Gyanarthi Ray of Hope's

Gyanarthi Ray of Hope's Activity Based Teaching for Primary Classes

CG-शिक्षक सम्मान: महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्म...
05/09/2023

CG-शिक्षक सम्मान: महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर 2023 को प्रात 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक ममता अहार को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोण्डागांव जिले की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता रश्मि वर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी इन्दिरा चन्द्रवंशी को गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।

राज्य शिक्षक पुरस्कार

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एल.बी. कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एलबी श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एल.बी ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमंुद जिले के व्याख्याता एल.बी अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।

इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एल.बी. राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी. अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एल.बी भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी.रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एल.बी अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एल.बी रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी.अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।

सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को gyanarthirayofhopes की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं|

विभागीय बैडमिंटन कप 2022, विजेता महिला एकल
14/11/2022

विभागीय बैडमिंटन कप 2022, विजेता महिला एकल

25/09/2022

अंको का ज्ञान गतिविधि के माध्यम से

25/09/2022

मात्राओं का ज्ञान, मजेदार गतिविधि के माध्यम से मात्राओं का ज्ञान

25/09/2022

Learn with fun, Science Experiments for Kids

24/09/2022

bagless Day Activity

07/09/2022

Activity For Kids

06/09/2022
गौरवान्वित करने वाला पर शिक्षक दिवस 2022
06/09/2022

गौरवान्वित करने वाला पर शिक्षक दिवस 2022

06/09/2022

Easy Experiments For Kids

संकुल समन्वयक श्री चौधरी सर, विद्यालय के भूतपूर्व प्रधान पाठक श्री  राय सर,  सहयोगी शिक्षक श्री राठौर एवं मोहल्ला क्लास ...
06/01/2021

संकुल समन्वयक श्री चौधरी सर, विद्यालय के भूतपूर्व प्रधान पाठक श्री राय सर, सहयोगी शिक्षक श्री राठौर एवं मोहल्ला क्लास के नन्हे नन्हे छात्रों के साथ केक काटकर नव वर्ष मनाया गया.......

Address

Pendra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyanarthi Ray of Hope's posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gyanarthi Ray of Hope's:

Shortcuts

Share

Category