SVMIC Gram Bharati Pilkhuwa Hapur

SVMIC Gram Bharati Pilkhuwa Hapur SARASWATI VIDYA MANDIR INTER COLLEGE GRAM BHARATI PILKHUWA HAPUR
(1)

अपने विद्या मंदिर के भैया आयुष्मान ने विद्यालय खेलकूद महोत्सव में 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, लंबी कूद में द्वितीय स...
25/08/2026

अपने विद्या मंदिर के भैया आयुष्मान ने विद्यालय खेलकूद महोत्सव में 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

24/08/2026

मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार जी ग्राम प्रधान हिण्डालपुर

“खेल के मैदान में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, जीत हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन। 🏆🏅 सभी विजेता विद्यार्थियों को हार...
24/08/2026

“खेल के मैदान में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, जीत हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन। 🏆🏅 सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!” 🇮🇳👏

22/08/2026
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज ग्राम भारती  के संस्थापक श्रद्धेय स्व० श्री ज...
22/08/2026

आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज ग्राम भारती के संस्थापक श्रद्धेय स्व० श्री जगमोहन गर्ग जी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

18/08/2026

संस्कार पढ़ाए नहीं जाते, रोपे जाते हैं। 🌱
विद्यालय की प्रतिदिन की वंदना बच्चों के मन में अध्यात्म, अनुशासन और भारतीय संस्कारों के बीज रोपती है। 🙏
शिक्षा वही, जो जीवन को संस्कारवान बनाए।

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के स्मृति दिवस पर उनके अदम्य साहस,  देश प्रेम को शत शत नमन।
18/08/2026

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के स्मृति दिवस पर उनके अदम्य साहस, देश प्रेम को शत शत नमन।

’80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ग्राम भारती में गरिमामयी एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया ध्वाजारोहण’ स्वतंत्रता द...
16/08/2026

’80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ग्राम भारती में गरिमामयी एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया ध्वाजारोहण’

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आज भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमामय, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, पुष्प सज्जा, बैनरों एवं प्रेरणादायी नारों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जया मिश्रा जी (उप-प्रधानाचार्य,रा0 इ0 का0 बड़ौदा हिन्दवान, हापुड़ एवं विद्या भारती विद्यालय की पूर्व छात्रा), कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान सचिन सिंघल जी प्रबन्ध समिति से श्रीमान राहुल सिंघल जी, श्रीमान महेश गोयल जी, श्रीमान अमित मित्तल जी, श्रीमान ज्ञानेन्द्र जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विकास पुण्डीर जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट किया। राष्ट्रगान के पश्चात मां सरस्वती के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर भारत माता के अमर शहीदों के चित्रों पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

समारोह के सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, भाषण तथा नाट्य मंचन ने सभी को भावविभोर कर दिया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रभावशाली संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि युवा पीढ़ी देश के उज्ज्वल भविष्य की सशक्त आधारशिला है।

मुख्य अतिथि श्रीमती जया मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल और असंख्य वीरों के योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि यह सिद्धार्थनगर के शिशु मंदिर विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। शिशु मंदिर से मिले संस्कार, शिक्षा दीक्षा के कारण इस पद पर आसीन है।
विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान सचिन सिंघल जी ने 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि प्रिय विद्यार्थियों, देश का भविष्य आपके हाथों में है। आप केवल अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनने का भी संकल्प लें। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें, अनुशासन का पालन करें, पर्यावरण की रक्षा करें और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखें। आज के समय में देश की प्रगति केवल सीमा पर सैनिकों की वीरता से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, वैज्ञानिकों के शोध, किसानों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रत्येक नागरिक की ईमानदारी से होती है।

विद्यालय प्रबंध समिति मंत्री श्री राहुल सिंघल जी ने सबसे आहवान किया -
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे, देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएँगे तथा भारत को एक शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विकास पुण्डीर जी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावक बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति प्रार्थना है रहेगी

समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति नारों के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल कर गया।

आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
15/08/2026

आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

GRAM BHARTI NEAR CHHAJARSI TOLL Plaza
Pilkhuwa
245304

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVMIC Gram Bharati Pilkhuwa Hapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category