Dr.Anju Sihare's Talk

Dr.Anju Sihare's Talk यह पेज हिंदी के शोध संवर्धन और प्रतियो

मित्रों ,
शोध के संबंध में ‌मेरा विश्वास है कि साहित्य, कला, इतिहास, राजनीति , समाजशास्त्र आदि में भारतीयता की खोज का काम शुरू करना चाहिए। हिंदी का विपुल साहित्य है और अभी तक प्रगतिशीलों का प्रभुत्व रहा है। अब समय आ गया है जब हमें अपनी अस्मिता, भारत बोध तथा भारतीयता की आत्मा को इस वांड्मय में देखना होगा, क्योंकि हमारी राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना ने ही हमें तूफानों से बचाया है और वही इस सदी में एक

शक्तिशाली देश बना सकती है। हमारा वैशिष्ट्य भारतीयता में ही ‌छिपा है, उसे खोजकर, जानकर तथा उसे जीवन में उतार कर ही हम विश्व मानव के प्रति अपने दायित्व को निभा सकते हैं। यही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारी शक्ति है, हमारा जीवन है,और हमारी विकास की बुनियाद है तथा विश्व की शांति का आधार है।
धन्यवाद्
डा . अंजू सिहारे

कार्यक्रम-  " एक पेड़ माँ के नाम " अभियान के अंतर्गत “ वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया थीम- “ एक विद्यार्थी,एक पे...
12/07/2025

कार्यक्रम- " एक पेड़ माँ के नाम " अभियान के अंतर्गत “ वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया
थीम- “ एक विद्यार्थी,एक पेड़”
महाविद्यालय मेरा है, मेरा घर है, बल्कि मेरा मंदिर और यहाँ अध्ययनरत् प्रत्येक विद्यार्थी मेरा बेटा ,बेटी है; इनके हितार्थ मैं पूर्णत: समर्पित हूँ।- बृजेन्द्र सिंह यादव
सहराई
शासकीय महाविद्यालय सहराई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक पेड़ माँ के नाम " अभियान के अंतर्गत “ वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक मध्य बृजेन्द्र सिंह यादव रहे।विशिष्ट अतिथि में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरीश सिंह वैश, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र जैन, जनपद सदस्य एवं, अभय सिंघई, रणवीर सिंह । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल गुप्ता ने की रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभी स्वयं सेवको ने बैच लगाकर उपस्थित अतिथि गणों का स्वागत किया। डा अतुल गुप्ता ने महाविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समस्याओं से भी अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि अम्बरीश वैश एवं अभय सिंघई ने महाविद्यालय में बी.एस.सी, बी.कॉम, एवं एम्. ए. की मांग रखी। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा महाविद्यालय मेरा है, मेरा घर है, बल्कि मेरा मंदिर और यहाँ अध्ययनरत् प्रत्येक विद्यार्थी मेरा बेटा ,बेटी है; इनके हितार्थ मैं पूर्णत: समर्पित हूँ। आप सभी बच्चे मेरी मेहनत का ध्यान रखे जो कुछ भी मैं आपके लिए कर रहा हूँ अथवा करूंगा उसके प्रतिफल के रूप में सफल होकर मेरा,क्षेत्र का और अपने परिवार का नाम रोशन करें। में महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षायों की तैयारी हेतु हर संभव मदद करूँगा। आपकी सभी मांगे पूरी कराऊंगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजू सिहारे ने किया, अतिथि परिचय एवं स्वागत श्रीमती आशा शर्मा, एवं निर्मल सिंह मटसेनिया ने किया। आभार मनोज कुमार जैन ने व्यक्त किया। अतिथियों ने स्वयं सेवको के साथ सरस्वती अमृत वाटिका में वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र सिंह असपत खेडी, नंदकिशोर मार्कन यशपाल यादव राजीव दुबे राजेश लोधी प्रेम सिंह कुशवाह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के सुदर्शन केवट, सुसमा लोधी, रामेति अहिरवार, काजल केवट, नेहा कुशवाह, राघवेन्द्र लोधी, स्वाति साहू लक्ष्मी सहरिया सहित 100 से अधिक स्वयं सेवक और महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति रक्षक सदा से हैं हम सभी - डॉ अंजू सिहारे।                                            शास...
05/07/2025

भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति रक्षक सदा से हैं हम सभी - डॉ अंजू सिहारे। शासकीय महाविद्यालय सेहराई में प्लास्टिक मुक्त एवं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तहत अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति एवं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा की गई ,उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दों और भूमि से लेकर समुद्री जीवन तक प्राकृतिक पर्यावरण के लिए इसके गंभीर खतरे के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन के प्रभारी रविन्द्र कुमार रीतोरिया ने COP -19 एवं पैरिस समझौते का जिक्र करते हुए पर्यावरण प्रदूषण के गंभीर परिणामों का बिस्तार पूर्वक वर्णन किया और छात्र -छात्राओं से सुझाव भी माँगे । डॉ. अंजू सिहारे ने प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की छात्र-छात्राओं के माध्यम से सरकार से अपील की। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति एवं पौधा रोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में डॉ.सुरेश कुमार गर्ग , निर्मल सिंह मटसेनिया सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर अशोक एवं कदंब का पौधारोपण किया गया। 30-35 छात्र/छात्राए मौजूद रही ।

एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ महाविद्यालय में वृक्षारोपण                                                     शासकीय  महा...
05/07/2025

एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ महाविद्यालय में वृक्षारोपण शासकीय महाविद्यालय सेहराई जिला अशोकनगर में 05जुलाई2025 को ेड़_मां_के_नाम_ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण गतिविधि का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अतुल गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी डॉ निर्मल सिंह मटसेनिया ने कराया। महाविद्यालय परिसर में अशोक और कदंब के पौधे लगाकर छात्र-छात्राओं को अपने आस पास गांव में पेड़ लगाने के लिए जागरुक किया और पेड़ से होने वाले विभिन्न लाभों जैसे भीषण गर्मी से राहत, पर्यावरण संरक्षण एवं पिघलते ग्लेशियर से बाढ़ जैसी भयानक स्थिति से बचाव आदि की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में डाॅ. अंजू सिहारे, डॉ.सुरेश कुमार गर्ग, श्री रवीन्द्र कुमार रितोरिया सहित समस्त महाविद्यालयीन परिवार एवं स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

प्रिय विद्यार्थियों नमस्कार,आपको बताते हुए‌ बड़ा हर्ष हो रहा है कि दिनांक  01- 03/07/2025 प्रातःकालीन 11:00 बजे  #शासकीय...
02/07/2025

प्रिय विद्यार्थियों
नमस्कार,
आपको बताते हुए‌ बड़ा हर्ष हो रहा है कि दिनांक 01- 03/07/2025 प्रातःकालीन 11:00 बजे #शासकीय_महाविद्यालय_सेहराई मे #दीक्षारंभ_समारोह आयोजित किया जा रहा है यह समारोह नए छात्र एवम् छात्राओ को कॉलेज के माहौल में सहज महसूस कराने, संस्थान की संस्कृति से परिचित कराने और अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ संबंध बनाने में मदद करता है। एवम् उन्हे व्यापक उद्धेश्य तथा स्वम् की खोज की भावना से परिचित कराना है । इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के नव प्रवेशित विद्यार्थी, संस्थानो के प्रमुख, महत्वपूर्ण अधिकारी / प्रशासनिक कर्मचारी ,एन•एस•एस• , शिक्षको की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए ।अत: सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में अपनी उपस्थिती दर्ज कराए ।धन्यवाद ।
आज्ञा से,
प्राचार्य
शासकीय महाविद्यालय सेहराई,
जिला अशोकनगर

12/05/2025
" #उठो,जागो ओर लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुकोके प्रणेता  #स्वामी_विवेकानंद एवं #स्वराज्य_संकल्प_की_दाता_माता_जीजाबाईकी  ...
12/01/2025

" #उठो,जागो ओर लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको
के प्रणेता #स्वामी_विवेकानंद एवं
#स्वराज्य_संकल्प_की_दाता_माता_जीजाबाई
की #जयंती की अनंत शुभकामनाएं
🌷🙏🌷

धन्यवाद  #देनिक_भास्कार_पिछोर_शिवपुरी
22/12/2024

धन्यवाद
#देनिक_भास्कार_पिछोर_शिवपुरी

 #नेशनल_आइकॉन_अवार्ड शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में पदस्थ डॉ अंजू सिहारे को दिल्ली में भारतीय युवा वेल्फेयर एशोसिए...
21/12/2024

#नेशनल_आइकॉन_अवार्ड
शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में पदस्थ डॉ अंजू सिहारे को दिल्ली में भारतीय युवा वेल्फेयर एशोसिएशन, भारत द्वारा आयोजित अवार्ड सेरेमनी में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय बोर्ड/ जे पी सी (वक्फ बोर्ड समिति के अध्यक्ष) जगदंबिका पाल एवम् भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू द्वारा नेशनल आइकॉन अवार्ड 2024 दिया गया। अपने वक्तव्य में डा अंजू सिहारे ने अपने जीवन संघर्ष के साथ साथ वर्तमान में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की ”।डा. अंजू के दो दर्जन से अधिक शोध पत्र, छह पुस्तके हैं। डा अतुल गुप्ता प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सहराई जिला अशोकनगर एव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशव सिंह जाटव, डॉ. अक्षय कुमार जैन,डॉ शिवतीर्थ चतुर्वेदी,डा. गिरीश नीखरा, डा शैलेन्द्र पाठक, डा बबीता बाथम प्रोफ़. सतीश माहोर, मुख्य लिपिक वीरसिंह लोधी, राजधर लोधी, देवेन्द्र जाटव, आनंद शर्मा, सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी ।

Law of success 💯
02/11/2024

Law of success 💯

27/10/2024
हरि अनंत हरि कथा अनंता।कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥करें प्रभु श्री रामलला सरकार के दिव्य दर्शन।
18/10/2024

हरि अनंत हरि कथा अनंता।
कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥
करें प्रभु श्री रामलला सरकार के दिव्य दर्शन।

https://www.youtube.com/live/4es7YAgEzow?si=ARQSlioRijA_tbqr
13/10/2024

https://www.youtube.com/live/4es7YAgEzow?si=ARQSlioRijA_tbqr

अखिल भारतीय राष्ट्रवादी लेखक संघपाक्षिक व्याख्यान(रविवार, दि. 13 अक्टूबर, 2024 को सायङ्काल 05:00 बजे)"हवेली सङ्गीत: परम्पर...

Address

Govt. Chhatrasal College Pichhore
Pichhore
473995

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Anju Sihare's Talk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dr.Anju Sihare's Talk:

Shortcuts

Share

Category