25/07/2026
आज कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार गिरीश सिंह सामंत जी की 27वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह में हमारे विद्यालय North Hill Public School, Dewalthal को आमंत्रित किया गया। यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि बच्चों ने वहाँ देशभक्ति कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुतियाँ दीं। 🙏🎶इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया और बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। यह क्षण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और हृदयस्पर्शी रहा।
हम पूर्व सैनिक संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमें इस पावन अवसर का हिस्सा बनने का अवसर दिया।
💐 कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार गिरीश सिंह सामंत जी को कोटि‑कोटि नमन और श्रद्धांजलि। 💐