14/09/2024
हिंदी दिवस - 14 सितंबर
हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया. वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया.
आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे प्रोग्रेसिव अकादमी पेटलावद के बच्चों, शिक्षकों तथा प्राचार्य द्वारा कविता पाठ, कहानी जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा हिंदी भाषा के महत्व तथा उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया ।