Tapovan Vidyasthali

Directions Website

Tapovan Vidyasthali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tapovan Vidyasthali, School, Pithoragarh , Uttarakhand , Mini Kashmir, Pithoragarh.

02/10/2026

तपोवन विद्यास्थली में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह

पिथौरागढ़ | 2 अक्टूबर 2026

तपोवन विद्यास्थली में Tapovan Educational Society के अध्यक्ष एवं विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, M. L. के मार्गदर्शन में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तपोवन एजुकेशनल सोसायटी की सचिव श्रीमती ललिता जोशी रहीं। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्रीमती निकिता भसीन एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। एंकर निधि पाठक एवं दर्शित सुरारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विद्यार्थियों ने Passing the Ball, Chair Race, Question-Answer एवं Slogan Game में उत्साहपूर्वक भाग लिया। Passing the Ball एवं Slogan Game में गांधी टीम विजेता रही। Chair Race में निधि प्रथम, अनन्या द्वितीय एवं दर्शित तृतीय रहे। Question-Answer में निधि एवं आयुष्मान प्रथम तथा दर्शित द्वितीय रहे। विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर भाषण एवं स्लोगन भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता जोशी ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में Miss Isha Kholiya, Miss Mahinur, Sushma Shelia, Mrs. Pooja Verma एवं Mrs. Sapna Joshi का विशेष योगदान रहा।

अंत में एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, M. L. ने बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं, उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सत्य, अनुशासन, साहस एवं देशप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को टॉफियां भी वितरित कराईं।

— तपोवन विद्यास्थली, पिथौरागढ़l
Green Valley Public School 098977 31232

🌟 WE ARE HIRING! 🌟Join Our Team of Passionate Educators! 📚✨Are you an enthusiastic and dedicated teacher who loves inspi...
22/09/2026

🌟 WE ARE HIRING! 🌟
Join Our Team of Passionate Educators! 📚✨
Are you an enthusiastic and dedicated teacher who loves inspiring young minds? We’re looking for talented educators to join our growing school community!
📚 Current Vacancies – TGT:
🔹 Hindi Teacher
🔹 English Teacher
🔹 Maths Teacher
✨ If you are passionate about teaching, committed to student growth, and ready to make a meaningful difference, we’d love to hear from you!
📩 Send your CV / Resume to 098977 31232 and take the next step in your teaching journey.
🌈 Teach. Inspire. Empower. Grow with us!

📢 महत्वपूर्ण सूचना — RTE के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षाआदरणीय अभिभावक महोदय/महोदया,सादर नमस्कार। 🙏नर्सरी एवं कक्षा 1 में शिक...
06/09/2026

📢 महत्वपूर्ण सूचना — RTE के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा

आदरणीय अभिभावक महोदय/महोदया,
सादर नमस्कार। 🙏

नर्सरी एवं कक्षा 1 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) के अंतर्गत पात्र बच्चों को कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

वर्तमान में द्वितीय चरण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा पात्र बच्चों की शिक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान विद्यालयों को किया जाता है।

यदि आपके परिचय में कोई ऐसा बच्चा है जो संलग्न अधिसूचना में दिए गए RTE के नियमों एवं पात्रता शर्तों को पूरा करता है और वह नर्सरी अथवा कक्षा 1 में प्रवेश लेने के योग्य है, तो वह RTE के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकता है।

👉 अतः आपसे अनुरोध है कि अपने परिचित ऐसे अभिभावकों को इस योजना की जानकारी दें और उन्हें तत्काल विद्यालय में संपर्क करने के लिए कहें।

⏳ महत्वपूर्ण: इस बार आवेदन/प्रवेश प्रक्रिया के लिए केवल लगभग दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसलिए पात्र बच्चों के अभिभावक समय न गँवाते हुए शीघ्र विद्यालय से संपर्क करें।

अधिक जानकारी एवं पात्रता संबंधी जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय में संपर्क करें।

सादर
TAPOVAN VIDHYASTHALI
098977 31232

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तपोवन विद्यास्थली में TUG OF WAR का आयोजनपिथौरागढ़, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अ...
29/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तपोवन विद्यास्थली में TUG OF WAR का आयोजन

पिथौरागढ़, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को तपोवन विद्यास्थली के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती भी उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योग शिक्षिका श्रीमती पूजा वर्मा का विद्यालय परिवार की ओर से तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कक्षा आठ में दर्शित सोराड़ी एवं आराध्या धामी विजेता रहे। कक्षा चार, दो एवं प्रथम के विद्यार्थियों के बीच भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

नर्सरी, प्रेप-1 एवं प्रेप-2 के नन्हे विद्यार्थियों ने भी रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें हर्षिल एवं वंश विजेता रहे। इसके पश्चात विद्यार्थियों के मध्य हुए अंतिम मुकाबले में तनुज, अनीहा, पावनी, प्रियांशी एवं तनुश्री की टीम विजेता रही।

शिक्षिकाओं के मध्य आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रतिभा मैम, सपना मैम, निकिता मैम, सुषमा मैम, तनुजा मैम एवं माहीनूर मैम के साथ विद्यार्थी दर्शित एवं निधि ने भी प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में निकिता मैम, प्रतिभा मैम, सपना मैम, दर्शित एवं निधि की टीम विजेता रही। विद्यार्थियों ने तालियों के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के समर्पित संस्थापक एवं अधिवक्ता श्रीमान मनोज कुमार जोशी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीमों को मेडल प्रदान करने की घोषणा की। इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती निकिता भसीन द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना रहा। उत्साह एवं उमंग से भरे वातावरण में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

14/08/2026

Celebrating Freedom with Little Patriots!

Our little stars came together in their vibrant Fancy Dress Competition to celebrate the spirit of Independence Day. ❤️🤍💚

From freedom fighters to inspiring national heroes, every child beautifully showcased the pride, courage and spirit of our incredible nation. ✨
Green Valley Public School Green Valley Public School Kanalichinna Lalit Academy जाजरदेवल पिथौरागढ़

Address

Pithoragarh , Uttarakhand , Mini Kashmir
Pithoragarh
262501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tapovan Vidyasthali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category