20/08/2026
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय G.U.P.S - जगदेई, नैनीडांडा के 3 बच्चों कु. माही रावत कक्षा 7, सक्षम कण्डारी व सक्षम रावत कक्षा 8 का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति हेतु हुआ है। इन बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी । जनपद हेतु विद्यालय के कुल 6 बच्चों का चयन हुआ था। बधाई व शुभाशीष सभी बच्चों को 💐💐