागढ़ के कक्षा 6 से 8 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रस्तुति से फाइनल में स्थान बनाते हुए #तृतीय #स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
बच्चों ने अपनी कम उम्र के बावजूद जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में ₹5,100 की पुरस्कार राशि, सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र तथा विद्यालय को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। हमारे लिए पुरस्कार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हमारे बच्चों का प्रयास, उत्साह, सीखने की ललक और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम है। इतने छोटे बच्चों ने जिस समर्पण और मेहनत के साथ प्रस्तुति दी, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय #श्री #भुवन #भाकुनी जी, प्रधानाचार्या #श्रीमती #मीनाक्षी #बिष्ट जी एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌺
ईश्वर से कामना है कि हमारे ये नन्हे सितारे इसी प्रकार अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम रोशन करते रहें।
बच्चों, आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। हार्दिक बधाई 👏
जय संस्कृति, जय उत्तराखंड! 🙏