15/08/2024
"काकोरी ट्रेन एक्शन" और "हर घर तिरंगा अभियान" के अन्तर्गत होने वाली जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज ,पीलीभीत के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में ₹39500 का पुरस्कार जीता l प्रधानाचार्य संतोष कुमार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मेंटर के रूप में शिक्षक राज कुमार को दायित्व सौंपा l उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, सर्वेश कुमार गंगवार ,आर. पी .गंगवार, गंगा प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया l निबंध प्रतियोगिता में आरुष आर्य प्रथम ,आशीष गंगवार तृतीय स्थान पर रहे जबकि अरविंद कुमार, आकर्ष शर्मा और शिवम कुमार ने सांत्वना पुरस्कार जीता l सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मोहित ने तृतीय स्थान जबकि अमित त्रिपाठी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l चित्रकला प्रतियोगिता में अपूर्व शर्मा और आकर्ष शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार जीता l भाषण प्रतियोगिता में आकर्ष शर्मा ने तृतीय पुरस्कार और वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकर्ष शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार व अमित कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l
प्रथम पुरस्कार ₹10000 द्वितीय पुरस्कार ₹7500,तृतीय पुरस्कार ₹5000 और सांत्वना पुरस्कार ₹1000 का दिया गया l इन सभी छात्रों को 15 अगस्त पर माननीय राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार एवम जिलाधिकारी ,पीलीभीत द्वारा सम्मानित किया गया l प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक राज कुमार को बधाई दी l