Shree Gangasharan Baba Convent School Mahgaura Aligarh

Shree Gangasharan Baba Convent School Mahgaura Aligarh Our school's mission is to learn leadership, the common core, and relationships for life.

Our mission is to provide a safe, disciplined learning environment that empowers all students to develop their full potential.

आज विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पृथ्वी एवं भारत के मानचित्र।
29/04/2026

आज विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पृथ्वी एवं भारत के मानचित्र।

विद्यालय के कक्षा 6 के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत का एक विस्तृत और सुंदर मानचित्...
27/04/2026

विद्यालय के कक्षा 6 के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत का एक विस्तृत और सुंदर मानचित्र (Map) तैयार कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​रचनात्मकता की मिसाल: कान्हा, निशांत और ऋषभ
इस शैक्षणिक गतिविधि के केंद्र में रहे तीन होनहार छात्र— कान्हा शर्मा, निशांत कौशिक और ऋषभ चौहान। इन विद्यार्थियों ने कई घंटों के सामूहिक प्रयास और कठिन परिश्रम के बाद चार्ट पेपर पर रंगों के माध्यम से भारत की भौगोलिक विविधता को जीवंत कर दिया। मानचित्र में न केवल देश के सभी राज्यों की सीमाओं को सटीकता से दर्शाया गया, बल्कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर जैसे महत्वपूर्ण जल निकायों को भी बहुत ही बारीकी और स्पष्टता के साथ अंकित किया गया है।
​प्रबंधन और शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। शिक्षकों ने बताया कि मानचित्र बनाने की इस प्रक्रिया से बच्चों का भूगोल (Geography) के प्रति न केवल ज्ञान गहरा हुआ है, बल्कि उनमें टीम वर्क, धैर्य और रचनात्मकता जैसे गुणों का भी विकास हुआ है। विद्यालय के शिक्षकों ने कान्हा, निशांत और ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
​ श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल, महगौरा

दिनांक 23/04/2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा का परिणाम ...
25/04/2026

दिनांक 23/04/2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था जिसमें कक्षा 10वीं में सुहाना कुमारी द्वारा 85% अंक,आनंद अवस्थी द्वारा 84.5%अंक एवं दीपू कुमार द्वारा 79% अंक प्राप्त कर परिवार,गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार की तरफ से आपको और आपके परिवार को हार्दिक बधाएं एवं शुभकामनाएं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है आप भविष्य में भी ऐसे ही निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार,गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।

24/04/2026

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह शानदार सफलता आपके कठोर परिश्रम, शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन और माता-पिता के त्याग का प्रतिफल है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप प्रगति के पथ पर ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ें और अपने परिवार, गाँव, विद्यालय तथा पूरे देश का नाम रोशन करें।

"जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है,
आपके इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है।
अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन आपने,
आगे अभी सारा आसमान बाकी है।"
प्यारे विद्यार्थियों, जिन्हें इस बार मनमुताबिक परिणाम नहीं मिला, उन्हें बिल्कुल भी निराश या हताश होने की आवश्यकता नहीं है। याद रखिए, एक परीक्षा या एक मार्कशीट कभी भी आपके जीवन और आपकी काबिलियत का निर्धारण नहीं कर सकती।

इसे एक नई सीख मानें और अपनी कमियों को पहचानकर नई ऊर्जा के साथ फिर से उठ खड़े हों। हमें आपके संकल्प पर पूरा भरोसा है, अगली बार पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करें, निश्चित ही जीत आपकी होगी!

"क्यों डरे कि जिंदगी में क्या होगा,
हर वक्त क्यों सोचें कि बुरा होगा।
बढ़ते रहें मंजिलों की ओर हम,
कुछ न मिला तो क्या, तजुर्बा तो नया होगा।"
आपके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाओं सहित,
श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल परिवार
महगौरा, अलीगढ़

सफलता की नई उड़ान: परीक्षा परिणाम 2026! 🌟आज हमारे विद्यालय के लिए बड़े ही हर्ष और गौरव का दिन है। महीनों की कड़ी मेहनत, अ...
30/03/2026

सफलता की नई उड़ान: परीक्षा परिणाम 2026! 🌟आज हमारे विद्यालय के लिए बड़े ही हर्ष और गौरव का दिन है। महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का फल आज "वार्षिक परीक्षा परिणाम" के रूप में हमारे सामने है। विद्यालय प्रबंधन उन सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देता है जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है।

प्यारे बच्चों, आपकी यह सफलता केवल अंकों का मेल नहीं है, बल्कि यह आपकी रातों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और आपके माता-पिता के अटूट विश्वास की जीत है। आपने न केवल खुद को साबित किया है, बल्कि श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल का मान भी बढ़ाया है।

"मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"
आप इसी तरह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें, हमारी ढेर सारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं!

जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है, हम उनसे कहना चाहते हैं— निराश न हों। एक परीक्षा का परिणाम आपके भविष्य या आपकी प्रतिभा का फैसला नहीं कर सकता।
असफलता केवल यह बताती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ। इसे एक 'अंत' नहीं, बल्कि एक 'नई सीख' के रूप में देखें।
गिरकर संभलने वाले को ही बाजीगर कहते हैं।
अपनी कमियों को पहचानें, नई ऊर्जा जुटाएं और अगले साल दोगुनी मेहनत के साथ परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करें।
विद्यालय परिवार और आपके शिक्षक हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं। हमें विश्वास है कि आप भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

हम सभी अभिभावकों का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने घर पर बच्चों को उचित वातावरण प्रदान किया। हमारे समर्पित शिक्षकों की टीम को भी साधुवाद, जिनके मार्गदर्शन में यह परिणाम संभव हो पाया।
आइए, हम सब मिलकर अपने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।
सादर,
प्रधानाचार्य/प्रबंधन समिति
श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल, महगौरा
📍 स्थान: महगौरा
दिनांक: 30 मार्च, 2026
दिन: सोमवार

आज दिनांक 28/02/2026 को विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया गया। ...
28/02/2026

आज दिनांक 28/02/2026 को विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री राहुल अवस्थी जी द्वारा अभिभावक गणों, विद्यार्थियों एवं अध्यापक गणों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं साथ ही आग्रह किया कि सभी सुरक्षित,संयमित एवं शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं ।

26/01/2026

गणतंत्र दिवस समारोह 2026

26/01/2026

आज विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री तरुण सिंह जी (युवा नेता) द्वारा वक्तव्य देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस एवं संविधान की महत्ता के संबंध में अवगत कराया।
Singh
Shree Gangasharan Baba Convent School Mahgaura Aligarh

श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल महगौरा परिवार की तरफ से आप सभी प्यारे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं देशवासियों...
26/01/2026

श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल महगौरा परिवार की तरफ से आप सभी प्यारे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया एवं हमारे देश के महानायकों के त्याग,बलिदान एवं उनके संघर्ष को याद कर उनको श्रंद्धाजलि अर्पित की गई तथा गणतंत्र दिवस के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया कि कैसे ब्रिटेन की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर,हमारे महानायकों ने अपने अथक प्रयास,त्याग,संघर्ष एवं बलिदान के चलते हम अपने देश में हमारे महानायकों द्वारा निर्मित संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू करवा पाए और एक स्वतंत्र,समान एवं भेदभाव रहित वातावरण(समाज)का निर्माण किया।
गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम के उपलक्ष्य अनेक विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया इस अवसर पर विधार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए समाजिक कार्यकर्ता एवं भावी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी श्री तरुण सिंह जी एवं श्री राहुल सारस्वत जी(राजा भैया उदयगढ़ी) एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।
Singh
Gangasharan baba convent school Mahgaura

सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों, शिक्षक गणों एवं देशवासियों को श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल महगौरा परिवार की तरफ से  धनत...
18/10/2025

सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों, शिक्षक गणों एवं देशवासियों को श्री गंगाशरण बाबा कॉन्वेंट स्कूल महगौरा परिवार की तरफ से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्यारे साथियों आज धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार रंगोलियों का निर्माण किया गया ।
इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित अभियान मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर एवं योजनाओं के विषय में थाना पिसावा पुलिस महिला शक्ति टीम द्वारा छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को जानकारियां दी गई।
तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक द्वारा विद्यार्थियों से निवेदन किया कि प्रदूषण रहित सुरक्षित रहकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्यौहार मनाएं।
तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक श्री राहुल अवस्थी जी एवं संस्थापक महोदय श्री शिवकुमार अवस्थी जी द्वारा विद्यार्थियों एवं अध्यापक गणों को मिष्ठान खिलाकर त्यौहार की शुभकामनाएं दी साथ ही अध्यापक गणों को उपहार स्वरूप कंबल व मिठाईयां भेंट की गई।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

03/04/2025

Address

Pisawa Road Mahgaura Aligarh
Pisawa
202155

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Gangasharan Baba Convent School Mahgaura Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shree Gangasharan Baba Convent School Mahgaura Aligarh:

Shortcuts

Share

Category