02/06/2023
*सर्वहितकारी विद्या मंदिर में किया गया मातृभारती का गठन*
17 मई : रामपुरा फूल।
सर्वहितकारी शिक्षा समिति, पंजाब द्वारा संचालित लाला कस्तूरी लाल सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर में प्रिंसिपल एस के मलिक के दिशा निर्देशानुसार सत्र 2023-24 के लिए, विद्या भारती के प्रकल्प 'मातृ भारती' का गठन किया गया। इसके अंतर्गत दस अभिभावक बहनों की एक टोली बनाई गई जिसमें छात्रा गुरनूर कौर (कक्षा छठी ) की माता जी रितु बाला (ब्यूटीशन), छात्र लोरीश गर्ग (कक्षा छठी) की माता जी अलका गर्ग (हॉबी -सिलाई), छात्रा जैस्मीन कौर (कक्षा छठी) की माता जी गुरतेज़ कौर (हॉबी-सिलाई ), छात्र अरमानप्रीत सिंह की माता जी करमजीत कौर (हॉबी-कशीदाकारी), छात्रा पलक की माता जी रशपाल रानी (हॉबी- कुकिंग ), छात्रा क़ृषिका (कक्षा दसवीं) की माता जी ममता रानी व विद्या मंदिर की उपप्रधानाचार्या उषा गोयल, कोऑर्डिनेटर सुषमा शर्मा टोली सदस्य रहेंगे जबकि मातृ भारती के विद्या मंदिर इंचार्ज निर्मलजीत कौर रहेंगे। इस बैठक में दीदी उषा गोयल ने मातृशक्ति सभी सदस्यगणों का स्वागत किया व मातृ भारती गठन के उदेश्य को समझाते हुए कहा कि बालक के विकास में माता की भूमिका अहम होती है। विद्यालय के लिए हर एक मां के सुझाव अमूल्य होते हैं क्योंकि वह प्रथम शिक्षिका होती है। वह बच्चे की हर गतिविधि को जानती हैं। इसलिए वह विद्यालय की कार्य कुशलता को बढ़ाने में अपने अच्छे सुझाव देकर सार्थक भूमिका निभा सकती है। इसीलिए विद्या भारती की ओर से मातृ भारती का गठन किया जाता है। इसके इलावा बालिका शिक्षा में भी माताओं बहनों की अहम भूमिका होती है। दीदी सुषमा ने सभी बहनों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कौशल विकास के बारे में भी जानकारी दी। बालिका शिक्षा गतिविधि के तहत कुछ कार्यकमों की योजना भी बनाई गई। अंत में सभी को मातृ दिवस के बधाई कार्ड देकर शुभकामनायें दी गईं।