School Education Group Kanalichhina

School Education Group Kanalichhina इस ग्रुप के निर्माण का उद्देश्य समस्त विद्यालयों में हो रहे नवाचारों को प्रसारित करना है

इस ग्रुप का उद्देश्य कनालीछीना विकासखंड के समस्त विद्यालयों (प्रारम्भिक एवं माध्यमिक) में हो रहे नवाचारों, खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक क्रियाकलापों को शेयर करने तथा उनका लाभ अन्य विद्यालयों के बच्चों तक भी पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, आप सभी से निवेदन है की आप अपने विद्यालय में जो भी नवाचार कर रहे हैं उन्हें इस ग्रुप में शेयर करने की कृपा करें ताकि अधिक से अधिक विद्यालयों और उनके बच्चों को भी इस

से लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हो सके। एक निवेदन और है कि इस ग्रुप में शिक्षण सामग्री के अलावा किसी भी तरह का कंटेंट वर्जित है, और शिक्षण कार्यों के अलावा किसी भी तरह के कमेंट करने की अनुमति भी नहीं दी है।

NDRF द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं GIC नारायण नगर में ब्लाक स्तरीय मासिक बैठक
25/08/2022

NDRF द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं GIC नारायण नगर में ब्लाक स्तरीय मासिक बैठक

आज आजादी के अमृत-महोत्सव के शुभ अवसर पर रा0उ0प्रा0वि0ऊँचाकोट की कुछ झलकियां
15/08/2022

आज आजादी के अमृत-महोत्सव के शुभ अवसर पर रा0उ0प्रा0वि0ऊँचाकोट की कुछ झलकियां

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित हर घर से तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड कनालीछीना में शिक्षा विभाग की ओ...
10/08/2022

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित हर घर से तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड कनालीछीना में शिक्षा विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कनालीछीना श्रीमती सुनीता कन्याल जी द्वारा किया गया। इस तिरंगा यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना, राजकीय बालिका इंटर कनालीछीना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनालीछीना, सरस्वती शिशु मंदिर कनालीछीना, मदर पब्लिक स्कूल कनालीछीना एवं न्यू एरा पब्लिक स्कूल कनालीछीना के लगभग 500 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कनालीछीना विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु नौगाई, खंड विकास अधिकारी श्री डीआर आर्या, जनप्रतिनिधि श्री महिमन कन्याल, श्री हरीश कोहली, समन्वयक एन0 पन्त, प्रकाश जोशी, रमेश कापडी, मनोज चौहान, गिरीश पाठक, लक्ष्मी ओली, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी, ब्लॉक महामंत्री वे जीवन कन्याल सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के सफल संचालन में थाना अध्यक्ष महोदय का विशेष योगदान रहा।खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु नौगाई जी के नेतृत्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं समन्वयकों द्वारा भी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Address

Pithoragarh
262541

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when School Education Group Kanalichhina posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to School Education Group Kanalichhina:

Shortcuts

Share

Category