28/03/2026
प्रतिभा, उत्साह और उमंग का उत्सव
—————————————
—————————————
VIBRANCE - 2026
शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे महात्मा गाॅंधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) साहवा (चूरू) के प्रांगण में आगामी सोमवार को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन हमारे विद्यार्थियों की साल भर की कड़ी मेहनत, उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा और शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है।
🔹 दिनांक: सोमवार, 30 मार्च 2026
🔹 समय: प्रातः 8:15 बजे से
🔹 स्थान: शाला परिसर MGGS साहवा
आप सभी क्षेत्रवासी, सम्मानित अभिभावक, और प्रबुद्ध नागरिक इस उत्सव के साक्षी बनने और नन्हें कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु सादर आमंत्रित हैं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।